जिन्हें लोग भूल बैठे थे उन्हें दशकों बाद Sunil Grover ने याद किया, Kader Khan का 'इधर आओ' डायलॉग सुनते ही चौंके डेविड धवन
'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के फिनाले प्रोमो में सुनील ग्रोवर की कादर खान वाली मिमिक्री सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है. डेविड धवन भी इस परफॉर्मेंस को देखकर इमोशनल हो गए और बोले कि उन्हें पुराने दिन याद आ गए.
बॉलीवुड के दिग्गज दिवगंत स्टार कादर खान (Kader Khan) आज भी हमारे दिलों में जिंदा है. वह एक ऐसे कॉमेडियन रहे है जिन्होंने कई फिल्मों में बतौर विलेन भी नजर आए. हालांकि यह भी एक सच है कि अपने बुरे दिनों में अकेले रहे और उनके निधन के बाद भी उन्हें इस इंडस्ट्री ने इतना याद नहीं किया जितने के वो हकदार थे. लेकिन हाल ही में कादर खान का नाम चर्चा में आ गया है और इसे लाने वाले है फेमस कॉमेडियन सुनील ग्रोवर. 'द ग्रेट इंडियन कपिल' शो लोगों को बहुत पसंद आ रहा है. अभी इसका चौथा सीजन चल रहा है और अब इसका ग्रैंड फिनाले आने वाला है.
हाल ही में इस फिनाले का प्रोमो रिलीज हुआ है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस प्रोमो में ढेर सारे मजेदार और दिल छू लेने वाले पल दिखाए गए हैं. शुरुआत में कपिल शर्मा स्टेज पर वरुण धवन और उनके पिता, मशहूर डायरेक्टर डेविड धवन के साथ दिखते हैं. पिता-पुत्र की जोड़ी में खूब मस्ती चलती है. दोनों एक-दूसरे की टांग खींचते हैं, मजाक उड़ाते हैं और अपनी पर्सनल लाइफ के कुछ मजेदार किस्से भी शेयर करते हैं. उनकी ये नोक-झोंक देखकर हर कोई जोर-जोर से हंस पड़ता है. ये देखकर लगता है जैसे घर में कोई फैमिली फंक्शन चल रहा हो, जहां सब हंस-हंसकर लोट-पोट हो जाते हैं.
जब मंच पर आईं कादर खान की याद
लेकिन प्रोमो का सबसे बड़ा और सबसे खास सरप्राइज तब आता है, जब अचानक सुनील ग्रोवर मंच पर एंट्री लेते हैं वो भी बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार और लेखक कादर खान के लुक में. उनका पूरा गेटअप, कपड़े, बाल, चेहरा सब कुछ बिल्कुल वैसा ही लगता है, जैसा कादर खान साहब का होता था. लेकिन असली कमाल उनकी आवाज, बोलने का तरीका और कॉमिक स्टाइल में है. सुनील ने कादर खान की मशहूर अदा, उनके खास डायलॉग बोलने की स्टाइल और कॉमिक का टाइमिंग इतनी शानदार तरीके से कॉपी किया है कि देखने वाले पहले तो चौंक जाते हैं, फिर तालियां बजाने लगते हैं. सुनील कादर की आवाज में कहते है "इधर आओ" जिसके बाद लोग चौंक जाते हैं.
डेविड धवन और कादर खान की दोस्ती
खास बात ये है कि डेविड धवन, जिन्होंने कादर खान के साथ कई सुपरहिट फिल्में बनाई थीं जैसे- 'साजन चले ससुराल', 'दोस्ताना', 'आंखें', वो भी सुनील की इस परफॉर्मेंस को देखकर बहुत इमोशनल और प्रभावित हो जाते हैं. प्रोमो में वो मुस्कुराते हुए कहते हैं कि 'कादर याद आ गया भाई...' मतलब उनकी आंखों के सामने पुरानी यादें ताजा हो गईं. ये पल बहुत खूबसूरत और इमोशनल है, क्योंकि ये सिर्फ कॉमेडी नहीं, बल्कि एक पुराने दोस्त और महान कलाकार को सच्ची श्रद्धांजलि भी लगती है. सुनील ग्रोवर की ये मिमिक्री इतनी परफेक्ट है कि जज अर्चना पूरन सिंह भी 'ओह माय गॉड' कहकर हैरान रह जाती हैं और उनकी जमकर तारीफ करती हैं. पूरे प्रोमो में सबकी आंखें सुनील पर टिकी रहती हैं. सोशल मीडिया पर लोग लिख-लिखकर कह रहे हैं कि "सुनील ग्रोवर ने तो कमाल कर दिया", 'ये असली कादर खान लग रहे थे', 'कितनी प्यारी यादें ताजा कर दी.'
IMDB
देखें फैंस का रिएक्शन
सुनील ग्रोवर की मिमिक्री सिर्फ़ आवाज़ और वेशभूषा कॉपी करने पर आधारित नहीं है, वो हावभाव से लेकर थिंकिंग प्रोसेस तक कॉपी कर लेते हैं.आमिर ख़ान वाले वीडियो के बाद अब ये कादर ख़ान वाला! ये उससे भी अधिक वायरल होगा. वो सच्चे मायनों में 'कलाकार' हैं...गज़ब!.'
सुनील ग्रोवर ने अपने द्वारा निभाए गए हर किरदार को इतनी खूबसूरती से कैसे निभाया, यह आज भी एक रहस्य है. सुनील ग्रोवर कादर खान का किरदार बखूबी निभा रहे हैं.'
सुनील ग्रोवर अब कदर ख़ान बने हुए हैं. ग़ज़ब बंदा है यार क्या लाजवाब एक्टिंग हैं.
सुनील ग्रोवर का वो वीडियो देखिए जिसमें वो महान कादर खान सर की मिमिक्री कर रहे हैं... और वाह... ये तो जीनियस हैं. महान डेविड धवन ने भी कहा था कि वो कादर खान सर की याद दिलाते हैं! @WhoSunilGrover,आप तो AI से भी बेहतर हैं!
मैंने कादर खान की ऐसी नकल पहले कभी नहीं देखी. सुनील ग्रोवर, आपने तो कमाल कर दिया!
एक यूजर ने सुनील की तारीफ में लिखा, 'लगता है कपिल शर्मा शो नेटफ्लिक्स पर आ गया है. सुनील ग्रोवर की एक्टिंग में सबसे ज़्यादा डाइवर्सिटी देखने को मिलती है. मिमिक्री को उन्होंने नए स्तर पर पहुंचा दिया है. पहले मिमिक्री सिर्फ़ आवाज़ में होती थी, लेकिन सुनील ने इसे बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन तक पहुंचा दिया है. सुनील ने नेटफ्लिक्स सीज़न में धारा सिंह, नवजोत सिंह सिद्धू, सलमान खान जैसे किरदारों से दर्शकों में धूम मचा दी थी. अब वो कादर खान के गेटअप प्रोमो में धमाल मचा रहे हैं. नेटफ्लिक्स से जुड़ने के बाद प्रोडक्शन क्वालिटी में वाकई ज़बरदस्त सुधार हुआ है. मेकअप में उनका किरदार बिल्कुल असली लग रहा है. सुनील ग्रोवर कपिल शर्मा के शो 'नो डाउट' के स्टार थे और रहेंगे.




