Ramayana में डबल धमाका: Ranbir Kapoor ही हैं राम और परशुराम, एक्टर ने किया कंफर्म

रामायण फिल्म को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है, जिसमें रणबीर कपूर दो अहम किरदार निभाते नजर आएंगे. टीज़र में राम और परशुराम के बीच टकराव का संकेत मिलने से फैंस की उत्सुकता और बढ़ गई है.

Ranbir Kapoor will play Double Role(Image Source:  X: @hajarkagalwa )
Edited By :  रूपाली राय
Updated On :

'रामायण' (Ramayana) फिल्म को लेकर काफी समय से चर्चा और अटकलें चल रही थीं. अब एक्टर रणबीर कपूर ने आधिकारिक रूप से पुष्टि कर दी है कि वे इस फिल्म में दो अलग-अलग भूमिकाएं निभाएंगे. फिल्म में वे लीड किरदार भगवान राम के रूप में नजर आएंगे. साथ ही, वे भगवान विष्णु के पहले अवतार भगवान परशुराम की भी छोटी लेकिन महत्वपूर्ण भूमिका में दिखाई देंगे. इससे पहले फिल्म का नया टीज़र जारी किया गया था, जिसमें इन दोनों भूमिकाओं का इशारा मिला था. लेकिन रणबीर कपूर के खुद इसकी पुष्टि करने तक यह बात पूरी तरह साफ नहीं हुई थी.

हाल ही में लॉस एंजिल्स में रामायण फिल्म के टीज़र लॉन्च इवेंट के दौरान रणबीर कपूर ने कोलाइडर नामक मीडिया हाउस से बात की. उन्होंने बताया कि उन्होंने राम और परशुराम दोनों पात्रों के लिए अपनी बॉडी लैंग्वेज (शारीरिक हाव-भाव) और आवाज को अलग-अलग तरीके से इस्तेमाल किया है. उन्होंने कहा, 'भगवान विष्णु के कई अवतार हुए हैं. भगवान राम उनमें से एक अवतार थे, और भगवान परशुराम राम से पहले वाले अवतार थे.'

दो किरदार निभाने का मौका 

रणबीर ने आगे कहा कि राम और परशुराम दोनों किरदारों को निभाने का मौका मिलना उनके लिए बहुत खास और अद्भुत अनुभव था. एक अच्छे एक्टर के रूप में उन्होंने बताया कि बॉडी पोस्चर्स के अलावा, किरदार की स्पिरिचुअल डेप्थ और फीलिंग्स को अच्छे से समझना बहुत जरूरी है. उन्होंने कहा कि फिल्म की शूटिंग शुरू होने से पहले पूरे एक साल तक उन्होंने इन्हीं दोनों पात्रों को गहराई से समझने की कोशिश की. वे उनके आदर्शों, उद्देश्यों और व्यक्तित्व को जानने में लगे रहे.

टीजर में परशुराम का सीन 

फिल्म के टीज़र में राम और परशुराम के बीच युद्ध का एक संकेत भी दिया गया है. 'रामायण' महाकाव्य की कहानी के अनुसार, जब राम सीता से विवाह करने के बाद अयोध्या की ओर लौट रहे होते हैं, तब रास्ते में उनकी मुलाकात परशुराम से होती है. परशुराम राम को युद्ध के लिए चुनौती देते हैं. लेकिन जब उन्हें यह पता चलता है कि राम भी भगवान विष्णु के अवतार हैं, तो युद्ध नहीं होता और शांति बन जाती है. टीज़र में इस सीन में रवी दुबे लक्ष्मण और अरुण गोविल राजा दशरथ के रूप में दिखाई दिए हैं. 

रामायण फिल्म की पूरी कास्ट

रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका में हैं. साई पल्लवी देवी सीता का किरदार निभा रही हैं. केजीएफ फेम एक्टर यश रावण के रोल में नजर आएंगे. सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका में होंगे. काजल अग्रवाल मंदोदरी और रकुल प्रीत सिंह शूर्पणखा के रोल में दिखाई देंगी. इसके अलावा अरुण गोविल, कुणाल कपूर, आदिनाथ कोठारे, शीबा चड्ढा और इंदिरा कृष्णन भी फिल्म का हिस्सा हैं. 

रिलीज की तारीख

रामायण फिल्म के पहले भाग को दिवाली 2026 के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. वहीं, फिल्म का दूसरा भाग दिवाली 2027 पर रिलीज होगा. यह फिल्म निर्देशक नितेश तिवारी द्वारा बनाई जा रही है और इसे दो भागों में पेश किया जाएगा. 

Similar News