सिर्फ 1550 रुपये में हवाई सफर का मौका! Air India Express की समर सेल में मिल रहे सस्ते टिकट, जानें कब तक मिलेगी सस्ती फ्लाइट

Air India Express ने समर स्पेशल सेल और ‘PayDay Sale’ के तहत घरेलू उड़ानों के टिकट ₹1,550 और अंतरराष्ट्रीय टिकट ₹5,420 से शुरू करने की घोषणा की है. यह ऑफर 1 मार्च तक बुकिंग के लिए उपलब्ध है और यात्रा 3 मार्च से 8 अक्टूबर 2026 के बीच की जा सकेगी.

एयर इंडिया एक्सप्रेस

(Image Source:  file photo )

Cheap flight Tickets: Air India Express ने यात्रियों के लिए समर स्पेशल डिस्काउंटेड किराए की घोषणा की है, जिसके तहत घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों रूट्स पर सस्ती टिकटें उपलब्ध होंगी. इस ऑफर के तहत एयरलाइन की घरेलू उड़ानों, जिनमें चेन्नई सहित देश के कई शहर शामिल हैं, के लिए शुरुआती किराया सिर्फ ₹1,550 रखा गया है.

अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए भी एयरलाइन ने आकर्षक कीमतें पेश की हैं. चेन्नई, मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु, हैदराबाद और कोच्चि जैसे प्रमुख हवाई अड्डों से विदेश जाने वाली उड़ानों के टिकट ₹5,420 से शुरू होंगे.


कब से शुरू होगी बुकिंग?

  • समर स्पेशल ऑफर के तहत बुकिंग आज से लेकर रविवार, 1 मार्च तक एयरलाइन की आधिकारिक वेबसाइट, मोबाइल ऐप और अन्य प्रमुख बुकिंग प्लेटफॉर्म्स पर की जा सकती है. इन रियायती टिकटों पर यात्रा 3 मार्च से 8 अक्टूबर के बीच किसी भी तारीख में की जा सकेगी.
  • हालांकि, इस प्रमोशनल किराए में यात्रियों को केवल केबिन बैगेज की अनुमति होगी. निर्धारित सीमा से अधिक चेक-इन बैगेज पर अतिरिक्त शुल्क देना होगा.
  • एयरलाइन ने स्पष्ट किया है कि यह ऑफर केवल एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानों पर लागू होगा, Air India की सेवाओं पर नहीं.
  • एयरलाइन ने अपनी मासिक ‘PayDay Sale’ भी लॉन्च की है, जिसमें घरेलू और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क पर कम किराए की पेशकश की गई है.
  • गल्फ सेक्टर में Lite किराया (बिना चेक-इन बैगेज) AED 323, OMR 22.8, BHD 47, QAR 468, KWD 28 और SAR 286 से शुरू होगा. इन विशेष किरायों पर बुकिंग 1 मार्च 2026 तक वेबसाइट, मोबाइल ऐप और अन्य चैनलों के जरिए की जा सकती है.
  • ये रियायती किराए 3 मार्च से 8 अक्टूबर 2026 के बीच यात्रा के लिए मान्य होंगे और सीट उपलब्धता पर निर्भर करेंगे.


लोगों को क्या फायदा मिलेगा और सुविधाएं क्या-क्या हैं?

  • नेट बैंकिंग से वेबसाइट या ऐप पर बुकिंग करने पर यात्रियों को Zero Convenience Fee का लाभ मिलेगा. Flex Fare लेने वाले यात्रियों को भी यह सुविधा मिलेगी, जिसमें प्रस्थान से तीन दिन पहले तक मुफ्त तारीख बदलने की सुविधा, घरेलू उड़ानों में 20 किलोग्राम और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में 35 किलोग्राम बैगेज, प्राइम सीट और लाइट बाइट शामिल हैं।
  • एयरलाइन की वेबसाइट लॉयल्टी मेंबर्स के लिए भी खास ऑफर देती है, जिसमें बिजनेस क्लास किराए पर 25% तक छूट, ‘Gourmair’ हॉट मील, अतिरिक्त बैगेज और ‘Xpress Ahead’ प्रायोरिटी सेवाएं शामिल हैं.
  • Tata NeuPass के सदस्य वेबसाइट या ऐप से बुकिंग पर ₹300 तक की अतिरिक्त छूट भी पा सकते हैं.
  • बिजनेस क्लास सीटें एयरलाइन के 40 से अधिक नए Boeing 737-8 विमानों में उपलब्ध हैं, जिन्हें हाल ही में बेड़े में शामिल किया गया है.
  • लॉग-इन सदस्य ‘Gourmair’ मील, सीट चयन, अतिरिक्त बैगेज और अन्य सेवाओं पर भी छूट का लाभ उठा सकते हैं और हर खरीद पर NeuCoins कमा सकते हैं.


एयर इंडिया एक्सप्रेस को क्यों सम्मानित किया गया?

  • एयर इंडिया एक्सप्रेस को हाल ही में नागरिक उड्डयन मंत्रालय, FICCI और Airports Authority of India द्वारा आयोजित भारत के प्रमुख एविएशन इवेंट Wings India में ‘Domestic Connectivity Award’ से सम्मानित किया गया. यह पुरस्कार बेहतर कनेक्टिविटी, यात्री अनुभव, डिजिटल नवाचार और स्थिरता के लिए दिया गया. 
  • एयरलाइन छात्रों, वरिष्ठ नागरिकों, सशस्त्र बलों के कर्मियों और उनके आश्रितों के लिए भी विशेष छूट और सुविधाएं देती है. वेबसाइट पर EMI और Buy Now, Pay Later जैसे लचीले भुगतान विकल्प भी उपलब्ध हैं.


एयर इंडिया एक्सप्रेस की खासियत क्या-क्या है?

  • टाटा समूह की यह एयरलाइन (एयर इंडिया एक्सप्रेस) रोजाना 500 से अधिक उड़ानें संचालित करती है, जो 45 घरेलू और 17 अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों को जोड़ती हैं. इसके बेड़े में 100 से ज्यादा Airbus A320 और बोइंग 737 विमान शामिल हैं. 
  • ‘Xplore More, Xpress More’ के विजन के साथ एयर इंडिया एक्सप्रेस आधुनिक तकनीक और भारतीय आतिथ्य का मेल प्रस्तुत करती है, जिससे यात्रियों का सफर आरामदायक और यादगार बन सके.



Similar News