Begin typing your search...

कौन हैं Pinay Gold Medalist Zyan Cabrera? Viral दावे का सच क्या, जानें किसके साथ जोड़ा जा रहा नाम

फिलिपींस की सोशल मीडिया क्रिएटर Zyan Cabrera और ChiChi के नाम पर फर्जी MMS वायरल हो रहा है. साइबर अपराधी यूजर्स के डेटा और लॉगिन चुरा रहे हैं.

कौन हैं Pinay Gold Medalist Zyan Cabrera? Viral दावे का सच क्या, जानें किसके साथ जोड़ा जा रहा नाम
X
( Image Source:  @NavyaNation- X )
सागर द्विवेदी
Edited By: सागर द्विवेदी

Updated on: 13 Feb 2026 2:28 PM IST

इन दिनों सोशल मीडिया की दुनिया में हर दिन कुछ न कुछ कांड चल ही रहा है. इस कड़ी में अब एक और नया मामला सामने आया गया है जो कि सोशल मीडिया पर एक बार फिर से तूफान की तरह धधक रहा है. यह मामला भारत का नहीं बल्कि फिलिपींस का है. इस मामले पर सोशल मीडिया किएटर Zyan Cabrera और सीआर्गाओ की क्रिएटर वेरा हिल (Vera Hill) के नाम से एक बड़ा साइबर घोटाला वायरल हो रहा है.

लोगों के बीच यह झूठा दावा फैलाया गया कि Zyan Cabrera, जो खुद एक युवा सोशल मीडिया क्रिएटर हैं, किसी 'गोल्ड मेडलिस्ट MMS' वीडियो में शामिल हैं. वहीं वेरा हिल, जिन्हें फैंस 'ChiChi' के नाम से जानते हैं, उनका कथित लीक वीडियो के झूठे पोस्ट इंटरनेट पर फैलाए गए.

Zyan Cabrera कौन?

Zyan Cabrera जिन्हें जेरियल क्रायजी भी कहा जाता है, फिलिपींस की एक युवा सोशल मीडिया क्रिएटर और इंफ्लुएंसर हैं. वह डांस वीडियो, शॉर्ट इमोशनल क्लिप, AI एडिटेड पोस्ट और सोशल मीडिया ट्रेंडिंग रील्स बनाती हैं. कुछ लोग उन्हें ओलंपिक एथलीट या गोल्ड मेडलिस्ट बता रहे हैं, लेकिन वास्तविकता यह है कि उनका किसी भी ओलंपिक या अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता से कोई संबंध नहीं है.

पिनाय गोल्ड मेडलिस्ट MMS क्या है?

यह पूरी कहानी एक डिजिटल फर्जीवाड़े पर आधारित है. साइबर अपराधियों ने ज्यान कैब्रेरा के नाम और फोटो का इस्तेमाल कर दावा किया कि उनका कोई निजी MMS वीडियो लीक हुआ है. इंटरनेट पर यह पोस्ट वायरल हो रही है और लोगों को क्लिक करने के लिए प्रलोभित किया जा रहा है. हालांकि ऐसा कोई आधिकारिक या प्रमाणित वीडियो मौजूद नहीं है.

ChiChi Vera Hill का कथित वीडियो लीक कैसे हुआ?

वेरा हिल या 'ChiChi' के खिलाफ फैलाया गया झूठा वीडियो कॉल घोटाला अलग प्रकार का हमला है. इसमें किसी वास्तविक वीडियो या कॉल का अस्तित्व नहीं है. इस स्कैम में SEO तकनीक का इस्तेमाल कर फर्जी वेबसाइट, ब्लॉग और वीडियो लिंक ऊपर लाए जाते हैं, ताकि लोग उनकी जाँच किए बिना क्लिक कर दें. इसके परिणामस्वरूप यूजर्स के डेटा और लॉगिन चोरी हो जाते हैं.

कैसे यह स्कैम यूजर्स को नुकसान पहुंचाता है?

दोनों ही झूठे घोटाले- ज्यान कैब्रेरा और ChiChi- अलग-अलग तरीके से काम करते हैं, लेकिन लक्ष्य वही है: लोगों की जिज्ञासा और विश्वास का शोषण. ज्यान कैब्रेरा का नाम वैश्विक खेल खबरों के साथ जोड़ा गया, जबकि ChiChi का झूठा वीडियो स्थानीय फैनबेस और कम्युनिटी को निशाना बनाता है. दोनों ही मामलों में लोग अपनी जानकारी और डिवाइस की सुरक्षा खो देते हैं.

वायरलवर्ल्‍ड न्‍यूज
अगला लेख