Rishab Shetty ने रश्मिका-विजय की शादी के सवाल पर छोड़ा मंच, बिना कुछ कहे चुपचाप चले गए एक्टर

साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने 26 फरवरी 2026 को उदयपुर में प्राइवेट वेडिंग की. ITC Mementos में पारंपरिक तेलुगु और कोडावा रीति से शादी कर ‘VIROSH’ कपल ने फैंस को खुशखबरी दी.

( Image Source:  Instagram: rishabshettyofficial )
Edited By :  रूपाली राय
Updated On : 26 Feb 2026 2:27 PM IST

विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) ने आज गुरुवार, 26 फरवरी 2026 की सुबह उदयपुर में शादी कर ली है. यह एक बहुत ही खास और प्राइवेट शादी थी, जिसमें सिर्फ उनके बहुत करीबी परिवार के सदस्य और दोस्त ही शामिल हुए थे. कोई भीड़-भाड़ या ज्यादा लोगों को नहीं बुलाया गया था. दोनों ने उदयपुर के एक लग्जरी होटल ITC Mementos में यह शादी की. सुबह उन्होंने पारंपरिक तेलुगु रीति-रिवाजों से शादी पूरी की, और शाम को रश्मिका की कोडावा (कूर्ग) परंपरा के अनुसार दूसरी रस्में भी होनी हैं. आखिरकार 'VIROSH' कपल पति-पत्नी बन गए. 

रश्मिका की पहली कन्नड़ फिल्म 'किरिक पार्टी' के डायरेक्टर ऋषभ शेट्टी से जब रश्मिका की शादी के बारे में सवाल किया गया, तो उन्होंने कोई सीधा जवाब नहीं दिया. वे उस समय अपनी नई फिल्म 'जय हनुमान' के प्रमोशन के लिए एक इवेंट में थे. वहां उन्होंने भक्ति वाली फिल्मों और अपने काम के बारे में बात की, लेकिन जब रिपोर्टर ने पूछा, 'सर, रश्मिका मंदाना की शादी हो रही है क्या आपको इन्विटेशन मिला? तो ऋषभ बस हल्के से मुस्कुराए, 'धन्यवाद' कहा और चुपचाप वहां से चले गए. उन्होंने कोई और कमेंट नहीं किया.

क्यों ऐसा रहा ऋषभ का रिएक्शन?

बता दें कि पहले रश्मिका की सगाई रक्षित शेट्टी से हुई थी. रक्षित ऋषभ के बहुत अच्छे दोस्त हैं. रश्मिका उस समय सिर्फ 21 साल की थीं और रक्षित उनसे 13 साल बड़े थे. 2017 में सगाई हुई, लेकिन 2018 में ही टूट गई. बाद में रश्मिका ने 2023 में एक इंटरव्यू में रक्षित के प्रोडक्शन हाउस को 'तथाकथित प्रोडक्शन हाउस' कहकर एयर कोट्स में लिया था, जिससे लग रहा था कि वे नाराज हैं. इस पर ऋषभ ने भी जवाब दिया था. उन्होंने कहा था, 'मुझे ऐसी एक्ट्रेसेस पसंद नहीं हैं. मैं नए कलाकारों के साथ काम करना ज्यादा पसंद करता हूं, क्योंकि वे बिना किसी पुराने बंधन के आते हैं.' उन्होंने भी एयर कोट्स का इस्तेमाल किया था.

क्या था रश्मिका के एक्स का बयान?

हाल ही में रक्षित के एक और दोस्त प्रमोद शेट्टी से जब रश्मिका की शादी के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, 'मुझे अभी तक रश्मिका की शादी का कार्ड नहीं मिला है. अगर मिलेगा तो मैं जरूर जाऊंगा. लेकिन हम जानते हैं कि शायद वे हमें बुलाएंगी नहीं, इसमें कोई नई बात नहीं है और रक्षित शेट्टी कोई छोटा बच्चा नहीं है जो चॉकलेट खाकर बैठा रहे और दुखी हो. वह आगे बढ़ चुका है.' रश्मिका के कुछ फैंस ने प्रमोद की इस बात को बुरा माना और इसे 'घटिया' टिप्पणी कहा. लेकिन कुल मिलाकर, आज रश्मिका और विजय की शादी की खुशी में पूरा फिल्म जगत और फैंस जश्न मना रहे हैं. दोनों ने सालों तक डेट किया, फिल्मों में साथ काम किया, और अब एक-दूसरे के जीवनसाथी बन गए हैं।

Similar News