Begin typing your search...

क्या आपके मोबाइल में भी आया War Lockdown Notice? रियलिटी जान हंसी नहीं रोक पाए लोग

सोशल मीडिया पर War Lockdown Notice तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे लोगों में डर फैल गया. हालांकि, आखिर में पता चला कि यह अप्रैल फूल का मजाक था.

war lockdown notice
X

War Lockdown Notice 

( Image Source:  ANI )

India War Lockdown Notice: सोशल मीडिया पर आज यानी 1 अप्रैल को 'War Lockdown Notice' नाम का एक मैसेज तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे लोगों में घबराहट फैल गई. यह मैसेज एक आधिकारिक नोटिस की तरह डिजाइन किया गया था, जिसमें Ashok Chakra का चिन्ह भी लगा हुआ था. इसे देखकर कई लोगों को लगा कि यह किसी सरकारी एजेंसी की ओर से जारी किया गया इमरजेंसी अलर्ट है.

वायरल डॉक्यूमेंट में गंभीर भाषा और आधिकारिक फॉर्मेट का इस्तेमाल किया गया था. इसमें कहा गया था कि युद्ध से जुड़ी स्थिति के कारण लॉकडाउन लगाया जा रहा है और लोगों को तुरंत घरों में रहने की सलाह दी गई थी. पहली नजर में यह नोटिस इतना असली लग रहा था कि कई यूजर्स ने बिना जांच किए ही इसे आगे शेयर कर दिया. यही वजह रही कि कुछ ही समय में यह मैसेज हजारों लोगों तक पहुंच गया.

क्या है सच?

हालांकि, जो लोग नोटिस को पूरा पढ़ते गए, उन्हें आखिर में बड़ा ट्विस्ट मिला. डॉक्यूमेंट के अंत में यह स्पष्ट किया गया था कि यह सिर्फ April Fool's Day का मजाक था, साथ में एक इमोजी भी दिया गया था. यह खुलासा देखकर कई लोग हैरान रह गए, खासकर वे लोग जिन्होंने पहले ही डर के कारण यह मैसेज आगे भेज दिया था.

इतनी तेजी से क्यों फैला मैसेज?

इस मैसेज के वायरल होने की सबसे बड़ी वजह इसकी टाइमिंग रही. यह 1 अप्रैल यानी अप्रैल फूल डे पर सामने आया, जब इस तरह के मजाक और फेक कंटेंट ज्यादा फैलते हैं. इसके अलावा नोटिस का आधिकारिक लुक, गंभीर भाषा और युद्ध जैसे संवेदनशील मुद्दे ने इसे और ज्यादा विश्वसनीय बना दिया.

क्या सच में लॉकडाउन लग रहा है?

इस वायरल दावे को लेकर किसी भी सरकारी एजेंसी या अधिकारी ने कोई पुष्टि नहीं की है. किसी भी तरह के वॉर लॉकडाउन को लेकर कोई आधिकारिक एडवाइजरी जारी नहीं हुई है.

कुल मिलाकर, यह घटना एक बार फिर दिखाती है कि सोशल मीडिया पर बिना जांच के वायरल मैसेज कितनी तेजी से फैल सकते हैं, जिससे लोगों में अनावश्यक डर पैदा हो सकता है. विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह के संदेशों को शेयर करने से पहले हमेशा आधिकारिक स्रोतों से पुष्टि जरूर करनी चाहिए.

वायरल
अगला लेख