Begin typing your search...

CG College Recruitment: 700 पदों पर होगी भर्ती, जानें किन-किन पोस्ट पर मौका, इन विषयों के कैंडिडेट्स कर सकेंगे अप्लाई

अगर आप सरकारी कॉलेज में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. छत्तीसगढ़ में सरकारी महाविद्यालयों में बड़े स्तर पर भर्ती की तैयारी शुरू हो चुकी है, जिसके तहत 700 पदों को भरा जाएगा.

CG College Recruitment: 700 पदों पर होगी भर्ती, जानें किन-किन पोस्ट पर मौका, इन विषयों के कैंडिडेट्स कर सकेंगे अप्लाई
X
( Image Source:  AI SORA )
हेमा पंत
Edited By: हेमा पंत3 Mins Read

Updated on: 14 March 2026 4:08 PM IST

अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और कॉलेज में पढ़ाने का सपना देखते हैं, तो आपके लिए बड़ी खबर है. छत्तीसगढ़ में सरकारी कॉलेजों में बड़े लेवल पर भर्ती की तैयारी शुरू हो चुकी है. इस भर्ती के जरिए कम से कम 700 पद भरे जाएंगे, जिससे युवाओं के लिए नौकरी के कई नए मौके खुल सकते हैं.

खास बात यह है कि भर्ती अलग-अलग पदों और कई विषयों के लिए होने वाली है. ऐसे में एजुकेशन क्षेत्र से जुड़े उम्मीदवारों के लिए यह शानदार मौका साबित हो सकता है. आखिर किन पदों पर भर्ती होगी और किन विषयों के कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकेंगे, इसकी पूरी जानकारी आगे जानिए.

किन-किन पदों पर होगी भर्ती?

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 700 पदों को भरा जाएगा. इनमें सबसे ज्यादा पद असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए तय किए गए हैं. इसके अलावा लाइब्रेरियन और स्पोर्ट्स ऑफिसर के पद भी शामिल हैं. पदों का विवरण इस प्रकार है:

  • असिस्टेंट प्रोफेसर – 625 पद
  • लाइब्रेरियन – 50 पद
  • स्पोर्ट्स ऑफिसर – 25 पद

किन विषयों के लिए चाहिए असिस्टेंट प्रोफेसर?

असिस्टेंट प्रोफेसर के पद अलग-अलग के लिए निर्धारित किए गए हैं, ताकि कॉलेजों में हर विषय के एक्सपर्ट टीचर हो. 50-50 पद इन विषयों में:

  • हिन्दी
  • अंग्रेजी
  • समाजशास्त्र
  • राजनीति शास्त्र
  • भौतिक शास्त्र
  • गणित
  • रसायन शास्त्र
  • वनस्पति शास्त्र
  • प्राणीशास्त्र

25-25 पद इन विषयों में:

  • अर्थशास्त्र
  • इतिहास
  • भूगोल

अन्य विषयों के पद:

  • कमर्शियल – 75 पद
  • कम्प्यूटर एप्लीकेशन – 15 पद
  • लॉ – 10 पद

कौन कर सकता है अप्लाई?

इन पदों के लिए अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों को संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन (PG) और जरूरी क्वालिफिकेशन पूरी करनी होगी. इसके अलावा भर्ती प्रोसेस में राज्य सरकार के नियमों के अनुसार आरक्षण रोस्टर भी लागू रहेगा. डिटेल्ड एलिजिबिलिटी और सेलेक्शन का तरीके की जानकारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन में दी जाएगी.

युवाओं के लिए सुनहरा मौका

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह एक शानदार अवसर साबित हो सकता है. इससे खासतौर पर उन युवाओं को फायदा मिलेगा जो कॉलेज में पढ़ाने या शिक्षा क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैंय भर्ती प्रक्रिया शुरू होने के बाद योग्य उम्मीदवारों को आवेदन करने और सरकारी नौकरी पाने का अच्छा मौका मिल सकता है.

करियर
अगला लेख