92 साल की उम्र में सिंगर Asha Bhosle की हुई मौत, 82 साल में गाए 12 हजार गाने

मशहूर प्लेबैक सिंगर Asha Bhosle अब इस दुनिया में नहीं रहीं. 92 साल की उम्र में उन्होंने मुंबई के अस्पताल में आखिरी सांस ली. करीब आठ दशकों के करियर में 12 हजार से अधिक गाने गाने वाली आशा भोसले भारतीय संगीत की सबसे दिग्गज आवाज़ों में से एक हैं.

आशा भोसले का हुई निधन

(Image Source:  instagram-@asha.bhosle )
Edited By :  हेमा पंत
Updated On : 12 April 2026 1:50 PM IST

आशा भोसले भारतीय म्यूजिक इंडस्ट्री की वह दिग्गज सिंगर थीं, जिन्होंने दशकों तक अपनी आवाज से करोड़ों लोगों का दिल जीता है. आशा भोसले ने 92 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया. 11 अप्रैल को सिंगर की तबीयत खराब हुई थी, जिसके चलते उन्हें ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

हालांकि, शुरुआत में कहा गया था कि सिंगर को कार्डियक अरेस्ट आया है, लेकिन बाद में उनकी पोती जनाई भोसले ने पोस्ट शेयर कर बताया कि उन्हें चेस्ट इंफेक्शन के कारण अस्तपाल में भर्ती होना पड़ा. 

आशा भोसले को हुआ था चेस्ट इंफेक्शन

आशा भोसले को 11 अप्रैल को ज्यादा थकान और चेस्ट इंफेक्शन के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था. हालांकि, उनकी तबियत तब ठीक थी. 

कौन थीं आशा भोसले?

आशा भोसले मशहूर मंगेशकर परिवार से ताल्लुक रखती थीं और महान गायिका लता मंगेश्कर की छोटी बहन थीं.  सिंगर ने न सिर्फ हिंदी, बल्कि 20 से ज्यादा भारतीय और विदेशी भाषाओं में गाने गाए हैं. उनकी आवाज की खासियत यह है कि वह हर तरह के गाने जैसे फिल्मी, ग़ज़ल, भजन, पॉप और फोक म्यूजिक को बेहद खूबसूरती से गा सकती थीं.

मराठी फिल्म से की करियर की शुरुआत

आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही गाना शुरू कर दिया था. उनके पिता पंडित दीनानाथ मंगेशकर के निधन के बाद परिवार की जिम्मेदारी उनके कंधों पर आ गई. उन्होंने 1943 में मराठी फिल्म Majha Bal से अपने करियर की शुरुआत की और 1948 में हिंदी फिल्म Chunariya के जरिए बॉलीवुड में कदम रखा. शुरुआत में उन्हें छोटे बजट की फिल्मों में गाने मिले, लेकिन धीरे-धीरे उन्होंने अपनी मेहनत और टैलेंट से पहचान बनाई. 1950 के दशक में संगीतकार ओ. पी. नैयर और बाद में आर. डी. बर्मन के साथ उनकी जोड़ी ने कई सुपरहिट गाने दिए, जिससे वह इंडस्ट्री की टॉप सिंगर बन गईं.

12,000 से ज्यादा गाने किए रिकॉर्ड 

आशा भोसले करियर 8 दशकों से भी ज्यादा लंबा रहा है और उन्होंने 12,000 से अधिक गाने रिकॉर्ड किए हैं, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है.

Similar News