Coal India की BCCL में भर्ती 2026, 10वीं-ITI पास के लिए बड़ा मौका, ऐसे करें आवेदन

Coal India BCCL Recruitment 2026 : बीसीसीएल भर्ती 2026 में 10वीं और ITI पास उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका. जानें आवेदन प्रक्रिया, योग्यता, पद और अंतिम तिथि की पूरी जानकारी.

BCCL Recruitment 2026

(Image Source:  Sora AI )

Bharat Coking Coal Limited (BCCL) ने वर्ष 2026 के लिए नई भर्ती अधिसूचना जारी की है. यह भर्ती मुख्य रूप से HQ (हेडक्वार्टर) स्तर पर विभिन्न पदों को भरने के लिए निकाली गई है. खास बात यह है कि इस भर्ती में 10वीं और ITI पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिससे यह अवसर बड़ी संख्या में युवाओं के लिए महत्वपूर्ण बन जाता है. BCCL ने HQ स्तर के पदों की भर्ती 2026 की अधिसूचना 30 मार्च 2026 को आधिकारिक वेबसाइट bcclweb.in पर जारी की है.

BCCL भर्ती 2026 उन उम्मीदवारों के लिए बेहतरीन अवसर है जो कम शैक्षणिक योग्यता के बावजूद सरकारी क्षेत्र में नौकरी पाना चाहते हैं. खासकर 10वीं और ITI पास युवाओं के लिए यह भर्ती एक स्थिर और सुरक्षित करियर का रास्ता खोल सकती है. इसलिए समय रहते आवेदन करें और इस मौके का लाभ उठाएं.

किन-किन पदों के लिए वैकेंसी?

BCCL विभागीय चयन भर्ती 2026 के माध्यम से अमीन, मजदूर, पंप ऑपरेटर, चपरासी, हेल्पर और अन्य विभिन्न पदों के लिए कई रिक्तियों की घोषणा की गई है. इस भर्ती के तहत कुल 8 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. इनमें प्रमुख पदों में अमीन, चपरासी और अन्य सहायक पद शामिल हैं. हालांकि, पदों का वितरण अलग-अलग श्रेणियों में किया गया है, जिसकी विस्तृत जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई है.

आवेदन प्रक्रिया और तारीखें

BCCL भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 30 मार्च 2026 से शुरू हो चुकी है. इच्छुक उम्मीदवार 15 अप्रैल 2026 तक ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. ध्यान रहे कि यह पूरी प्रक्रिया ऑफलाइन है, इसलिए उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म भरकर निर्धारित पते पर भेजना होगा.

भर्ती के लिए न्यूनतम योग्यता

किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से पद के अनुसार आठवीं और 10वीं पास होना जरूरी. संबंधित ट्रेड में ITI सर्टिफिकेट. यह योग्यता उन उम्मीदवारों को अवसर देती है जो तकनीकी या बेसिक शिक्षा के साथ नौकरी की तलाश में हैं.

आयु सीमा

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष है. जबकि अधिकतम आयु 35 वर्ष है. आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी.

वेतन (Salary)

चयनित उम्मीदवारों को BCCL के नियमों के अनुसार वेतन दिया जाएगा. चपरासी और अन्य सहायक पदों के लिए शुरुआती वेतन ₹18,000 से ₹30,000 प्रति माह तक हो सकता है, जबकि तकनीकी पदों पर वेतन इससे अधिक भी हो सकता है.

चयन प्रक्रिया क्या?

उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में होगा. सबसे पहले आवेदन करने वाले युवाओं के शैक्षिक योग्यता की जांच होगी. उसके बार काम का अनुभव हे या नहीं, पर जोर दिया जाएगा. फिर दस्तावेज का सत्यापन और उसके बाद इंटरव्यू या स्किल टेस्ट होगा. अभी तक लिखित परीक्षा की जानकारी नहीं है. नोटिफिकेशन के अनुसार बदलाव संभव है.

आवेदन कैसे करें?

  • BCCL की आधिकारिक वेबसाइट या नोटिफिकेशन से आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें
  • फॉर्म को सही-सही भरें.
  • आवश्यक दस्तावेज (शैक्षणिक प्रमाणपत्र, पहचान पत्र आदि) संलग्न करें.
  • निर्धारित पते पर अंतिम तिथि से पहले भेज दें.
  • आवेदन करते समय सभी जानकारी सही भरें.
  • अंतिम तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं होंगे.
  • केवल योग्य उम्मीदवार ही आवेदन करें.

Similar News