Aaj ki Taaza Khabar: श्रीनगर में नाजिर अहमद भट के ठिकानों पर NIA की रेड
Aaj ki Taaza Khabar Live News: स्टेट मिरर हिंदी के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. यहां आपको दिनभर की ब्रेकिंग, बड़ी खबरें और हेडलाइन देखने को मिलेगी. मंगलवार 17 फरवरी 2026 को देश, दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत में क्या-क्या खास रहा, जानने के लिए यहां पढ़ें LIVE UPDATE.;
संजय राउत का बड़ा आरोप: अजित पवार की फ्लाइट के ब्लैक बॉक्स पर सवाल, कहा- सरकार की नीयत ठीक नहीं
मुंबई में शिवसेना (UBT) नेता Shiv Sena (UBT) के संजय राउत ने Rohit Pawar द्वारा उठाए गए मुद्दे का समर्थन करते हुए कहा कि अजित पवार की दुर्घटना से जुड़े तथ्यों में कई रहस्य हैं. उन्होंने सवाल किया कि जब 20 साल पुराने हादसों के ब्लैक बॉक्स मिल जाते हैं, तो यहां ब्लैक बॉक्स कैसे जल गया? राउत ने इसे गंभीर मामला बताते हुए कहा कि अगर पवार परिवार जांच चाहता है तो कराई जानी चाहिए, क्योंकि इस पूरे मामले में सरकार की मंशा पर संदेह है.
चार धाम यात्रा 2026: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पर लगेगी फीस, फर्जी बुकिंग रोकने की तैयारी
उत्तराखंड में होने वाली चार धाम यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अब मुफ्त नहीं रहेगा. गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडेय ने बताया कि फर्जी रजिस्ट्रेशन रोकने के लिए न्यूनतम 10 रुपये शुल्क तय करने का प्रस्ताव है. इसके लिए गढ़वाल मंडल के अपर आयुक्त की अध्यक्षता में एक समिति गठित की गई है, जो जल्द ही शुल्क की अंतिम सिफारिश करेगी. समिति की रिपोर्ट आने और सरकार की मंजूरी के बाद रजिस्ट्रेशन फीस को अंतिम रूप दिया जाएगा.
India AI Impact Summit 2026: भारत AI को आम लोगों तक पहुंचाने का संदेश दे रहा है - CPRG के संस्थापक डॉ. रामानंद
दिल्ली में आयोजित India AI Impact Summit 2026 को लेकर सेंटर ऑफ पॉलिसी रिसर्च एंड गवर्नेंस के Founder-Director डॉ. रामानंद ने कहा कि फ्रांस के बाद भारत में इस शिखर सम्मेलन का आयोजन होना दुनिया की भारत से उम्मीदों को दिखाता है. उन्होंने बताया कि यह अब तक का सबसे बड़ा AI आधारित आयोजन है, जिसमें भारत और विदेशों से हर वर्ग और उम्र के लोग भाग ले रहे हैं. उनका कहना है कि भारत “AI और तकनीक के लोकतंत्रीकरण” का संदेश दे रहा है, ताकि सभी को तकनीक तक समान पहुंच मिले और एक न्यायसंगत समाज बन सके. यह संदेश सिर्फ भारत के लिए नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए है.
श्रीनगर में NIA की छापेमारी, 2024 में दर्ज मामले से जुड़ी जांच में मेहजूर नगर के एक घर पर सर्च ऑपरेशन
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने 2024 में दर्ज एक मामले की जांच के सिलसिले में श्रीनगर के मेहजूर नगर इलाके में एक घर पर तलाशी अभियान चलाया. यह कार्रवाई आतंकी गतिविधियों से जुड़े नेटवर्क और संदिग्धों की भूमिका की जांच के तहत की गई है. एजेंसी द्वारा जब्त दस्तावेजों और डिजिटल सबूतों की गहन जांच की जा रही है.
फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की भारत यात्रा पर पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा - द्विपक्षीय रिश्तों को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का भारत में स्वागत करते हुए ट्वीट किया. उन्होंने कहा कि भारत उनकी यात्रा को लेकर उत्साहित है और दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए तत्पर है. पीएम मोदी ने भरोसा जताया कि बातचीत से विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग मजबूत होगा और वैश्विक प्रगति में योगदान मिलेगा. उन्होंने राष्ट्रपति मैक्रों से मुंबई और बाद में दिल्ली में मुलाकात की बात भी कही.
ढाका : संसद भवन के साउथ प्लाज़ा में शपथ समारोह की तैयारियां, तारिक रहमान बनेंगे प्रधानमंत्री
बांग्लादेश की राजधानी ढाका स्थित संसद भवन के साउथ प्लाज़ा से सामने आए दृश्यों में भारी सुरक्षा और तैयारियां नजर आईं. यहीं आज तारीक रहमान, जो बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के चेयरमैन हैं, देश के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेंगे. इस ऐतिहासिक मौके पर भारत की ओर से लोकसभा ध्यक्ष ओम बिरला शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने बांग्लादेश पहुंचेंगे. शपथ समारोह में कई विदेशी प्रतिनिधिमंडलों के भी शामिल होने की संभावना है. नई सरकार के गठन को लेकर पूरे देश में राजनीतिक हलचल तेज है और राजधानी ढाका में सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया है.
CBSE कक्षा 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 शुरू, पहले दिन गणित का पेपर
आज से CBSE की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 2026 के लिए शुरू हो गईं. राजधानी दिल्ली के सर्वोदय विद्यालय, मोती बाग से सामने आए दृश्यों में छात्र परीक्षा केंद्रों पर समय से पहुंचते नजर आए. परीक्षार्थी जमुना थापा ने कहा, “मैं नर्वस हूं, लेकिन कुछ नया करने को लेकर उत्साहित भी हूं. तैयारी ठीक चल रही है. असली हालात तो पेपर देखकर पता चलेंगे. मैंने कोचिंग भी ली है और अतिरिक्त क्लासेज़ की हैं. दो बोर्ड परीक्षाओं का मौका मिलना अच्छा लग रहा है. आज पहला पेपर गणित का है.” CBSE के नए पैटर्न के तहत इस साल छात्रों को दो बोर्ड परीक्षाओं का विकल्प दिया गया है, जिससे प्रदर्शन सुधारने का एक और अवसर मिल सके. बोर्ड ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और अनुशासन के कड़े इंतजाम किए हैं.
चुनाव आयोग द्वारा 7 अफसरों के निलंबन पर बोले दिलीप घोष - “जानबूझकर जांच में देरी की गई, सच सामने आना चाहिए”
पश्चिम बंगाल में चुनाव आयोग द्वारा 7 अधिकारियों को निलंबित किए जाने पर बीजेपी नेता दिलीप घोष ने कहा कि जांच में सामने आया है कि कुछ अधिकारी जानबूझकर प्रक्रिया को जटिल बना रहे थे और देरी कर रहे थे. उन्होंने मांग की कि सभी की भूमिका उजागर की जाए और दोषियों को सजा दी जाए.
जयपुर पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान , आज सीएम भजनलाल शर्मा के साथ करेंगे Bharat-VISTAAR का शुभारंभ
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान जयपुर एयरपोर्ट पहुंचे. वे आज राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मौजूदगी में Bharat-VISTAAR प्लेटफॉर्म का उद्घाटन करेंगे. यह एआई आधारित डिजिटल सिस्टम किसानों को फसल, मौसम, कीट नियंत्रण और सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी देने में मदद करेगा. सरकार का दावा है कि इससे खेती को स्मार्ट बनाने और किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम होगा.
भारत पहुंचे फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों
MEA के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने ट्वीट करते हुए लिखा, "फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। महाराष्ट्र और गुजरात के गवर्नर आचार्य देवव्रत ने मुंबई एयरपोर्ट पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया...इस दौरे के दौरान, PM नरेंद्र मोदी फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। दोनों नेता इंडिया-फ्रांस ईयर ऑफ इनोवेशन 2026 लॉन्च करेंगे..."