48 साल तक रूस में बैन रहा Dhurandhar 2 का 'Rasputin' सॉन्ग, तंत्र-मंत्र से जुड़ी है बेहद दिलचस्प कहानी

आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' 2 के गानों ने दुनिया भर में धूम मचा दी है, खासकर 48 साल तक बैन रहे ‘रास्पुतिन’ गाने ने. रणवीर सिंह के जेल वाले सीन में इस गाने का इस्तेमाल फिल्म को और ज्यादा यादगार बना रहा है.

Dhurandhar 2 Rasputin Song Story(Image Source:  X: @hathyogi31 )
Edited By :  रूपाली राय
Updated On :

आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2' (Dhurandhar 2) के गानों की चर्चा इन दिनों पूरे दुनिया में हो रही है. लोग बार-बार इन गानों को सुन रहे हैं और उनके बारे में बातें कर रहे हैं. आदित्य धर ने पुराने जमाने के कई प्रसिद्ध गानों को नई धुन और नई स्टाइल में पिरोकर फिल्म में शामिल किया है. इससे म्यूजिक बिल्कुल तरोताजा और अलग तरह का लगता है.

80 के दशक और 90 के दशक के गाने फिल्म में जगह पा चुके हैं, लेकिन उन्हें फिल्म की कहानी में ऐसे सिचुएशन में दिखाया गया है कि किसी ने पहले कभी सोचा भी नहीं था. हर गाना फिल्म के सीन के साथ इतना अच्छा बैठता है कि दर्शक बार-बार उसे लूप पर सुनना चाहते हैं. इन सभी गानों के बीच एक खास रूसी गाना भी है, जो पिछले 48 साल से रूस में बैन था. इस गाने को फिल्म में इस्तेमाल करने के बाद इसकी चर्चा और भी ज्यादा बढ़ गई है. 

फिल्म का वो दिलचस्प सीन

जिन लोगों ने 'धुरंधर 2' देखी है, उन्हें फिल्म का अंत वाला वो सीन जरूर याद होगा. उस सीन में रणवीर सिंह अपने किरदार 'हमजा' के रूप में पाकिस्तान की जेल में कैद होते हैं. पाकिस्तानी चीफ को पता चल चुका होता है कि हमजा असल में एक भारतीय एजेंट है. इसलिए उसे बांधकर बुरी तरह टॉर्चर किया जा रहा होता है. इस सीन में एक्टर राज जुत्शी पाकिस्तान के लेफ्टिनेंट जनरल शमशाद हसन के किरदार में नजर आते हैं. शमशाद हसन हमजा की इस बुरी हालत को देखकर जोर-जोर से हंस रहे होते हैं. ठीक उसी समय शमशाद के फोन पर एक वीडियो आता है. उस वीडियो में शमशाद को रूस के लोगों के साथ मस्ती करते हुए दिखाया जाता है और इस वीडियो के बैकग्राउंड में बज रहा होता है वो मशहूर रूसी गाना 'रा-रा-रास्पुतिन, लवर ऑफ द रशियन क्वीन'.

'Rasputin' गाने की हैरान करने वाली कहानी

यह गाना रूस में 48 साल तक बैन रहा. इसके पीछे की सच्ची कहानी भी दिलचस्प है. दरअसल ग्रिगोरी रास्पुतिन एक साधारण रूसी किसान था. लोग उसे तांत्रिक बाबा भी कहते थे. साल 1905 के आसपास रूस के तत्कालीन राजा के बेटे को एक बहुत गंभीर और लाइलाज बीमारी हो गई थी. उसकी हालत बेहद खराब हो चुकी थी. तब राजा और रानी ने रास्पुतिन को बुलाया. रास्पुतिन ने उस बच्चे का इलाज किया और बच्चे की तबीयत में काफी सुधार हो गया.

इस घटना के बाद रास्पुतिन धीरे-धीरे रूसी शाही परिवार के बहुत करीबी बन गए. राजा-रानी दोनों को उन पर पूरा भरोसा हो गया था. रास्पुतिन ने समय के साथ रूस की सत्ता और व्यवस्था पर अपना प्रभाव बढ़ाना शुरू कर दिया. लोग कहने लगे कि वह रानी का प्रेमी है. गाने में भी यही शब्द इस्तेमाल किए गए हैं. रूसी लोगों को यह बिल्कुल पसंद नहीं आ रहा था कि कोई साधारण किसान उनके देश की सत्ता पर इस तरह हावी हो रहा है. इसलिए उन्होंने उसे जहर देकर मारने की कोशिश की.

लेकिन रास्पुतिन जहर से भी नहीं मरा. कहते है वह अपने तंत्र-मंत्र से इतने शक्तिशाली हो गए थे उन्हें गोली मारी जाती थी लेकिन एक भी शरीर को छू नहीं पाती थी. अंत में, उन्हें एक बर्फीली नदी में फेंक दिया गया. पोस्टमार्टम से चौंकाने वाली सच्चाई सामने आई. रासपुतिन की मौत डूबने से हुई, यानी सब कुछ होने के बाद भी वे जीवित थे. उसकी यह कहानी बहुत चर्चित रही. 1978 में एक बैंड ने इसी कहानी पर आधारित गाना बनाया 'Rasputin'. लेकिन रूस सरकार ने इस गाने को अपने देश में बैन कर दिया. अब लगभग 48 साल बाद आदित्य धर ने इस गाने को अपनी फिल्म 'धुरंधर 2' में जगह दी है. फिल्म के जरिए नई जनरेशन को यह गाना सुनने को मिल रहा है. गाने की धुन और फिल्म का सीन दोनों इतने प्रभावशाली हैं कि लोग इसे बार-बार सुन रहे हैं. 

Similar News