CBSE कक्षा 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 शुरू,... ... Aaj ki Taaza Khabar: “32 साल पार्टी को दिए, फिर भी अकेला छोड़ दिया गया”, भूपेन बोरा, बोले- साजिश से छीने गए मेरे अधिकार
CBSE कक्षा 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 शुरू, पहले दिन गणित का पेपर
आज से CBSE की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 2026 के लिए शुरू हो गईं. राजधानी दिल्ली के सर्वोदय विद्यालय, मोती बाग से सामने आए दृश्यों में छात्र परीक्षा केंद्रों पर समय से पहुंचते नजर आए. परीक्षार्थी जमुना थापा ने कहा, “मैं नर्वस हूं, लेकिन कुछ नया करने को लेकर उत्साहित भी हूं. तैयारी ठीक चल रही है. असली हालात तो पेपर देखकर पता चलेंगे. मैंने कोचिंग भी ली है और अतिरिक्त क्लासेज़ की हैं. दो बोर्ड परीक्षाओं का मौका मिलना अच्छा लग रहा है. आज पहला पेपर गणित का है.” CBSE के नए पैटर्न के तहत इस साल छात्रों को दो बोर्ड परीक्षाओं का विकल्प दिया गया है, जिससे प्रदर्शन सुधारने का एक और अवसर मिल सके. बोर्ड ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और अनुशासन के कड़े इंतजाम किए हैं.
Update: 2026-02-17 03:27 GMT