कौन हैं Sonam Pandit, जिनका महाशिवरात्रि को लेकर ये वीडियो कर रहा ट्रेंड? चश्मा लगाकर मारती हैं गजब का टशन

मुंबई की डिजिटल क्रिएटर और अभिनेत्री सोनम पंडित की महाशिवरात्रि रील इंटरनेट पर वायरल हो गई है. इसमें शिव और शक्ति का आध्यात्मिक संदेश आधुनिक सिनेमैटिक अंदाज में प्रस्तुत किया गया.;

( Image Source:  sonam_pandit_official- instagram )
By :  सागर द्विवेदी
Updated On : 13 Feb 2026 3:17 PM IST

सोशल मीडिया की दुनिया में मुंबई की डिजिटल क्रिएटर और अभिनेत्री सोनम पंडित (Sonam Pandit) ने एक बार फिर धमाल मचा दिया है. उनकी महाशिवरात्रि पर बनाई गई रील इंटरनेट पर वायरल हो गई, जिसमें उन्होंने शिव और शक्ति के आध्यात्मिक संदेश को नए अंदाज में नजर आ रही हैं.

Sonam Pandit की यह रील केवल एक त्योहार का पोस्ट नहीं थी, बल्कि डिजिटल युग में श्रद्धा और कलात्मकता का संगम बन गई. इंस्टाग्राम पर इस वीडियो ने दर्शकों के दिलों में गहरी छाप छोड़ी और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर इसे बड़ी संख्या में शेयर किया गया.

क्या Sonam Pandit ने महाशिवरात्रि को लेकर वीडियो बनाया?

सोनम ने इस रील में पारंपरिक पोशाक और मंदिर की भव्यता को आधुनिक सिनेमैटिक स्टाइल के साथ पेश किया. सफेद पारंपरिक साड़ी, हाथ और गले में रुद्राक्ष की माला ने उनके लुक को बेहद आकर्षक बना दिया. वीडियो कैप्शन में लिखा था कि 'शिव के बिना शक्ति अधूरी है; शक्ति के बिना शिव शून्य हैं.' इस संयोजन ने युवा दर्शकों के साथ-साथ सांस्कृतिक समुदायों में भी गहरी छाप छोड़ी.

Image Creadit- sonam_pandit_official/ instagram

इस वीडियो ने युवा दर्शकों को क्यों आकर्षित किया?

इस रील की खासियत यह है कि सोनम ने पारंपरिकता को आधुनिक ढंग में प्रस्तुत किया. युवा पीढ़ी को यह पसंद आया कि संस्कार और संस्कृति का सम्मान करते हुए कंटेंट स्टाइलिश और आकर्षक बनाया गया. दर्शकों ने उनकी इस डिजिटल श्रद्धा को सराहा और इसे सिर्फ मनोरंजन नहीं बल्कि एक साझा आध्यात्मिक अनुभव बताया.

Image Creadit- sonam_pandit_official/instagram

सोनम पंडित का डिजिटल क्रिएटर के रूप में सफर कैसा रहा?

सोनम पंडित ने फैशन, ब्यूटी, कॉमेडी और लाइफस्टाइल कंटेंट के जरिए धीरे-धीरे अपनी डिजिटल पहचान बनाई. उनके YouTube, Instagram और Facebook पर लाखों फॉलोअर्स हैं. उनकी कंटेंट स्ट्रैटेजी में रिलेटेबल और एस्थेटिक कंटेंट का बेहतरीन मिश्रण है.

एक्टिंग और ब्यूटी वेंचर में उनका अनुभव क्या रहा?

सोनम ने मुंबई टीवी इंडस्ट्री से करियर की शुरुआत की. उन्होंने ‘मेरे साईं’ और ‘सावधान इंडिया’ जैसे शोज में काम किया. इसके अलावा, उन्होंने रैंप वॉक, फैशन इवेंट्स और ब्यूटी स्टार्टअप के जरिए अपने कौशल को विस्तृत किया. वह एक प्रमाणित मेकअप आर्टिस्ट भी हैं.

डिजिटल प्लेटफॉर्म शिफ्ट में सोनम ने कैसे खुद को ढाला?

टिकटॉक बैन के बाद कई क्रिएटर्स ने संघर्ष किया, लेकिन सोनम ने जल्दी ही इंस्टाग्राम रील्स और YouTube कंटेंट पर ध्यान केंद्रित किया. उन्होंने ट्रांसफॉर्मेशन वीडियो, हास्य और एक्सप्रेसिव स्टोरीटेलिंग के माध्यम से अपनी पहचान बनाई. सोनम की यह शिवरात्रि रील उनकी सार्वजनिक पहचान का टर्निंग प्वॉइंट बन गई. इसने उन्हें उनके फॉलोअर्स से परे दर्शकों तक पहुँचाया और दिखाया कि डिजिटल युग में meaningful content ही ज्यादा प्रभावी होता है.

Similar News