Begin typing your search...

सांस्कृतिक कार्यक्रम के नाम पर नंगा नाच! स्कूल में टॉवल पहनकर लड़कियों के नाचने का अश्लील Video Viral, भड़के यूजर्स

सोशल मीडिया पर एक स्कूल का 15 सेकेंड का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें लड़कियां टॉवल पहनकर डांस करती दिख रही हैं. यूजर्स ने इसे सांस्कृतिक कार्यक्रम के नाम पर अश्लीलता बताया.

सांस्कृतिक कार्यक्रम के नाम पर नंगा नाच! स्कूल में टॉवल पहनकर लड़कियों के नाचने का अश्लील Video Viral, भड़के यूजर्स
X
( Image Source:  @mishra_4G )
सागर द्विवेदी
By: सागर द्विवेदी4 Mins Read

Updated on: 14 March 2026 4:04 PM IST

आज के समय में सोशल मीडिया पर लगभग हर दिन कोई न कोई ऐसा वीडियो सामने आ जाता है जो लोगों को हैरान कर देता है. कई बार ये वीडियो मनोरंजन के लिए होते हैं तो कई बार विवाद की वजह बन जाते हैं. इसी बीच एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे एक स्कूल के सांस्कृतिक कार्यक्रम से जोड़ा जा रहा है. बताया जा रहा है कि यह वीडियो Jeeban Jyoti Model School नाम के स्कूल का है. करीब 15 सेकेंड के इस वीडियो ने इंटरनेट पर काफी बहस छेड़ दी है.

वायरल हो रहे वीडियो में कुछ लड़कियां स्टेज पर डांस करती दिखाई दे रही हैं. वीडियो के बैकग्राउंड में 'ले आया फूल वो' गाना बजता है और टॉवल पहनकर लड़कियां नाच रही है. बताया जा रहा है कि यह किसी सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान रिकॉर्ड किया गया वीडियो है. हालांकि इस वीडियो की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है कि यह वास्तव में किस कार्यक्रम का है और कब रिकॉर्ड किया गया था, लेकिन सोशल मीडिया पर इसे लेकर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं.


स्कूल में टॉवल पहनकर नाचने वाला वीडियो कहां का?

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कई यूजर्स ने इस पर आपत्ति जताई है. कुछ लोगों का कहना है कि स्कूलों में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में इस तरह के डांस को बढ़ावा देना सही नहीं है. कई यूजर्स ने इसे “संस्कृतिक कार्यक्रम के नाम पर नंगा नाच” बताते हुए स्कूल प्रशासन पर सवाल उठाए हैं. वहीं कुछ लोग यह भी कह रहे हैं कि वीडियो को संदर्भ से काटकर वायरल किया जा रहा हो सकता है और पूरे मामले की सही जानकारी सामने आना जरूरी है. वही ये वीडियो कहां कहा है अभी तक कुछ साफ नहीं हो पाया है.

वीडियो देख क्या बोले यूजर्स?

Chandrakant Agrawal नाम के एक यूजर ने लिखा कि, यहीं तो हमारे देश का eduction system हैं, बस मोटी मोटी fees भरो और पढाई लिखाई के नाम पर 👍 देते हैं. मैं Amity University से BCA कर रहा हूं, पढ़ाई के नाम पर सिर्फ बकलोली हैं, सब youtube से पढ़ा हूं. last year project के लिए भी guide नहीं कर रहे हैं, कितने शर्म की बात हैं. @mishra_4G नाम के एक यूजर ने लिखा कि, उस यूनिवर्सिटी में लड़की लोग लड़काबाजी और लड़का लोग लड़कीबाजी करता है पास के oyo rooms हमेशा भरे रहते हैं.

@priyarajputlive नाम के एक यूजर ने लिखा कि, स्कूल में कल्चरल प्रोग्राम के नाम पर ये सब! ये किस तरह का सांस्कृतिक कार्यक्रम है ? इतनी फूहड़ता की क्या जरुरत आ पड़ी? मंच पर तौलियां डांस चल रहा है, और पीछे स्कूल का नाम चौड़े से लिखा गया है- Jeeban Jyoti Model School, इस तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बच्चे क्या ही सीखेंगे? @mishra_4G नाम के एक यूजर ने लिखा कि, सांस्कृतिकी कार्यक्रम के नाम पर नंगा नाच ! शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान जी, अगर यही “इंग्लिश मीडियम एजुकेशन” है तो स्कूल कम, आइटम डांस का स्टेज ज्यादा लग रहा है और मज़े की बात यह कि पोस्टर में बड़े गर्व से लिखा है CBSE से संबद्ध Jeeban Jyoti Model School जिसमें नर्सरी से 10th तक की पढ़ाई होती है.

वायरल
अगला लेख