ट्रंप ने हद कर दी! अमेरिका-ईरान तनाव पर Akshay Kumar से Kangana Ranaut का रिएक्शन

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव पर भारतीय सितारों ने खुलकर अपनी राय रखी है. किसी ने आलोचना की, तो किसी ने शांति और मानवता की अपील के साथ मदद का हाथ बढ़ाया.

Bollywood Celebes React On US Iran Conflict(Image Source:  ANI )
Edited By :  रूपाली राय
Updated On :

अमेरिका और ईरान के बीच लगातार बढ़ते तनाव और संघर्ष की खबर ने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. इस ग्लोबल मुद्दे से भारतीय सिनेमा और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की हस्तियां भी जुड़ी हुई हैं. कई प्रसिद्ध भारतीय सितारों ने इस स्थिति पर अपनी चिंता जताई है, आलोचना की है और शांति की अपील भी की है. जिसमें जावेद अख्तर, सोनू सूद, अक्षय कुमार, ममूटी, कंगना रनौत और आर माधवन जैसे सितारों ने इस मुद्दे पर क्या कहा और क्या किया:

जावेद अख्तर ने अमेरिका और इजराइल की कार्रवाइयों की कड़ी आलोचना की. दिग्गज गीतकार और स्क्रीन राइटर जावेद अख्तर इस मुद्दे पर सबसे पहले बोलने वाले भारतीय हस्तियों में शामिल थे. 2 मार्च को उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट लिखा. उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजराइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू की नीतियों की खुलकर आलोचना की.

जावेद अख्तर ने क्या कहा?

उन्होंने लिखा कि इस बार ट्रंप और इजराइल ने बहुत हद पार कर दी है. अगर उन्हें इस तरह की हरकतें करने की छूट दी गई और उन्होंने ईरान के साथ इराक जैसा बर्ताव किया, तो चीन अपनी सारी विश्वसनीयता खो देगा. जावेद अख्तर का कहना था कि नेतन्याहू और ट्रंप, दूसरे दबंग लोगों की तरह, दूसरों को दीवार तक धकेल चुके हैं. अब दूसरों के पास सख्त और निर्णायक जवाब देने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा है.'

जल्द ठीक हो जाए: सोनू सूद 

सोनू सूद ने फंसे लोगों की मदद की लोकप्रिय चहते सोनू सूद हमेशा की तरह इस बार भी मानवीय काम में आगे आए. संघर्ष के कारण उड़ानें बंद होने से कई भारतीय दुबई में फंस गए थे. सोनू सूद ने उन फंसे हुए लोगों की मदद की और कई लोगों को मुफ्त में रहने की जगह दी.  उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर लिखा, 'मुझे उम्मीद है कि सब कुछ ठीक हो जाएगा. मैं सभी के लिए खुशहाली और शांति की कामना करता हूं. उनकी इस मदद से कई लोगों को राहत मिली.' 

देश के लिए प्रार्थना करें: अक्षय कुमार 

अक्षय कुमार ने चिंता जताई और प्रार्थना करने की सलाह दी. बॉलीवुड के स्टार अक्षय कुमार ने अपने टेलीविजन क्विज शो 'व्हील ऑफ फॉर्च्यून' के एक एपिसोड में इस वैश्विक तनाव पर बात की. उन्होंने दर्शकों से कहा कि दुनिया में अभी बहुत सारी परेशानियां और युद्ध चल रहे हैं. अक्षय ने अपनी चिंता व्यक्त करते हुए कहा, 'जब भी आप रात को सोने जाएं, तो अपने परिवार के लिए, अपने देश के लिए एक छोटी सी प्रार्थना जरूर करें. ताकि हम सब सुरक्षित रहें.' उनकी ये बातें लोगों के दिल को छू गईं. 

मानवता की जीत होनी चाहिए: मामूट्टी

मामूट्टी ने मानवता की जीत की कामना की. मलयालम सिनेमा के सुपरस्टार ममूटी ने एक इवेंट में इस विषय पर बात की. उन्होंने सिनेमा की दुनिया और असली दुनिया के युद्ध की तुलना की. मामूट्टी ने कहा, 'सिनेमा में भी बहसें, झगड़े और युद्ध दिखाए जाते हैं. कभी कोई जीत जाता है, तो कभी दोनों पक्ष हार जाते हैं. अभी असल दुनिया में भी एक युद्ध चल रहा है. मुझे नहीं पता कि इसमें कौन जीतेगा, लेकिन मैं पूरी मानवता की जीत की कामना करता हूं.' 

कंगना रनौत और आर माधवन की प्रतिक्रिया

एक्ट्रेस और भाजपा सांसद कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की. उन्होंने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में भारत इस वैश्विक संघर्ष के समय भी सुरक्षित, शक्तिशाली और आत्मनिर्भर बना हुआ है. इसी बीच, आर माधवन ने भी इंस्टाग्राम पर यूएई (संयुक्त अरब अमीरात) में चल रहे राहत कार्यों और व्यावहारिक मदद के बारे में जानकारी शेयर की, ताकि लोग उसका फायदा ले सकें. 

Similar News