The 50: क्यों अब Rajat Dalal के अलायंस से कम हो रहे कंटेस्टेंट? Prince Narula के इस वार से घायल हो रही दूसरी टीम

रियलिटी शो The 50 में गेम अब दिलचस्प मोड़ पर पहुंच चुका है. हालिया एलिमिनेशन के बाद साफ दिख रहा है कि Rajat Dalal के अलायंस से लगातार कंटेस्टेंट बाहर हो रहे हैं, जिससे उनकी टीम कमजोर पड़ती नजर आ रही है.

( Image Source:  x-@itsmyzone01 )
Edited By :  हेमा पंत
Updated On : 26 Feb 2026 3:26 PM IST

रियलिटी शो The 50 में हर दिन कुछ न कुछ ऐसा हो रहा है, जिससे गेम का इक्वेशन बदल रहा है. हालिया एपिसोड में टास्क के दौरान प्रिंस नरूला और अदनान की तीखी बहस ने माहौल गरमा दिया. ऊपर से एलिमिनेशन ने खेल को और दिलचस्प बना दिया. जहां काका ने टास्क जीता, वहीं दिव्या अग्रवाल हार गईं लेकिन असली कहानी यहां खत्म नहीं होती. जहां शो से तीन कंटेस्टेंट बाहर हो गए. 

अगर ध्यान से देखें तो हर एलिमिनेशन के बाद एक पैटर्न साफ नजर आ रहा है, जहां रजत दलाल की अलायंस लगातार कमजोर होती जा रही है, क्योंकि हाल-फिलहाल में ज्यादातर कंटेस्टेंट रजत की ही टीम से बाहर गए हैं. इससे पहले रचित ओझा का सफर खत्म हुआ, और अब फिर उनकी टीम के दो सदस्य बाहर हो गए. क्या यह महज इत्तेफाक है या फिर प्रिंस नरूला की रणनीति का असर?

कौन तीन कंटेस्टेंट हुए शो से आउट?

हालिया डेंजर जोन में अदनान, लवकेश, डीनू, शाइनी और नतालिया भी थे, लेकिन बाहर गए कंटेस्टेंट्स पर नजर डालें तो नुकसान ज्यादा राजत की टीम को हुआ है. हर बार उनकी टीम से एक सदस्य का बाहर होना इशारा करता है कि रजत की टीम कमजोर पड़ रही है. 

प्रिंस नरूला की कौन-सी स्ट्रैटेजी आ रही काम?

प्रिंस फूट डालो शासन करने वाली नीति चला रहे हैं. हाल ही में एक टास्क के दौरान रजत ने जब श्रुतिका को बचाने के लिए कहा था, तो इस पर प्रिंस ने उसकी टीम को कहा कि रजत ने अदनान और फैज को निशाना बनाने के बात कही थी, जबकि वहां लक्ष्य भी थे और उन्होंने बाकि कंटेस्टेंट्स को बताया कि ऐसा कुछ नहीं था. इस टास्क के बाद से ही रजत की टीम बिखरी सी नजर आई, जहां फैजल शेख से लेकर निक्की का कहीं न कहीं भरोसा डगमगया. इस कारण से ही निक्की से लेकर दुष्यंत तक दूसरी टीम से दोस्ती बढ़ाते दिखे. 

मजबूत खिलाड़ियों पर सीधा वार

प्रिंस की रणनीति का एक और पहलू साफ है. वह सीधे मजबूत प्लेयर्स को निशाने पर लेते हैं. पिछले कुछ हफ्तों से अदनान, फैज और फैजल बार-बार डेंजर जोन में दिखाई दिए. इससे साफ है कि गेम प्लान सिर्फ टास्क जीतने तक सीमित नहीं, बल्कि विरोधी टीम को भीतर से कमजोर करने का है.

अब सवाल यही है क्या राजत अपनी टीम को दोबारा एकजुट कर पाएंगे या प्रिंस की चालें आगे भी असर दिखाती रहेंगी? The 50 में आने वाले एपिसोड्स इस जंग को और रोमांचक बनाने वाले हैं.

Similar News