Anjali Arora की चमकी किस्मत, बड़े पर्दे पर दिखेगी कच्चा बादाम गर्ल! क्या सलमान दिलाएंगे बॉलीवुड ब्रेक?

‘कच्चा बादाम’ गर्ल Anjali Arora एक बार फिर सुर्खियों में हैं. चर्चा है कि सोशल मीडिया सेंसेशन अब बड़े पर्दे पर कदम रखने की तैयारी में हैं.

( Image Source:  instagram-@anjimaxuofficially )
Edited By :  हेमा पंत
Updated On : 23 Feb 2026 1:40 PM IST

अंजलि अरोड़ा को भला कौन नहीं जानता है. वह 'कच्चा बादाम' गाने पर डांस कर रातों रात वायरल हो गई थीं. वहीं, हाल ही में उनके ब्वॉयफ्रेंड को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया था, लेकिन मामला अब सुलझ चुका है. वहीं, अंजलि के थाइलैंड में परफॉर्मेंस के वीडियो भी जमकर वायरल होते हैं.

इस बीच अब कहा जा रहा है कि इंफ्लुएंसर जल्द ही बॉलीवुड में एंट्री ले सकती हैं. खबरें तो यहां तक कह रही हैं कि उन्हें बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान का सपोर्ट मिल सकता है.

क्या अंजलि अरोड़ा करने वाली हैं बॉलीवुड डेब्यू?

instagram-@anjimaxuofficially

पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक खबर तेजी से घूम रही है कि अंजलि अरोड़ा जल्द ही बॉलीवुड फिल्मों में डेब्यू कर सकती हैं. अगर यह बात सच निकलती है, तो देखना मजेदार होगा कि अंजलि बड़े पर्दे पर अपना जलवा बिखरने में कामयाब रहती हैं या नहीं?

Full View

कौन देगा अंजलि अरोड़ा को ब्रेक?

वायरल पोस्ट के मुताबिक अंजलि अरोड़ा को सलमान खान फिल्मों में ब्रेक देने वाले हैं. हालांकि, अभी तक अंजलि की तरफ से इस पर कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है. लेकिन फैंस तो अभी से ही उन्हें बड़े पर्दे पर देखने के लिए एक्साइटेड हैं. अगर यह खबर सच साबित होती है, तो देखना दिलचस्प होगा कि क्या अंजलि रील्स की क्वीन से बॉलीवुड की नई सेंसेशन बन पाएंगी?

कौन हैं अंजलि अरोड़ा?

instagram-@anjimaxuofficially

अंजलि अरोड़ा एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं, जो अपने डांस वीडियोज के लिए फेमस हैं. उनके इंस्टाग्राम पर 12 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. सिर्फ सोशल मीडिया ही नहीं, अंजलि कई म्यूजिक वीडियोज में भी नजर आ चुकी हैं. दिल पे चलाई छुर्रियां (ट्रेंडिंग वर्जन), चल मटकनी, सूफी सूफी, शायद फिर से, फीवर 104, धड़के यह दिल, मेरे ख्यालों की मलिका 2.0, सजना है मुझे (रीमिक्स) और सैयां दिल में आना रे जैसे गानों में उन्होंने अपनी स्क्रीन प्रेजेंस से फैंस को इंप्रेस किया है.

अंजलि अरोड़ा का ब्वॉयफ्रेंड कौन?

अंजलि की पर्सनल लाइफ भी फैंस के लिए कम दिलचस्प नहीं है. वह पिछले चार साल से डिजिटल क्रिएटर आकाश संसनवाल को डेट कर रही हैं. दोनों अक्सर ट्रिप्स पर जाते हैं, मंदिर दर्शन करते हैं और सोशल मीडिया पर अपनी क्यूट तस्वीरें शेयर करते रहते हैं.

आगे क्या?

अभी बॉलीवुड डेब्यू को लेकर सब कुछ अफवाहों के लेवल पर है. लेकिन इतना तय है कि अंजलि अरोड़ा ने सोशल मीडिया से अपनी मजबूत पहचान बना ली है. अगर वह फिल्मों में अपना नाम बना लेती हैं, तो यह एक और सोशल मीडिया स्टार की बॉलीवुड तक की दिलचस्प कहानी होगी.

Similar News