Sunil Grover बने 'रोहित शर्मा! मिमिक्री देख हंसी नहीं रोक पाए फैंस; कहा- भाई एक बार विराट कोहली | Video Viral
सुनील ग्रोवर ने एक एड शूट के दौरान रोहित शर्मा की मजेदार मिमिक्री कर फैंस को हंसा-हंसा कर लोटपोट कर दिया. वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने विराट कोहली की मिमिक्री की भी डिमांड शुरू कर दी.
सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) एक बार फिर अपनी शानदार मिमिक्री से सबको हैरान और खुश कर रहे हैं. हाल ही में एक्टर ने कादर खान, जावेद अख्तर और आमिर खान जैसी हस्तियों की बिल्कुल हूबहू नकल उतारकर लोगों के दिल जीत लिए थे. अब उन्होंने क्रिकेट जगत के सितारों की तरफ भी अपना ध्यान मोड़ा है.
हाल ही में एक विज्ञापन की शूटिंग के दौरान सुनील ग्रोवर ने टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा की बेहद मजेदार और सटीक नकल की है. इस वीडियो में सुनील को मुंबई इंडियंस की नीली जर्सी पहने हुए देखा जा सकता है. वो रोहित शर्मा की तरह ही बॉडी लैंग्वेज, अंदाज और बोलने का तरीका अपनाकर सबको चौंका रहे हैं.
क्या है वीडियो में
सुनील रोहित शर्मा बनकर एड शूट के लिए सेट पर आते हैं. वो डायरेक्टर के सामने खड़े होकर रोहित की तरह ही बात करने की कोशिश करते हैं, लेकिन हर बार एक लाइन भी पूरी नहीं कर पाते. उनका कन्फ्यूज्ड लुक और अधूरी लाइनें देखकर डायरेक्टर भी हैरान रह जाता है. ठीक उसी समय असली रोहित शर्मा का एंट्री होता है और सब कुछ मजेदार हो जाता है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. फैंस इस नकल को बहुत पसंद कर रहे हैं.
'भाई एक बार विराट कोहली'
कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. किसी ने लिखा, 'पाजी, बुमराह भी लग रहे हो, अब उनकी भी नकल करोगे जल्दी?. दूसरे यूजर ने मजाक में कहा, 'भाई, बुमराह ज्यादा लग रहे हो!.' एक यूजर ने लिखा, 'सुनील सर किसी की भी नकल कर सकते हैं, लेकिन मुंबई के राजा रोहित की नकल करना आसान नहीं है.' कई लोग हंसते हुए कमेंट कर रहे हैं. एक लड़की ने लिखा, 'मैं अपनी हंसी नहीं रोक पा रही हूं.' वहीं एक फैन ने सुझाव देते हुए कहा, 'अब विराट कोहली की भी मिमिक्री कर दिखाओ ना.'
सुनील का मिमिक्री टैलेंट
सुनील ग्रोवर की मिमिक्री का सफर काफी लंबा और सफल रहा है. उन्होंने कपिल शर्मा शो में सलमान खान का रोल किया था, जो काफी पॉपुलर हुआ. आमिर खान और गुलजार साहब की नकल भी उन्होंने कमाल की थी. कादर खान की नकल तो आज भी लोग याद करते हैं. हाल ही में एक अवॉर्ड शो में सुनील ने जावेद अख्तर के सामने उनकी ही नकल कर दी. जावेद साहब खुद इस नकल को देखकर इतने हंस पड़े कि अपनी हंसी नहीं रोक पाए. अब सबको इंतजार है कि सुनील ग्रोवर अगली बार किस सेलिब्रिटी या क्रिकेटर की नकल करके सबको फिर से हंसाएंगे और हैरान करेंगे. उनकी यह कला वाकई लाजवाब है और उन्हें इस टैलेंट के लिए बहुत सराहना मिल रही है.




