Asha Bhosle Heart Attack: मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में आशा भोसले भर्ती, जानें अब कैसी है हालत
मशहूर गायिका आशा भोसले को दिल का दौरा पड़ने के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल डॉक्टर उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और इलाज जारी है.
Asha Bhosle Heart Attack: मशहूर गायिका आशा भोसले को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. जानकारी के अनुसार, उन्हें दिल का दौरा पड़ा है, जिसके बाद उन्हें तुरंत मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया. बताया जा रहा है कि शनिवार को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद परिवार और डॉक्टरों की टीम ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया.
फिलहाल उनका इलाज जारी है और अस्पताल की ओर से उनकी सेहत को लेकर कोई आधिकारिक अपडेट साझा नहीं किया गया है. प्रारंभिक रिपोर्ट्स के मुताबिक, आशा भोसले को इमरजेंसी वार्ड में रखा गया है और डॉक्टरों की टीम उनकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है.
आशा भोसले के बारे में...
Asha Bhosle का जन्म 8 सितंबर 1933 को हुआ भारतीय सिनेमा की सबसे दिग्गज प्लेबैक सिंगर्स में से एक हैं. अपनी अद्भुत वर्सेटिलिटी और लंबी संगीत यात्रा के चलते उन्हें दुनिया की सबसे ज्यादा गाने रिकॉर्ड करने वाली कलाकारों में गिना जाता है. आठ दशकों से भी ज्यादा लंबे करियर में उन्होंने हजारों गाने गाकर हिंदी सिनेमा के संगीत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है.
बात करे उनकी संगीत की तो आशा भोसले ने 18-20 से अधिक भाषाओं में 12,000 से ज्यादा गाने रिकॉर्ड किए हैं. उनकी आवाज में हर तरह का रंग देखने को मिलता है. चाहे वह रोमांटिक गाने हों, ग़ज़ल, पॉप या फिर कैबरे सॉन्ग. उन्होंने बॉलीवुड संगीत को एक नया और आधुनिक अंदाज दिया.
सुपरहिट और आइकॉनिक गाने
उनके कई गाने आज भी लोगों की जुबां पर हैं, जैसे-
“दम मारो दम”
“पिया तू अब तो आजा”
“ओ हसीना जुल्फोंवाली”
“मेरा कुछ सामान”
ये गाने उनके करियर की पहचान बन चुके हैं और हर पीढ़ी में लोकप्रिय हैं. आशा भोसले का जन्म एक प्रसिद्ध संगीत परिवार में हुआ था. वे महान गायिका Lata Mangeshkar की छोटी बहन हैं. इस संगीत माहौल ने उनके करियर को मजबूत आधार दिया.