Begin typing your search...

दाऊद इब्राहिम नहीं Danish Iqbal हैं दीवार की इस तस्वीर में, 5 घंटे लगे थे इस रिक्रिएशन में

'धुरंधर 2' में दानिश इकबाल ने दाऊद इब्राहिम का किरदार निभाया, जिसे लेकर उन्होंने चौंकाने वाला खुलासा किया. फिल्म में दिखी “दाऊद की फोटो” असल में उनकी ही थी, जिसे बनाने में 5 घंटे लगे.

How Danish Iqbal Recreate Dawood Ibrahim Look
X
How Danish Iqbal Recreate Dawood Ibrahim Look
( Image Source:  Instagram: danishiqbalactor, X: @Eternaldharma_ )
रूपाली राय
Edited By: रूपाली राय4 Mins Read

Published on: 3 April 2026 10:16 AM

'धुरंधर 2: द रिवेंज' (Dhurandhar: The Revenge) में दानिश इकबाल (Danish Iqbal) ने दाऊद इब्राहिम का किरदार निभाया है. उनकी लुक इतनी शानदार और सटीक बनाई गई थी कि देखने वाले हैरान रह गए. लगता था जैसे असली दाऊद इब्राहिम स्क्रीन पर आ गए हों. अब दानिश ने अपने इस किरदार के बारे में खुलकर बात की है. फिल्म में एक सीन ऐसा है जिसमें दाऊद इब्राहिम की एक पुरानी फोटो दीवार पर लगी दिखाई देती है. उस फोटो को देखकर हर किसी को लगा कि वो असली दाऊद की फोटो है. लेकिन असलियत कुछ और ही है। दानिश इकबाल ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में बताया कि वो फोटो भी उनकी ही है.

उन्होंने कहा, 'वो फोटो मेरी ही है उस खास लुक को बनाने के लिए मुझे बहुत मेहनत करनी पड़ी.' उन्होंने आगे बताया कि इस फोटो को परफेक्ट बनाने में कुल 4 से 5 घंटे का समय लग गया. पहले 2 से 2.5 घंटे सिर्फ मेकअप में लगे. मेकअप आर्टिस्ट ने बहुत बारीकी से काम किया ताकि दानिश बिल्कुल दाऊद जैसे दिखें. मेकअप के बाद फोटो खींचने में भी इतना ही समय लगा – यानी फिर से 2 से 2.5 घंटे. कारण यह था कि हर छोटी-छोटी चीज परफेक्ट होनी थी. कभी हाथ का एंगल सही नहीं बैठ रहा था, कभी सिर थोड़ा इधर-उधर हो जाता था, तो कभी पोस्चर ठीक नहीं लग रही थी. निर्देशक और फोटोग्राफर बार-बार एंगल बदलते रहे. दानिश ने मजाक में कहा कि वो फोटो देखकर खुद उन्हें भी लगा कि ये दाऊद की असली तस्वीर है.

क्या दाऊद का किरदार निभाने से डरे थे दानिश?

जब दानिश से पूछा गया कि जब उन्हें पहली बार पता चला कि उन्हें दाऊद इब्राहिम का रोल करना है तो क्या उन्हें डर लगा? इस पर दानिश ने साफ जवाब दिया- नहीं, मुझे कोई डर नहीं लगा.' वे बोले, 'एक एक्टर के लिए किरदार सिर्फ किरदार होता है. मुझे जो रोल मिलता है, उसे मैं पूरी ईमानदारी और मेहनत से निभाता हूं. ये मेरा काम है डरने की कोई बात नहीं है.'

पहले पार्ट रिलीज होने पर दानिश हुए थे बहुत निराश

दानिश इकबाल ने यह भी बताया कि जब फिल्म 'धुरंधर' का पहला भाग रिलीज हुआ था, तब वे काफी मायूस हो गए थे. वे कहते हैं, 'मैं पहले दिन ही सिनेमा हॉल में फिल्म देखने जाने वाला था. लेकिन जब पता चला कि मेरे सारे सीन फिल्म से कट गए हैं, तो मुझे बहुत निराशा हुई. मुझे लगा कि मेरा रोल पूरी तरह हटा दिया गया है.' लेकिन बाद में जब उन्हें पता चला कि फिल्म का दूसरा पार्ट भी आने वाला है, तो थोड़ी उम्मीद जगी. फिर तीसरे-चौथे दिन 'बड़े साहब' वाली कहानी सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी.

कैसे हुआ कन्फर्म?

दानिश बताते हैं, 'उस समय मुझे भी नहीं पता था कि 'बड़े साहब' कौन है. लेकिन जैसे-जैसे चर्चा बढ़ी, मेरे दिमाग में अलग-अलग विचार आने लगे. जब ‘धुरंधर 2’ की रिलीज का समय करीब आया, तब उन्हें पूरी तरह कन्फर्म हो गया कि 'बड़े साहब' का किरदार वो ही निभा रहे हैं. उस दौरान उन्हें कई लोगों के मैसेज आने लगे- 'बधाई हो, आप ही बड़े साहब हैं' लेकिन दानिश ने खुद को बहुत संभाला और किसी को भी कुछ नहीं बताया. वे चुपचाप इंतजार करते रहे कि फिल्म रिलीज हो और लोग खुद देखें. इस तरह दानिश इकबाल ने दाऊद इब्राहिम का किरदार निभाने के अपने अनुभव को बहुत रोचक तरीके से शेयर किया.

bollywood
अगला लेख