Sunny Deol की फिल्म 'लाहौर 1947' का बदलेगा टाइटल? इस पंजाबी ड्रामा पर है आधारित; बैटल ऑफ गलवान से होगी टक्कर!
430 करोड़ की ‘बॉर्डर 2’ के बाद सनी देओल अब 'लाहौर 1947' की तैयारी में हैं, लेकिन फिल्म का टाइटल बदलने की खबरें तेज हैं. इंडिपेंडेंस डे 2026 पर सलमान खान की फिल्म से संभावित क्लैश इस रिलीज को और बड़ा बना सकता है.;
सनी देओल (Sunny Deol) की हालिया फिल्म 'बॉर्डर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है. इस फिल्म ने अब तक 430 करोड़ रुपये से ज्यादा का कमाल का कलेक्शन कर लिया है. इस बड़ी सफलता के बाद सनी देओल अब अपनी आने वाली फिल्मों की तैयारी में जुट गए हैं. उनकी अगली बड़ी फिल्म है 'लाहौर 1947'. यह एक पीरियड ड्रामा है, जिसे राजकुमार संतोषी ने डायरेक्ट किया है और आमिर खान ने प्रोड्यूस किया है. इस फिल्म की रिलीज डेट पहले ही अनाउंस हो चुकी है 13 अगस्त 2026 को, यानी स्वतंत्रता दिवस के ठीक पहले.
लेकिन अब खबर है कि फिल्म का टाइटल बदल सकता है. सनी देओल ने न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए कहा कि उनकी कई फिल्में आने वाली हैं, जिनमें से एक 'लाहौर 1947' भी है. उन्होंने बताया, 'शायद इसका टाइटल बदल जाए या फिर वही रहे. यह फिल्म एक बहुत मशहूर ड्रामा पर बेस्ड है और 15 अगस्त के आसपास सिनेमाघरों में लगेगी.' तो सवाल यह है कि यह फिल्म किस ड्रामा पर बेस्ड है?
क्या है यह पंजाबी ड्रामा?
दरअसल, 'लाहौर 1947' फेमस राइटर और प्रोफेसर असगर वजाहत के लिखे हुए पंजाबी नाटक 'जिस लाहौर नै वेख्या, ओ जम्या ए नै' पर बेस्ड है. इस नाटक का मतलब है 'जिसने लाहौर नहीं देखा, उसने सच में जीवन नहीं जिया'. यह नाटक 1989 में आया था और भारत के बंटवारे (Partition) के समय की कहानी बताता है. कहानी में एक मुस्लिम परिवार की बात है, जो लखनऊ से लाहौर जाता है और उसे एक हवेली मिलती है, जो पहले किसी हिंदू परिवार की थी. लेकिन वहां पहुंचकर उन्हें पता चलता है कि हिंदू परिवार अभी भी वहां है और जाने को तैयार नहीं. इस तरह इंसानियत, सह-अस्तित्व और भावनाओं की गहरी कहानी दिखाई जाती है.
क्या दिवगंत धर्मेंद्र का रिएक्शन?
इस फिल्म को लेकर खास बात यह है कि दिवंगत स्टार धर्मेंद्र को यह स्क्रिप्ट बहुत पसंद थी. आमिर खान ने खुद बताया था कि यह धर्मजी की फेवरेट स्क्रिप्ट्स में से एक थी. फिल्म में एक्टर्स की बात करें तो लीड रोल में सनी देओल हैं. इसके अलावा शबाना आजमी, प्रीति जिंटा और करण देओल जैसे बड़े नाम दिखाई देने वाले हैं. म्यूजिक दिया है एआर रहमान ने, और गाने जावेद अख्तर ने लिखे हैं. सनी देओल और राजकुमार संतोषी लंबे समय से इस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे थे, और अब आखिरकार यह बनकर तैयार हो रही है.
सलमान खान की फिल्म से होगा क्लैश
एक और अच्छी खबर यह है कि इंडिपेंडेंस डे 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर धमाका होने वाला है. सनी देओल की 'लाहौर 1947' 13 अगस्त को रिलीज हो रही है, और उसी समय सलमान खान की फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' भी आने की तैयारी में है. कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'बैटल ऑफ गलवान' पहले अप्रैल 2026 में आने वाली थी, लेकिन अब इसे अगस्त 2026 शायद 14 अगस्त पर शिफ्ट किया जा रहा है. हालांकि, इसकी अभी ऑफिशियल कन्फर्मेशन नहीं हुई है. अगर दोनों फिल्में एक साथ आईं, तो यह पैट्रियॉटिक और ऐतिहासिक फिल्मों का बड़ा क्लैश होगा, और दर्शकों के लिए मजेदार होगा.