हमलों पर आंसू बहाने वाले! Priyanka Chopra इंस्टाग्राम पोस्ट पर क्यों मचा बवाल? अब सामने आई सच्चाई
Oscars 2026 में प्रियंका चोपड़ा की प्रतिक्रिया पर विवाद छिड़ गया जब जेवियर बार्डेम के भाषण के दौरान उनका वीडियो वायरल हुआ. इसके बाद वायरल Instagram पोस्ट को लेकर फैक्ट चेक में बड़ा खुलासा हुआ—पोस्ट पूरी तरह फर्जी निकली.
प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra), जो पहले बॉलीवुड की एक देसी लड़की के रूप में जानी जाती हैं. आज पूरी दुनिया में एक ग्लोबल स्टार बन चुकी हैं. वे अक्सर शांति, मानवता और अच्छी बातों पर जोर देती नजर आती हैं. लेकिन हाल ही में 2026 के ऑस्कर अवॉर्ड्स से उनके को-प्रेजेंटर जेवियर बार्डेम की एक टिप्पणी पर उनकी प्रतिक्रिया को लेकर काफी विवाद हो गया. 98वें ऑस्कर 2026 में प्रियंका चोपड़ा, जेवियर बार्डेम के साथ बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म का अवॉर्ड देने के लिए स्टेज पर थीं.
उसी समय जेवियर बार्डेम ने एक छोटा सा युद्ध-विरोधी भाषण दिया, जिसमें उन्होंने कहा, 'युद्ध का विरोध करो और फिलिस्तीन आजाद हो.' उनकी इस स्पीच पर प्रियंका ने हामी में अपना सिर हिलाया जो यह दर्शाता था कि वह जेवियर बार्डेम से सहमत है. इस भाषण पर हॉल में कुछ लोग तालियां बजाने लगे, लेकिन प्रियंका की प्रतिक्रिया को लेकर ऑनलाइन बहुत बहस छिड़ गई. कुछ लोग कह रहे थे कि उनकी प्रतिक्रिया ठंडी थी या वे असहज नजर आ रही थीं. यह वीडियो क्लिप फिर से वायरल हो गई है और सोशल मीडिया पर लोग इसके बारे में चर्चा कर रहे हैं.
वायरल इंस्टाग्राम स्टोरी का दावा
अब एक पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. एक इंस्टाग्राम स्टोरी का स्क्रीनशॉट छाया हुआ है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि प्रियंका चोपड़ा ने अपने ट्रोलर्स को जवाब देते हुए एक तीखा नोट लिखा. उसमें लिखा था, 'दूसरे देशों में हो रहे हमलों पर आंसू बहाने वाले लोग अपने ही देश में हो रहे नरसंहार के बारे में कुछ नहीं कहते. ऐसे लोग इसे प्रोपेगेंडा कहते हैं. अगर किसी देश में ऐसे लोग मौजूद हैं तो वह देश प्रगति कैसे कर सकता है?.' यह पोस्ट बहुत तेजी से शेयर हो रहा है, लेकिन सच्चाई यह है कि यह पूरी तरह से फेक है.
क्या रहा फैंस का रिएक्शन
प्रियंका की इस पोस्ट के बाद उनके फैंस और यूजर्स को बेहद गुस्सा आया और उन्होंने एक्ट्रेस को पाखंडी कहा. एक यूजर ने ट्वीट कर लिखा, 'प्रियंका चोपड़ा ने भारत में बैठे पाखंडी राष्ट्रविरोधी को बेनकाब कर दिया. उन्होंने बिलकुल सच कहा. वहीं लोग जो दूसरे देशों के मुद्दों पर रोते हैं, कश्मीर कांड और 'धुरंधर' का नाम दुष्प्रचार के तौर पर लेते हैं. पाकिस्तान से भी ज़्यादा, हमारे अपने देश में बैठे कुछ लोग देश के लिए खतरा हैं.' दूसरे ने कहा, 'मुझे खेद है, लेकिन वह भारत में रहती ही नहीं है, तो उसकी बातों से क्या फर्क पड़ता है?.'
फैक्ट चेक: क्या प्रियंका ने सच में यह लिखा?
प्रियंका चोपड़ा के अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ऐसी कोई स्टोरी या पोस्ट नहीं मिली है. न तो उनके किसी अन्य सोशल मीडिया अकाउंट पर, न ही किसी विश्वसनीय न्यूज रिपोर्ट में इसका कोई सबूत है. यह सिर्फ एक मनगढ़ंत स्क्रीनशॉट है, जो लोगों को गुमराह करने के लिए बनाया गया लगता है. ऐसी फर्जी खबरें और फेक पोस्ट सेलिब्रिटीज के नाम पर अक्सर वायरल होती रहती हैं इसलिए हमेशा सावधानी बरतनी चाहिए और बिना जांचे किसी भी चीज पर विश्वास नहीं करना चाहिए.
प्रियंका की आने वाली फिल्म: वाराणसी
इस सब विवाद के बीच अच्छी खबर यह है कि प्रियंका चोपड़ा अब भारतीय सिनेमा में वापसी करने वाली हैं. वे एस.एस. राजामौली की एक बहुत बड़ी फिल्म 'वाराणसी' में काम कर रही हैं. यह फिल्म एक बड़े बजट की एक्शन-एडवेंचर मूवी है, जिसमें लीड रोल में सुपरस्टार महेश बाबू हैं, प्रियंका चोपड़ा भी अहम रोल में हैं और पृथ्वीराज सुकुमारन भी फिल्म में हैं. कहानी में हिंदू पौराणिक कथाओं, समय यात्रा और भरपूर एक्शन का मिश्रण बताया जा रहा है. निर्देशक एस.एस. राजामौली इस प्रोजेक्ट को बहुत महत्वाकांक्षी बना रहे हैं. फिल्म का स्कोप बहुत बड़ा है और इसे ग्लोबल लेवल पर रिलीज किया जाएगा. फिलहाल फिल्म की शूटिंग चल रही है और इसे लेकर फैंस में काफी एक्साइटेड है. प्रियंका खुद इस प्रोजेक्ट को लेकर बहुत एक्साइटेड नजर आ रही हैं.




