Aaj ki Taaza Khabar: भारत इस युद्ध को समाप्त कर सकता है, ईरान राजदूत का बड़ा बयान
Iran Israel War Live Updates: स्टेट मिरर हिंदी के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. यहां आपको दिनभर की ब्रेकिंग, बड़ी खबरें और हेडलाइन देखने को मिलेगी. शनिवार 28 मार्च 2026 को देश, दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत में क्या-क्या खास रहा, जानने के लिए यहां पढ़ें LIVE UPDATE.
Live Updates
- 28 March 2026 9:29 AM
ईरान राजदूत का बड़ा बयान
भारत में ईरान के सर्वोच्च नेता के प्रतिनिधि अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने स्पष्ट किया है कि ईरान की नीतियों में परमाणु हथियारों के लिए कोई जगह नहीं है. उन्होंने यह भी कहा कि देश युद्ध को तुरंत समाप्त करने के लिए तैयार है और शांति की दिशा में कदम बढ़ा रहा है. इलाही ने एक इंटरव्यू में कहा कि ईरान अपने परमाणु कार्यक्रम को पूरी तरह शांति और रक्षा के उद्देश्य तक सीमित रखता है और किसी भी प्रकार के आक्रामक हथियार नहीं बनाएगा. उनके बयान से मध्य पूर्व में शांति और स्थिरता को लेकर नई उम्मीद जगी है. ईरान के राजदूत का कहना है कि भारत इस जंग को खत्म करने में मदद कर सकता है.
- 28 March 2026 9:00 AM
केपी शर्मा ओली के घर आपात बैठक
नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की पार्टी सीपीएन-यूएमएल ने नेपाल पुलिस द्वारा उन्हें भक्तपुर के गुंडू स्थित उनके आवास से हिरासत में लिए जाने के बाद एक आपातकालीन सचिवालय बैठक बुलाई है. बैठक में पार्टी नेताओं के पहुंचने के दृश्य सामने आए हैं. काठमांडू पोस्ट के अनुसार, "केपी शर्मा ओली को सितंबर में हुए जनरेशन जेड के विरोध प्रदर्शनों के कथित दमन से जुड़े गैर इरादतन हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया है."
- 28 March 2026 8:27 AM
ईरान ने सऊदी अरब में किया हमला
ईरान ने सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर हमला किया है. इस हमले में अमेरिका के 12 सैनिक गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. इसके अलावा 2 सैनिकों की हालत नाजुक है. रिपोर्ट के मुताबिक अब ईरान-इजरायल-अमेरिका जंग में घायल अमेरिकी सैनिकों की संख्या 300 से ज्यादा हो गई है. इसके अलावा रिपोर्ट्स ये भी कहती है कि इस जंग में अभी तक 13 अमेरिकी मारे जा चुके हैं. वहीं अमेरिका का कहना है कि घायल 300 सैनिकों में से 200 से ज्यादा ड्यूटी पर लौट चुके हैं.




