कैजुअल ड्रिंकिंग कब बन जाती मानसिक समस्या, क्या Janhvi Kapoor ने शराब पर नई बहस छेड़ दी?

जान्हवी कपूर ने एक इवेंट में शराब की लत को लेकर खुलकर बात की और इसे गंभीर मेडिकल समस्या बताया. उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर चुप्पी और जजमेंट की बजाय जागरूकता और इलाज जरूरी है.

Janhvi Kapoor On Alcohol Addiction(Image Source:  Instagram: janhvikapoor )
Edited By :  रूपाली राय
Updated On : 4 April 2026 11:32 AM IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) ने हाल ही में एक इवेंट में शराब की लत के खतरों के बारे में खुलकर बात की.  इस इवेंट में उन्होंने एक बहुत अच्छी पहल का साथ दिया, जिसका मुख्य उद्देश्य है कि लोगों के बीच शराब की लत को लेकर जो चुप्पी और निंदा वाली बातचीत होती है, उसे बदलकर सही क्लिनिकल समझ, खुद की अवेरनेस और सही इलाज की तरफ ले जाना. 

'ऑफ द रॉक्स' नाम के इस इवेंट में जान्हवी ने कहा कि आजकल सोशल लाइफ में शराब पीना बहुत आम और फैशनेबल होता जा रहा है. लेकिन इसके साथ ही यह बात बहुत कम लोगों को पता है कि कब यह सामान्य सामाजिक आदत एक गंभीर मेडिकल समस्या बन जाती है. जान्हवी ने आगे कहा, 'शराब को लेकर या तो लोग बात ही नहीं करते या फिर इतनी ज्यादा जजमेंट और आलोचना करते हैं कि जिस व्यक्ति को सच में मदद की जरूरत है, उसे कोई सहारा नहीं मिल पाता.'

शराब की आदत क्या बोली एक्ट्रेस?

एक्ट्रेस का कहना है कि शराब की लत कोई छोटी-मोटी आदत नहीं है, बल्कि यह एक असली मेडिकल समस्या है. यह अमीर-गरीब, किसी भी तबके के लोगों को प्रभावित कर सकती है. इस पहल का मकसद है कि इस मुद्दे को बिना शर्म के स्वीकार किया जाए आसानी से इस पर बात हो सके और लोगों को यह पता चले कि मदद और इलाज उपलब्ध है.' उन्होंने यह भी बताया कि अक्सर लोग शराब की लत को मॉरल वीकनेस या कैरेक्टर की खामी समझते हैं, जबकि यह बिल्कुल गलत है. यह एक मेंटल हेल्थ से जुड़ी समस्या है, जिसके लिए सही समय पर डॉक्टरों की सलाह, इलाज और सपोर्ट की जरूरत होती है. 

जान्हवी कपूर की आने वाली फिल्में

जान्हवी कपूर को आखिरी बार शशांक खेतान की निर्देशित रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' में देखा गया था. इस फिल्म में उनके साथ वरुण धवन, सान्या मल्होत्रा और रोहित सराफ जैसे कलाकार थे. अब जान्हवी की अगली फिल्म तेलुगू सुपरस्टार राम चरण के साथ है. फिल्म का नाम 'पेड्डी' है, जो 30 अप्रैल 2026 को रिलीज होने वाली है. यह जान्हवी की दूसरी पैन-इंडिया प्रोजेक्ट है. इससे पहले उन्होंने पिछले साल 'देवरा' फिल्म में काम किया था. जिसमें जूनियर एनटीआर और सैफ अली खान लीड रोल में थे. जान्हवी कपूर की यह कोशिश सराहनीय है क्योंकि उन्होंने एक संवेदनशील मुद्दे को बिना किसी झिझक के उठाया है और लोगों को जागरूक करने की कोशिश की है. 

Similar News