इस देश में अब मार-काट होगी! भारत को लेकर ऐसा क्यों बोले Avadh Ojha? वजह भी बताई

Avadh Ojha का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें उन्होंने Iran Israel War के बीच भारत में क्रांति की आशंका जताई. उन्होंने कहा कि भारत में मार-काट होगी. ऐसे में वे चीन चले जाएंगे. वहां उनका बिजनेस है.

Avadh Ojha 

(Image Source:  Avadh Ojha Facbook )
By :  अच्‍युत कुमार द्विवेदी
Updated On : 1 April 2026 5:32 PM IST

Avadh Ojha Viral Video: ईरान और इजरायल के बीच 28 फरवरी से जंग जारी है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गैस सिलेंडर के लिए लोगों को लंबी-लंबी लाइन लगानी पड़ रही है. 1 अप्रैल यानी आज से 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम भी बढ़ गए हैं. दिल्ली में इसकी कीमत 195.50 रुपये बढ़कर अब 2078.50 रुपये हो गई है. इन सबके बीच,  पटपड़गंज से विधानसभा चुनाव लड़ चुके अवध ओझा का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे दावा कर रहे हैं कि भारत में क्रांति आएगी. लोगों को खाना नहीं मिलेगा तो वे मार-काट करने लगेंगे.

यही नहीं, अवध ओझा वीडियो में यह भी कहते हैं कि अगर ऐसी स्थिति आई तो वे चीन भाग जाएंगे. चीन में उनके कई दोस्त हैं, जिनके बिजनेस और शो-रूम्स हैं. इस दौरान वे फ्रांस और रूस की क्रांति का भी जिक्र करते नजर आ रहे हैं.

वायरल वीडियो में क्या बोले अवध ओझा?

अवध ओझा ने Salt by Lutyens को दिए एक इंटरव्यू में कहा, "एक क्रांति होने जा रही है इस देश में... भयंकर मार-काट होगी... यह अब तो कभी भी हो सकती है. इकोनॉमी जिस दिन कोलाप्स की, बैंक जिस दिन कोलाप्स हुए... और ईरान-इजरायल वार बढ़ा और सिर्फ गैस सिलेंडर की सप्लाई बंद हो जाए... तो ये दिल्ली, मुंबई, कोलकाता... भूखा आदमी मरने से पहले मारना चाहेगा. यही फ्रांस में हुआ था, रूस में हुआ था... लोग गए जार के पैलेस के बाहर खड़े हो गए और बोले कि हमें रोटी दो... उसने सेना भेज दी. इनको रोटी नहीं गोली दो."

अवध ओझा ने कहा, " सेना कौन थी... सोल्जर कौन है... फॉर्मर्स इन यूनिफॉर्म... उन्हीं के रिश्तेदार बाहर खड़े थे. वो सेना जाकर जनता से मिल गई... हो गई क्रांति.. वही हाल, उसी तरह हम जा रहे हैं." उन्होंने कहा, "जिस दिन खाना बंद हो जाएगा, उस दिन क्रांति होगी. मैं तो चीन निकल जाऊंगा. है अपना सारा वहां. अपना बिजनेस है. फ्रेंड्स हैं सब वहां... सबका अपना-अपना बिजनेस है. शो रूम्स हैं."

वायरल वीडियो पर क्या बोले लोग?

अवध ओझा के वायरल वीडियो पर सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. एक यूजर ने कहा- ये आदमी देश के युवाओं को प्रशासनिक सेवाओं के लिए तैयार कर रहा था, फिर चुनाव लड़ कर भारत का देश का विशिष्ट नागरिक बनना चाहता था. पटपड़गंज की जनता को नमन कि उसने ऐसे अर्बन नक्सली को चुनाव में निपटा दिया.

यूजर ने आगे कहा- ये कह रहा है कि भारत में मार काट होगी... और इसे उससे कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि ये चीन भाग जाएगा. बोलते बोलते रुक गया पर चीन में इसने कोई धंधा जमा रखा है. इसलिए भारत की बर्बादी का सपना देख रहा है. भारत को खतरा सीमा पार के दुश्मनों से नहीं, घर में ही बैठे गद्दारों से है.

Similar News