न्यूक्लियर बम पर ‘हराम’ की मुहर, Middle East टेंशन के बीच खामेनेई कैंप का बड़ा संदेश; FAQ से समझें मायने

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच भारत में ईरान के दूत ने अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने कहा कि परमाणु बम ‘हराम’ हैं. जानिए इस बयान के राजनीतिक और वैश्विक मायने 10 FAQ में.

Abdul Majid Hakim Ilahi and Mojtaba Khamenei on Facebook

(Image Source:  Abdul Majeed Hakim Ilahi facebook )

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और युद्ध जैसे हालात के बीच वॉर के 28वें दिन ईरान की तरफ से आया बयान ने विश्व राजनीति में नई बहस छेड़ दिया है. टीओआई (TOI) से एक साक्षात्कार में भारत में ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई के प्रतिनिधि अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने साफ कहा है कि ईरान के सरकार की नीति परमाणु हथियारों की कोई जगह नहीं है. उन्होंने दावा किया कि सर्वोच्च नेता द्वारा जारी 'फतवा' के अनुसार न्यूक्लियर बम 'हराम' हैं. यानी विनाशकारी हथियार इस्लाम में धार्मिक रूप से प्रतिबंधित है.

अब्दुल मजीद हकीम इलाही का यह बयान ऐसे समय आया है जब मिडिल ईस्ट में ईरान और इजरायल के बीच तनाव चरम पर है और डोनाल्ड ट्रंप की आक्रामक नीतियों की चर्चा भी तेज है. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या यह सिर्फ बयान है या ईरान की रणनीतिक लाइन? आइए 10 बड़े FAQ से जाने उनके बयान के सियासी मायने.

1. सवाल : ‘परमाणु बम हराम’ का मतलब क्या?

जवाब : भारत में ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई के प्रतिनिधि अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने कहा कि इसका मतलब है कि इस्लामिक सिद्धांतों के अनुसार परमाणु हथियार बनाना, रखना या इस्तेमाल करना धार्मिक रूप से गलत (वर्जित) है. ईरान का दावा है कि उसके सर्वोच्च नेता ने इस पर फतवा जारी किया है, जो ईरान का इस मसले पर स्टैंड है.

2. सवाल : क्या ईरान सच में परमाणु हथियार नहीं बना रहा?

जवाब : ईरान आधिकारिक तौर पर कहता है कि वह परमाणु हथियार नहीं बना रहा और न ही बनाना चाहता है. उसका न्यूक्लियर प्रोग्राम शांतिपूर्ण उपयोग (जैसे ऊर्जा) के लिए है. हालांकि, पश्चिमी देश इस पर लगातार शक जताते रहे हैं.

3. सवाल : अगर ‘हराम’ है तो दुनिया को डर क्यों है?

जवाब : अब्दुल मजीद हकीम इलाही की मानें तो भू-राजनीति में सिर्फ बयान नहीं, क्षमता (capability) भी मायने रखती है. ईरान के पास न्यूक्लियर टेक्नोलॉजी और यूरेनियम एनरिचमेंट की क्षमता है. यानी अगर वह चाहे, तो हथियार बना सकता है. यही शक तनाव की जड़ है.

4. सवाल : क्या यह बयान स्ट्रेटजिक है?

जवाब : ऐसा एक्सपर्ट मानते हैं कि “हराम” वाला नैरेटिव एक कूटनीतिक कवच (diplomatic shield) भी हो सकता है. ताकि अंतरराष्ट्रीय दबाव कम किया जा सके, जबकि टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट जारी रहे.

5. सवाल : मोजतबा खामेनेई की इसमें क्या भूमिका है?

जवाब : इलाही के मुताबिक, मोजतबा खामेनेई, जो इस समय सत्ता के केंद्र में माने जाते हैं, इस लाइन को आगे बढ़ा रहे हैं. उन्हें सख्त लेकिन सादगीपूर्ण और वैचारिक रूप से मजबूत नेता के तौर पर पेश किया जा रहा है.

6. सवाल : मिडिल ईस्ट युद्ध के संदर्भ में इस बयान के क्या मायने हैं?

जवाब : यह संदेश देने की कोशिश है कि ईरान “न्यूक्लियर एस्केलेशन” नहीं चाहता. यानी वह जंग को परमाणु स्तर तक ले जाने के पक्ष में नहीं है. कम से कम आधिकारिक तौर पर.

7. सवाल : क्या ईरान युद्ध खत्म करना चाहता है?

जवाब : अब्दुल मजीद हकीम इलाही के अनुसार ईरान तुरंत युद्ध खत्म करने के लिए तैयार है, लेकिन यह उन देशों पर निर्भर करता है जिन्होंने संघर्ष शुरू किया. उनका आरोप है कि कुछ ताकतें हथियार बेचने और तेल कीमतें बढ़ाने के लिए युद्ध लंबा खींचना चाहती हैं.

8. सवाल : भारत की इसमें क्या भूमिका हो सकती है?

जवाब : ईरान का मानना है कि भारत इस संकट को सुलझाने में अहम भूमिका निभा सकता है. नरेंद्र मोदी और ईरानी नेतृत्व के बीच बातचीत को सकारात्मक बताया गया है.

9. सवाल : क्या पाकिस्तान मध्यस्थता कर रहा है?

जवाब : इलाही ने इस दावे को सिरे से खारिज किया. उनके अनुसार पाकिस्तान के साथ इस विषय पर कोई बातचीत नहीं हो रही और यह सिर्फ अफवाह है.

10. सवाल : ‘हराम’ वाले बयान का वैश्विक असर क्या होगा?

जवाब : यह बयान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दो तरह का असर डाल सकता है. एक तरफ यह ईरान की “शांतिपूर्ण छवि” को मजबूत करने की कोशिश है. दूसरी तरफ, पश्चिमी देशों का शक खत्म नहीं होगा क्योंकि वे जमीन पर गतिविधियों को ज्यादा अहम मानते हैं

दरअसल, 'परमाणु बम हराम' का बयान सिर्फ धार्मिक नहीं, बल्कि गहरे राजनीतिक और रणनीतिक मायने रखता है. मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच यह ईरान की तरफ से एक मैसेज है. दुनिया को भरोसा दिलाने का भी, और अपने रुख को वैध ठहराने का भी. लेकिन असली सवाल वही है: क्या दुनिया ईरान के इस दावे पर भरोसा करेगी, या शक की राजनीति जारी रहेगी?

Similar News