The 50 शो में बढ़ने लगी है चाहत और Rajat Dalal की नजदीकियां! घरवाले भी छेड़ते आए नजर, देखें क्यूट VIDEO
रियलिटी शो ‘The 50’ के लेटेस्ट एपिसोड में टास्क से ज्यादा चर्चा दो कंटेस्टेंट्स की बढ़ती बॉन्डिंग की रही, जिनका नाम रजत और चाहत पांडे है. इस दौरान दोनों की क्यूटनेस ने सभी का दिल जीत लिया.;
रियलिटी शो ‘The 50’ में इन दिनों प्यार की लहर चल पड़ी है. जहां शिवेत तोमर रिद्धि डोगरा के साथ फर्लट करते नजर आते हैं. वहीं, बिग बॉस में बनी जोड़ी इस शो में और करीब आ गई है. दरअसल इन दिनों इस शो में चाहत पांडे और रजत दलाल की नजदीकियां बढ़ रही है, जिसकी खबर शो के कंटेस्टेंट्स को भी लग चुकी है.
हाल ही के एपिसोड में जहां रजत और चाहत एक ही टीम से खेले. वहीं, इस दौरान रजत यह भी कहते सुनाई दिए कि मेरी चाहत को डेंजर जोन में मत डालना. कल के एपिसोड के क्लिप्स सोशल पर जमकर वायरल हो रहे हैं.
सपना चौधरी लाई रजत के लिए रिश्ता
गेम पूरा होते ही लक्ष्य ने हंसते हुए कहा कि अब रजत के लिए देसी दुल्हन ढूंढने का मिशन शुरू करना चाहिए. उनकी इस बात पर सपना चौधरी ने भी मजेदार अंदाज में तंज कसा और बोलीं कि शो खत्म होते ही वह चाहत को सीधे रजत के घर पहुंचा देंगी. हालांकि चाहत ने तुरंत साफ शब्दों में कहा कि वह पहले ही रजत को इनकार कर चुकी हैं. इतना ही नहीं, उन्होंने चुटकी लेते हुए यह भी कह डाला कि “रजत के पास तो दिल ही नहीं है.”
घरवाले भी छेड़ते आए नजर
बुक्स को सेल्फ तक पहुंचाने वाले टास्क में रजत और चाहत एक ही टीम में थे. इस दौरान जब चाहत अपने सिर पर किताबें लेकर चल रही थी और फिनिशिंग लाइन तक पहुंचने वाली थी, तभी अरबाज पटेल, फैजू और दिग्विजय राठी उसे छेड़ने लगे. इन कंटेस्टेंट्स ने हम आपके हैं कौन का फेमस गाना वाह-वाह राम जी जोड़ी क्या बनाई गाकर दोनों को टीज़ किया और इस दौरान चाहत मुस्कुरा रही थी.
रजत ने ‘डेंजर जोन’ से चाहत को बचाया
रजत भी कई मौकों पर चाहत का साइड लेते दिखे हैं. हाल ही के बुक टास्क के दौरान भी रजत ने निक्की को कहा कि 'मेरी चाहत को डेंजर जोन में मत डालना.' उनके इस स्टेटमेंट ने फिर से फैंस को सोचने पर मजबूर कर दिया कि यह मजाक है या सच में दोनों एक-दूसरे के लिए कुछ फील करते हैं.
क्या सच में बढ़ रही हैं नजदीकियां?
हालांकि चाहत ने रजत को लेकर साफ इनकार किया है, लेकिन शो में दोनों की बातचीत, मजाक और एक-दूसरे के लिए स्टैंड लेना दर्शकों को एक अलग ही कहानी दिखा रहा है. अब देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले एपिसोड्स में यह दोस्ती यहीं तक सीमित रहती है या कोई नया मोड़ लेती है.