ईरान राजदूत का बड़ा बयान भारत में ईरान के... ... Aaj ki Taaza Khabar: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, PM बोले- 2014 में 74 थे आज 160 से ज्यादा Airports

ईरान राजदूत का बड़ा बयान

भारत में ईरान के सर्वोच्च नेता के प्रतिनिधि अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने स्पष्ट किया है कि ईरान की नीतियों में परमाणु हथियारों के लिए कोई जगह नहीं है. उन्होंने यह भी कहा कि देश युद्ध को तुरंत समाप्त करने के लिए तैयार है और शांति की दिशा में कदम बढ़ा रहा है. इलाही ने एक इंटरव्यू में कहा कि ईरान अपने परमाणु कार्यक्रम को पूरी तरह शांति और रक्षा के उद्देश्य तक सीमित रखता है और किसी भी प्रकार के आक्रामक हथियार नहीं बनाएगा. उनके बयान से मध्य पूर्व में शांति और स्थिरता को लेकर नई उम्मीद जगी है. ईरान के राजदूत का कहना है कि भारत इस जंग को खत्म करने में मदद कर सकता है.

Update: 2026-03-28 03:59 GMT

Linked news