The 50 शो में चली प्यार की हवा! ये कंटेस्टेंट आ रहे एक-दूसरे के करीब

हाल के The 50 शो के एपिसोड्स में दर्शकों को ड्रामे के साथ एक नया फ्लेवर भी दिखने को मिला. दरअसल कुछ कंटेस्टेंट्स एक-दूसरे के करीब आ रहे हैं.;

( Image Source:  instagram-@siwettomar_ and @iridhidogra )
Edited By :  हेमा पंत
Updated On : 14 Feb 2026 5:10 PM IST

रियलिटी शो The 50 में हर दिन नया ट्विस्ट देखने को मिल रहा है. कभी रणनीति बदलती है, कभी दोस्त दुश्मन बन जाते हैं, तो कभी अचानक कोई घर से बाहर हो जाता है. लेकिन इन सबके बीच हालिया एपिसोड्स में दर्शकों की नजर एक अलग ही चीज पर टिक गई है- घर के अंदर पनपते रिश्ते. कुछ कंटेस्टेंट्स की बढ़ती नज़दीकियां बता रही हैं कि गेम के साथ-साथ दिल का खेल भी शुरू हो चुका है.

महल के माहौल में अब सिर्फ टास्क और टकराव ही नहीं, बल्कि मुस्कुराहट, छेड़छाड़ और केमिस्ट्री भी दिखाई दे रही है. फैंस भी इन नए कनेक्शनों को लेकर काफी एक्साइटेड हैं और जानना चाहते हैं कि क्या ये रिश्ते आगे बढ़ेंगे या फिर गेम की आंधी में बदल जाएंगे.

क्या शिवेत करते हैं रिद्धि को पसंद?

घर के अंदर सबसे ज्यादा चर्चा जिस जोड़ी की है, वह है शिवेत तोमर और रिद्धि डोगर. शिवेत अक्सर बातचीत में रिद्धि के साथ हल्की-फुल्की फ्लर्टिंग करते नजर आते हैं. उनकी बॉडी लैंग्वेज और अंदाज से लगता है कि वे रिद्धि को लेकर खास फीलिंग्स रखने लगे हैं. हालांकि, रिद्धि की तरफ से कभी-भी ऐसा कोई इशारा नहीं मिला कि उन्हें शिवेत में कोई दिलचस्पी है.

शिव और कृष्णा

दूसरी तरफ शिव ठाकरे और कृष्णा श्रॉफ को लेकर भी फुसफुसाहट तेज है. एक एपिसोड में शिव को कृष्णा की फिटनेस की तरफ बार-बार देखते पकड़ा गया, जिसके बाद घरवालों ने भी उन्हें छेड़ने में देर नहीं लगाई. भले ही इसे मजाक में लिया गया, मगर दर्शकों ने इस पल को तुरंत नोटिस कर लिया.

चाहत–रजत दलाल का क्या है कनेक्शन?

चाहत पांडे और रजत दलाल की केमिस्ट्री अलग तरह की है. दोनों बिग बॉस के 18वें सीजन में साथ नजर आ चुके हैं. इस शो के दौरान भी दोनों के बीच लड़ाई के साथ-साथ अपनापन नजर आता था. अब दोबारा से दोनों THE 50 शो में एक-साथ एक ही टीम में नजर आ रहे हैं. जहां अक्सर चाहत रजत की साइड लेती हुए दिखती हैं. वहीं, रजत दलाल भी चाहत के साथ अच्छे से रहते हैं. 

क्या अरबाज पटेल हुए शो से बाहर?

कई रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि प्रिंस नरूला और अरबाज के बीच लड़ाई हुई, जिसमें अरबाज ने फिजिकल वॉयलेंस किया. जबकि शो में कोई भी कंटेस्टेंट किसी भी हालत में यह नियम नहीं तोड़ सकता है. ऐसे में शो के होस्ट लायन से अरबाज को महल से बाहर कर दिया है.

Similar News