Begin typing your search...

Gen Z का नया ‘7×7=49’ ट्रेंड जान पकड़ लेंगे माथा! आखिर कैसे मैथ्स इक्वेशन बन गया हॉट टॉपिक?

Gen Z के बीच ‘7×7=49’ इन दिनों एक अजीब लेकिन वायरल ट्रेंड बन चुका है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है. TikTok से शुरू हुआ यह ट्रेंड अब एक सिंपल मैथ्स इक्वेशन को वाइब और अट्रैक्शन का मजेदार सिंबल बना चुका है.

Gen Z का नया ‘7×7=49’ ट्रेंड जान पकड़ लेंगे माथा! आखिर कैसे मैथ्स इक्वेशन बन गया हॉट टॉपिक?
X

Gen Z का ‘7×7=49’ ट्रेंड क्या है?

( Image Source:  AI SORA )
हेमा पंत
Edited By: हेमा पंत3 Mins Read

Updated on: 11 April 2026 1:53 PM IST

सोशल मीडिया पर इन दिनों Gen Z के बीच एक बेहद अजीब लेकिन मजेदार ट्रेंड तेजी से वायरल हो रहा है, ‘7×7=49’. एक साधारण मैथ्स इक्वेशन अचानक “हॉट टॉपिक” बन गया है, जिसे लेकर इंटरनेट पर मीम्स, वीडियोज और चर्चाओं की भरमार है. कई यूजर्स मजाक में इसे परफेक्ट क्रश तक बता रहे हैं, जिससे हर कोई हैरान भी है और एंटरटेन भी हो रहा है.

दरअसल, यह ट्रेंड टिक टॉक से शुरू हुआ, जहां एक वायरल वीडियो ने इस इक्वेशन को अट्रैक्शन से जोड़ दिया. इसके बाद से यह सिर्फ एक मैथ्स सवाल नहीं रहा, बल्कि Gen Z के लिए वाइब और अनएक्सप्लेनेबल कनेक्शन का सिंबल बन गया है.

ट्रेंड की शुरुआत कैसे हुई?

इस ट्रेंड की शुरुआत टिक टॉकपर एक वीडियो से हुई, जिसे @heartzz.kyra नाम के यूजर ने 1 अप्रैल 2026 को पोस्ट किया. वीडियो का कैप्शन में लिखा था ' प्रूफ दैट वुमन डोंट केयर अबाउट लुक्स' यानी सबूत कि महिलाएं सिर्फ लुक्स नहीं देखतीं है. इस वीडियो में कुछ अजीब कैरेक्टर्स और चीजों को अट्रैक्टिव बताया गया, जिनमें सबसे ज्यादा ध्यान खींचा “7×7=49” ने. हैरानी की बात यह रही कि वीडियो कुछ ही दिनों में करोड़ों व्यूज पार कर गया, लेकिन किसी ने यह नहीं समझाया कि आखिर यह मैथ इक्वेशन क्यों खास है.

आखिर क्यों पसंद आ रही है ‘7×7=49’?

इस सवाल का कोई सीधा जवाब नहीं है, और यही इस ट्रेंड की खासियत है. Gen Z इसे वाइब से जोड़कर देख रही है. उनके लिए यह इक्वेशन एक तरह का परफेक्ट फील देती है, सिंपल, बैलेंस्ड और सैटिस्फाइंग. कुछ लोग मजाक में कहते हैं कि इसमें एक रिदम है- “7×7=49” बोलने में भी अच्छा लगता है और दिमाग को सुकून देता है. यानी यह लॉजिक से ज्यादा इमोशन और फीलिंग का मामला बन गया है.

क्या इसके पीछे साइंस भी है?

कुछ इंटरनेट यूजर्स ने इसे साइंस से जोड़ने की कोशिश भी की. एक थ्योरी के मुताबिक, यह सिनेस्थीसिया नाम की एक न्यूरोलॉजिकल कंडीशन से जुड़ा हो सकता है. इसमें इंसान का दिमाग अलग-अलग सेंस को आपस में जोड़ देता है, जैसे नंबर देखकर कोई फीलिंग या रंग महसूस होना. हालांकि यह हर किसी पर लागू नहीं होता, लेकिन इससे यह समझ आता है कि क्यों कुछ लोगों को यह इक्वेशन अजीब तरीके से अच्छा लग रहा है.

अगला लेख