Ramayana फिल्म में फीस के मामले में किसका जलवा? Ranbir को मिले 150 करोड़ रुपये, इस एक्टर को मिले सबसे कम

Ramayana की स्टार कास्ट की फीस को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. Ranbir Kapoor जहां 150 करोड़ रुपये के साथ सबसे महंगे एक्टर बन गए हैं, वहीं साई पल्लवी ने 12 करोड़ रुपये फीस चार्ज की है.

( Image Source:  instagram-@saipallavi.senthamarai and X-@JatinTweets_ )
Edited By :  हेमा पंत
Updated On : 3 April 2026 6:15 PM IST

रणबीर कपूर की द मोस्ट अवेटेड फिल्म रामायण का टीजर रिलीज हो चुका है. इस मल्टी स्टारर फिल्म है, जिसमें बॉलीवुड लेकर साउथ इंडस्ट्री तक के स्टार्स नजर आएंगे. 400 करोड़ के मेगा बजट में बनी इस फिल्म से ऑडियंस को काफी उम्मीदे हैं. वहीं, यह मूवी ग्रैंड बजट और स्टार कास्ट के साथ-साथ अब कलाकारों की फीस को लेकर भी सुर्खियों में है.

इस मल्टी-स्टारर फिल्म में रणबीर कपूर सबसे महंगे एक्टर बनकर उभरे हैं, जिन्हें दोनों पार्ट्स के लिए करीब 150 करोड़ रुपये मिल रहे हैं. वहीं दूसरी ओर, बाकी कलाकारों की फीस में काफी अंतर देखने को मिल रहा है.

सबसे ज्यादा फीस किसे मिली?

इस फिल्म में भगवान राम का किरदार निभा रहे Ranbir Kapoor फीस के मामले में सबसे आगे हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने एक पार्ट के लिए करीब 75 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं. चूंकि फिल्म दो हिस्सों में रिलीज होगी, ऐसे में उनकी कुल फीस लगभग 150 करोड़ रुपये बताई जा रही है.

सीता बनीं साई पल्लवी की कितनी फीस

साई पल्लवी साउथ इंडियन एक्ट्रेस हैं, जो अपनी नैचुरल ब्यूटी के लिए जानी जाती हैं. वह भी इस फिल्म का हिस्सा हैं. वह रामायण मूवी में माता सीता का किरदार निभा रही हैं. बताया जा रहा है कि उन्हें दोनों पार्ट्स के लिए कुल 12 करोड़ रुपये मिल रहे हैं.

रावण के रोल में यश का अलग डील

रॉकिंग स्टार यश भी आपको इस फिल्म में नजर आएंगे, जहां वह रावण का किरदार निभा रहे हैं. खास बात यह है कि वे सिर्फ एक्टर ही नहीं, बल्कि फिल्म के को-प्रोड्यूसर भी हैं. ऐसे में उनकी कमाई केवल फीस तक सीमित नहीं है, बल्कि उन्हें फिल्म के मुनाफे में भी हिस्सा मिलेगा. 

सनी देओल 40 करोड़ रुपये

इस फिल्म में सनी देओल भी लीड रोल में हैं. वह भगवान हनुमान के रोल में दिखेंगे, जिसके लिए वह करीब 20 करोड़ रुपये चार्ज कर रहे हैं. यानी दोनों पार्ट्स मिलाकर उनकी कुल फीस लगभग 40 करोड़ रुपये तक पहुंचती है.

रवि दुबे की फीस

टीवी से फिल्मों में कदम रखने वाले रवि दुबे को लक्ष्मण के किरदार के लिए 2 से 4 करोड़ रुपये के बीच फीस मिलने की खबर है. यह उनके करियर की अब तक की सबसे बड़ी कमाई मानी जा रही है.

फीस के मामले में कौन सबसे आगे?

अगर कुल कमाई की बात करें, तो रणबीर कपूर इस फिल्म के सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर हैं. वहीं यश का प्रॉफिट शेयर उन्हें आगे चलकर सबसे ज्यादा कमाई करने वाला कलाकार भी बना सकता है. रामायण सिर्फ अपने ग्रैंड विजुअल्स और कहानी के लिए ही नहीं, बल्कि स्टार कास्ट की भारी-भरकम फीस के लिए भी चर्चा में है. 

Similar News