Iran के सैकड़ों डॉलर के ड्रोन, American हथियार सिर्फ कुछ पैसों में कर रहा तबाह, HELIOS लेजर ने पलटा जंग का पूरा खेल; जानें खासियत
America ने ईरानी ड्रोन पर लेजर हमले का प्रयोग कर युद्ध में नई क्रांति ला दी है. इस हमले में इस्तेमाल हुआ HELIOS सिस्टम बेहद तेज और सटीक है, जो भविष्य के युद्धों की दिशा बदल सकता है.
HELIOS: अमेरिकी नौसेना ने ईरान के खिलाफ चलाए गए हालिया सैन्य अभियान में एक नई हथियार प्रणाली का इस्तेमाल किया है, जो भविष्य में युद्ध की रणनीतियों को बदल सकती है. इस अभियान को ऑपरेशन एपिक फ्यूरी कहा गया, जिसमें अमेरिकी युद्धपोत पर लगी HELIOS लेजर प्रणाली का उपयोग करते हुए ईरानी ड्रोन को सफलतापूर्वक नष्ट किया गया.
HELIOS का पूरा नाम High-Energy Laser with Integrated Optical Dazzler and Surveillance है. यह 60 किलोवाट से अधिक क्षमता वाला जहाज आधारित लेजर हथियार है, जिसे लॉकहीड मार्टिन ने अमेरिकी नौसेना के लिए विकसित किया है.
क्या है HELIOS का फायदा?
यह ड्रोन, छोटे नावों और मिसाइलों को रोशनी की गति से नष्ट करने में सक्षम है. HELIOS को USS Preble (DDG-88) पर 2021-2022 में तैनात किया गया था. इसके पास "हार्ड किल" यानी नष्ट करने और "सॉफ्ट किल" यानी अंधा करने/सेंसर प्रभावित करने की क्षमता है. इसे Aegis Combat System के साथ जोड़ा गया है, जो इसे उच्च सटीकता और कम लागत वाला रक्षा उपकरण बनाता है.
अन्य हथियार प्रणालियों के विपरीत, HELIOS लेजर का इस्तेमाल करता है. इसके स्टेयर करने योग्य हेड से तीव्र और केंद्रित ऊर्जा किरण छोड़ी जाती है, जिससे ड्रोन या मिसाइल तुरंत क्षतिग्रस्त हो जाते हैं. यह हथियार प्रणाली बिजली से चलती है और तब तक लगातार फायर कर सकती है जब तक बिजली और कूलिंग मौजूद हो.
HELIOS को इस्तेमाल करने के क्या फायदे हैं?
- कम लागत में रक्षा: एक शॉट की लागत केवल कुछ डॉलर के आसपास है, जबकि पारंपरिक इंटरसेप्टर मिसाइलें महंगी होती हैं.
- लगातार फायरिंग: जब तक जहाज में बिजली है, हथियार फायर कर सकता है, बार-बार गोलियां लोड करने की जरूरत नहीं.
- तेज प्रतिक्रिया: लेजर की स्पीड लाइट की स्पीड के बराबर है, जिससे दुश्मन के पास प्रतिक्रिया करने का समय नहीं.
- बहु-कार्य क्षमता: नष्ट करने के अलावा यह दुश्मन के सेंसर और निगरानी उपकरणों को भी प्रभावित कर सकता है.
- बेहतर स्थिति जानकारी: Aegis Combat System के साथ जुड़ने पर निगरानी और स्थिति का सटीक पता चलता है.
- कम साइड इफेक्ट: उच्च सटीकता के कारण केवल टारगेट को नुकसान होता है.
ईरान के ड्रोन पर कैसे प्रभावी है HELIOS?
विशेषज्ञों के अनुसार, HELIOS बिजली पर चलता है और एक अमेरिकी की औसत बिजली बिल से भी कम खर्च करता है. जबकि ईरान अपने हर ड्रोन पर लगभग 30,000 डॉलर खर्च करता है, HELIOS उसे केवल कुछ पैसे में तबाह कर देता है.




