Begin typing your search...

Koffee with Karan 9 की तैयारी शुरू! Karan Johar लाएंगे नया फॉर्मेट, OTT और साउथ स्टार्स की एंट्री तय

'कॉफ़ी विद करण' सीज़न 9 को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और शो में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं. इस बार बॉलीवुड के साथ OTT और साउथ इंडस्ट्री के सितारों की एंट्री शो को और दिलचस्प बनाएगी.

Koffee With Karan Season 9
X
Koffee With Karan Season 9!
( Image Source:  Instagram: karanjohar )
रूपाली राय
Edited By: रूपाली राय3 Mins Read

Published on: 3 April 2026 10:37 AM

डायरेक्टर-प्रोड्यूसर करण जौहर (Karan Johar) अपने पॉपुलर रियलिटी चैट शो 'कॉफ़ी विद करण' के नौवें सीज़न (Season 9) को वापस लाने की तैयारी कर रहे हैं. मिड-डे न्यूज़ पोर्टल की हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, करण जौहर इस समय सीज़न 9 को लेकर शुरुआती चर्चाओं में व्यस्त हैं.अगर सब कुछ ठीक रहा, तो जल्द ही इस शो की शूटिंग शुरू हो सकती है.

रिपोर्ट बताती है कि इस बार शो के फॉर्मेट में काफी बदलाव किए जा सकते हैं. दर्शकों की रुचि और पसंद को ध्यान में रखते हुए कुछ पुराने सेगमेंट्स को छोटा किया जाएगा और उन्हें ज़्यादा मॉडर्न और कंटेम्पररी बनाया जाएगा. पहले की तरह सिर्फ बॉलीवुड के बड़े सितारे ही नहीं, बल्कि इस बार शो में साउथ स्टार्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म के पॉपुलर कलाकार और क्रिएटर्स (डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स) को भी खूब जगह दी जाएगी.

कब आएगा नया सीजन?

पिछले कुछ सीज़नों में साउथ के स्टार्स ने भी शो में अपनी दिलचस्प कहानियां शेयर की थीं. जिसे दर्शकों ने बहुत पसंद किया था. अगर सारी बातें तय हो गईं, तो 'कॉफ़ी विद करण' सीज़न 9 इस साल के अंत तक जियोहॉटस्टार (JioHotstar) पर नए और ताज़ा लुक के साथ स्ट्रीम किया जाएगा. हालांकि अभी यह सौदा पूरी तरह से फाइनल नहीं हुआ है, सिर्फ शुरुआती स्तर की बातचीत चल रही है.

सीज़न 8 के मेहमान कौन-कौन थे?

कॉफ़ी विद करण का 8वें सीज़न अक्टूबर 2023 में शुरू हुआ था और जनवरी 2024 में खत्म हुआ था. इस सीज़न में कई बड़े सितारों ने शो की शोभा बढ़ाई थी. सीज़न की शुरुआत रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के साथ हुई. उसके बाद सनी देओल और बॉबी देओल भाई जोड़ी के साथ आए. सारा अली खान और अनन्या पांडे भी एक एपिसोड में साथ नज़र आईं. करीना कपूर खान और आलिया भट्ट की जोड़ी भी काफी चर्चा में रही. वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा, काजोल और रानी मुखर्जी, विक्की कौशल और कियारा आडवाणी, आदित्य रॉय कपूर और अर्जुन कपूर जैसी जोड़ियों ने भी शो में मजा बढ़ाया. इसके अलावा अजय देवगन, रोहित शेट्टी, शर्मिला टैगोर, सैफ अली खान, ज़ीनत अमान और नीतू कपूर जैसे दिग्गज कलाकार भी मेहमान बनकर आए. सीज़न के आखिरी एपिसोड में डिजिटल क्रिएटर्स तन्मय भट्ट, दानिश सैत, कुशा कपिला और सुमुखी सुरेश ने शो को खास बनाया.

कॉफ़ी विद करण के बारे में

यह शो सबसे पहले साल 2004 में शुरू हुआ था. इसमें करण जौहर अपने इंडस्ट्री के दोस्तों को कॉफ़ी पर बुलाते हैं, जहां वो खुलकर गपशप करते हैं, फिल्मों की बातें करते हैं और मज़ेदार रैपिड फायर राउंड में हिस्सा लेते हैं. शो का सबसे लंबा ब्रेक चार साल का रहा, जो 2018 से 2022 तक चला था (सीज़न 6 और 7 के बीच). शुरुआती सीज़न स्टार वर्ल्ड चैनल पर ब्रॉडकास्ट होते थे, लेकिन 2022 के बाद यह शो डिज़्नी+ हॉटस्टार (अब जियोहॉटस्टार) पर आ गया. अब सभी फैंस को उम्मीद है कि सीज़न 9 में कुछ नया, ताज़ा और ज़्यादा एंटरटेनिंग कंटेंट देखने को मिलेगा.

karan joharbollywood
अगला लेख