Begin typing your search...

Shalini Passi से Dalip Tahil तक, The Traitor 2 में नजर आएंगे ये स्टार्स; जैसलमेर में शुरू शूटिंग!

'द ट्रेटर्स सीजन 2' की शूटिंग 24 मार्च से राजस्थान के जैसलमेर में शुरू हो गई है, जिसे करण जौहर होस्ट कर रहे हैं. शो में श्वेता तिवारी, एल्विश यादव, मुनव्वर फारूकी समेत कई बड़े नामों की एंट्री की चर्चा है.

Shalini Passi से Dalip Tahil तक, The Traitor 2 में नजर आएंगे ये स्टार्स; जैसलमेर में शुरू शूटिंग!
X
( Image Source:  Instagram: shweta.tiwari, daliptahil, shalini.passi )
रूपाली राय
Edited By: रूपाली राय6 Mins Read

Published on: 24 March 2026 10:19 AM

The Traitors Season 2: करण जौहर (Karan Johar) एक बार फिर धमाकेदार अंदाज में वापसी कर रहे हैं. वे लोकप्रिय रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स' (The Traitors) के दूसरे सीजन के होस्ट बनकर आ रहे हैं. खबरों के अनुसार, शो के नए सीजन की शूटिंग आज यानी 24 मार्च 2026 से राजस्थान के जैसलमेर स्थित शानदार सूर्यगढ़ पैलेस में शुरू हो रही है.

बताया जा रहा है कि करण जौहर पहले ही शूटिंग की लोकेशन पर पहुंच चुके हैं और तैयारियों में जुट गए हैं. 'द ट्रेटर्स सीजन २' में कुल 20 मशहूर हस्तियां हिस्सा लेने वाली हैं. अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में संभावित प्रतियोगियों की लिस्ट सामने आ गई है.

द ट्रेटर्स सीजन 2 के संभावित कंटेस्टेंट

1. दलीप ताहिल

दिग्गज एक्टर दलीप ताहिल कई दशकों से भारतीय सिनेमा में अपनी खलनायक वाली भूमिकाओं के लिए मशहूर हैं. फिल्म 'बाज़ीगर' में उनका किरदार आज भी लोग याद करते हैं. हाल ही में उन्हें वेब सीरीज 'द फैमिली मैन 3' में मनोज बाजपेयी के बॉस के रोल में देखा गया था. अब खबरें हैं कि वे 'द ट्रेटर्स' के दूसरे सीजन में भी नजर आने वाले हैं.

2. श्वेता तिवारी

श्वेता तिवारी रियलिटी शोज की पुरानी खिलाड़ी हैं. उन्होंने 'बिग बॉस' सीजन 4 जीता था. इसके अलावा 'खतरों के खिलाड़ी', 'नच बलिये', 'झलक दिखला जा' और 'इस जंगल से मुझे बचाओ' जैसे कई बड़े शोज में हिस्सा ले चुकी हैं. हाल ही में उन्हें फिल्म 'सिंघम अगेन' में देखा गया था. अब वे 'द ट्रेटर्स सीजन 2' के जरिए एक नया रियलिटी शो करने जा रही हैं.

3. मुनव्वर फारूकी

मुनव्वर फारूकी रियलिटी शोज में ट्रॉफी जीतने के लिए मशहूर हैं. उन्होंने 'लॉकअप' सीजन 1 और 'बिग बॉस 17' दोनों जीते हैं. अब इस कॉमेडियन और अभिनेते को 'द ट्रेटर्स' के दूसरे सीजन में 19 अन्य सेलेब्रिटीज के साथ खेलते हुए देखने को मिल सकता है.

4. मल्लिका शेरावत

बॉलीवुड की बोल्ड और खूबसूरत एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत इन दिनों ज्यादा फिल्मों में नजर नहीं आ रही हैं. आखिरी बार उन्हें 2024 में फिल्म 'विकी विद्या का वो वाला वीडियो' में देखा गया था. अब खबरें आ रही हैं कि वे 'द ट्रेटर्स सीजन 2' के जरिए ओटीटी प्लेटफॉर्म पर वापसी कर रही हैं.

5. एल्विश यादव

रियलिटी शो के किंग कहे जाने वाले एल्विश यादव को किसी परिचय की जरूरत नहीं है. 'एमटीवी रोडिज', 'बिग बॉस ओटीटी 2' जिसमें उन्होंने जीत हासिल की के बाद अब उनका अगला स्टॉप जैसलमेर का सूर्यगढ़ पैलेस है. वे अभी ‘लाफ्टर शेफ्स’ शो में भी नियमित रूप से दिखाई देते हैं.

6. शालिनी पासी

शालिनी पासी पहले एंटीक आर्ट कलेक्टर के रूप में जानी जाती थीं. लेकिन 2024 में नेटफ्लिक्स के शो 'फैबुलस लाइव्स वर्सेस बॉलीवुड वाइव्स' के बाद वे सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हो गई हैं. अब वे 'द ट्रेटर्स सीजन 2' में हिस्सा लेने जा रही हैं.

7. संजय कपूर

पहले सीजन में महीप कपूर ने शो किया था. अब दूसरे सीजन में उनकी पत्नी की जगह उनके पति संजय कपूर खेलने वाले हैं. 25 फरवरी को उन्होंने इंस्टाग्राम पर नई शुरुआत का पोस्ट किया था, जिसे अब उनकी शो में एंट्री का संकेत माना जा रहा है.

8. रुबीना दिलाइक

'बिग बॉस 14' की विनर रुबीना दिलाइक कई रियलिटी शोज में हिस्सा ले चुकी हैं. अपने पति अभिनव शुक्ला के साथ उन्होंने 'पति-पत्नी और पंगा' भी किया था. अब वे 'द ट्रेटर्स' के दूसरे सीजन में नजर आने वाली हैं.

9. अभिषेक मलहान (फुकरा इंसान)

अभिषेक मलहान यानी फुकरा इंसान 'बिग बॉस ओटीटी 2' में एल्विश यादव के साथ थे. उस शो में एल्विश विजेता बने थे और अभिषेक रनर-अप रहे थे. अब दोनों दोस्त फिर एक साथ 'द ट्रेटर्स' में नजर आ सकते हैं.

10. रिया चक्रवर्ती

फिल्मों 'हाफ गर्लफ्रेंड', 'जलेबी' और 'चेहरे' से मशहूर रिया चक्रवर्ती सुशांत सिंह राजपूत मामले के बाद काफी मुश्किल समय से गुजरी हैं. अब वे धीरे-धीरे वापसी कर रही हैं. खबर है कि वे 'द ट्रेटर्स सीजन 2' में हिस्सा लेंगी.

11. पारुल गुलाटी

एक्ट्रेस और सफल बिजनेसवुमन पारुल गुलाटी फिल्म 'तू या मैं' और 'किस किसको प्यार करूं 2' में नजर आ चुकी हैं. वे अपने ह्यूमन हेयर एक्सटेंशन ब्रांड 'निश हेयर' की मालकिन भी हैं. यह उनका पहला बड़ा रियलिटी शो होगा.

12. आदित्य कुलश्रेष्ठ (कुल्लू)

सोशल मीडिया पर 'कुल्लू' के नाम से मशहूर आदित्य कुलश्रेष्ठ अपने जबरदस्त कॉमेडी के लिए जाने जाते हैं. वे 'द ट्रेटर्स' में अपने मजाकिया अंदाज से बाकी सभी प्रतियोगियों का मनोरंजन कर सकते हैं.

karan johar
अगला लेख