बुखार में गाकर रुलाने वाली आशा भोसले के पास कितनी संपत्ति, देश ही नहीं विदेशों में भी फैला कारोबार, पढ़ें डिटेल
भारतीय संगीत जगत की दिग्गज गायिका आशा भोसले ने अपनी मेहनत, लगन और अद्भुत प्रतिभा से दशकों तक बॉलीवुड पर राज किया. रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने कई बार तबीयत खराब होने के बावजूद भी स्टेज पर परफॉर्म किया था.
शनिवार की शाम 11 अप्रैल को खबर सामने आती है कि लता मंगेशकर की बहन और दिग्गज गायिका आशा भोसले को चेस्ट इंफेक्शन के कारण उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. परिवार और फैंस के बीच चिंता का माहौल गहराने लगता है. लेकिन रविवार दोपहर करीब 2 बजकर 30 मिनट पर एक ऐसी खबर आती है जिसने हर किसी को अंदर तक हिला दिया.
आशा भोसले अब इस दुनिया में नहीं रहीं. सोशल मीडिया से लेकर बॉलीवुड तक शोक की लहर दौड़ जाती है और लोग उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करने लगते हैं. रविवार 12 अप्रैल को 92 वर्ष की उम्र में आशा भोसले ने दुनिया को अलविदा कह दिया. उनके जाने से सिर्फ एक आवाज नहीं थमी, बल्कि भारतीय सिनेमा का एक सुनहरा और यादगार दौर हमेशा के लिए खामोश हो गया.
बुखार में तपकर भी आशा भोसने ने गाया था गाना
Amol Palekar एक इंटरव्यू में बताया कि आशा ताई को बुखार था फिर फी उन्होंने 'कौन ठगवा नगरिया लूटल हो' गाना गाया था. इस इंटरव्यू में वो बताते हैं कि आशा ताई की तबीयत ठीक नहीं फिर मैंने उनके घर एक चिट्टी भेजी. इसके बाद करीब 30 मिनट वो खुद सामने आई है गाना गाया जिसके बाद उनका गाना सुनकर जयदेव रोने लगे और फिर वो अपने घर चली गई और Amol Palekar को कहा कि शाम को मेरे घर ये कैसिड लेकर आना इसके बाद जब वो घर गए तो उन्होंने अपना गाया हुआ गाना सुनकर खुद रोने लगी.
एक आवाज जो पीढ़ियों तक गूंजती रही
अपनी जादुई आवाज और हजारों अमर गीतों की विरासत छोड़कर गईं आशा भोसले ने दशकों तक बॉलीवुड संगीत पर राज किया. उनका नाम सिर्फ गायकी तक सीमित नहीं था, बल्कि उन्होंने अपनी मेहनत, संघर्ष और दूरदर्शिता से एक मजबूत सांस्कृतिक और आर्थिक विरासत भी खड़ी की. आज जब उनकी यादें सामने आ रही हैं, तो कोई उनके बचपन और शुरुआती संघर्षों की कहानियां साझा कर रहा है, तो कोई सोशल मीडिया पर उनके साथ जुड़ी पुरानी यादों को साझा कर भावुक हो रहा है. इसी बीच, उनके जीवन से जुड़ी उपलब्धियां और नेटवर्थ को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं. इस कड़ी आज हम उनके नेटवर्थ के बारे में बात करने जा रहा है तो आइए एक नजर डालते हैं...
आशा भोसले की कुल संपत्ति कितनी थी?
एक रिपोर्ट के मुताबिक, आशा भोसले की अनुमानित नेट वर्थ करीब 200 से 250 करोड़ रुपये बताई जाती है. उनकी कमाई का सबसे बड़ा स्रोत उनका लंबा और सफल संगीत करियर रहा, जिसमें उन्होंने हजारों गीत रिकॉर्ड किए.
क्या उनका करियर सिर्फ कमाई तक सीमित था?
आशा भोसले ने उस दौर में अपने करियर की शुरुआत की जब प्लेबैक सिंगर्स को रॉयल्टी नहीं मिलती थी. शुरुआती समय में कमाई सीमित थी, लेकिन उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ती गई. उन्होंने हर तरह की शैली में गाने गाए- शास्त्रीय, ग़ज़ल, कैबरे और पॉप-जिसने उन्हें हर पीढ़ी की पसंद बना दिया. यही बहुमुखी प्रतिभा उनकी स्थिर पहचान और आय का मजबूत आधार बनी.
क्या आशा भोसले ने बिजनेस भी किया था?
सिर्फ संगीत ही नहीं, आशा भोसले ने बिजनेस की दुनिया में भी अपनी अलग पहचान बनाई. उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रेस्टोरेंट ब्रांड “Asha’s” की शुरुआत की. यह ब्रांड 2002 में दुबई में लॉन्च हुआ और धीरे-धीरे UAE, कुवैत, बहरीन और यूके जैसे देशों तक फैल गया. बर्मिंघम और मैनचेस्टर जैसे शहरों में भी इसके आउटलेट्स खोले गए.
आशा भोसले की प्रॉपर्टी कितनी थी?
रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी रियल एस्टेट संपत्ति लगभग 80 से 100 करोड़ रुपये के बीच आंकी जाती है. मुंबई और पुणे जैसे शहरों में उनके पास प्रीमियम रेजिडेंशियल प्रॉपर्टीज थीं. उन्होंने एक लग्जरी अपार्टमेंट भी खरीदा था, जिसे बाद में बेच दिया गया.
क्या वे विदेशों में भी परफॉर्म करती थीं?
उम्र के इस पड़ाव में भी उनका जादू कम नहीं हुआ. आशा भोसले ने दुबई, त्रिनिदाद, अमेरिका और कनाडा जैसे देशों में लाइव कॉन्सर्ट किए और दर्शकों का दिल जीतती रहीं.
आशा भोसले की मौत की वजह क्या बताई गई?
महाराष्ट्र के संस्कृति मंत्री आशीष शेलार ने अस्पताल के बाहर इस दुखद खबर की पुष्टि की. डॉक्टर प्रतीत सामदानी ने बताया कि वह लंबे समय से कई स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थीं और उनकी मृत्यु मल्टी-ऑर्गन फेल्योर के कारण हुई. डॉक्टर ने कहा कि 'यह बहुत दुखद खबर है कि आशा भोसले का आज निधन हो गया. वे कई स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थीं और उनकी मृत्यु मल्टी-ऑर्गन फेल्योर के कारण हुई.'
अंतिम दर्शन और अंतिम संस्कार कब होगा?
आशा भोसले का अंतिम संस्कार सोमवार को शाम 4:00 बजे मुंबई के शिवाजी पार्क में किया जाएगा. उनके बेटे आनंद भोसले ने कहा कि मेरी माँ आशा भोसले का आज निधन हो गया है. कल सुबह 11 बजे लोग उनके निवास पर अंतिम दर्शन कर सकते हैं...” उनकी पोती और गायिका जैनाई भोसले ने बताया था कि उन्हें अत्यधिक थकान और चेस्ट इंफेक्शन के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उन्होंने कहा था कि 'मेरी दादी आशा भोसले को अत्यधिक थकान और छाती में संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हम आपसे अनुरोध करते हैं कि हमारी निजता का सम्मान करें...”
आशा भोसले ने 1943 में अपने करियर की शुरुआत मराठी फिल्म “Majha Bal” के गीत “Chala Chala Nav Bala” से की थी. शुरुआत में उन्हें केवल डांस और कैबरे गीतों तक सीमित समझा गया, लेकिन उन्होंने अपनी प्रतिभा से यह धारणा पूरी तरह बदल दी. उन्होंने 'Piya Tu Ab To Aaja', 'O Haseena Zulfon Wali' जैसे सुपरहिट गाने दिए, वहीं 'Dil Cheez Kya Hai' और 'Tora Man Darpan Kehlaye' जैसे क्लासिकल गीतों से भी दिलों को छू लिया.
क्या उन्होंने 90 की उम्र में भी परफॉर्म किया था?
2023 में अपने 90वें जन्मदिन पर उन्होंने दुबई में एक लाइव कॉन्सर्ट किया था. उन्होंने भावुक होकर कहा था कि अगर हमारी सांस नहीं चले तो इंसान की मृत्यु हो जाती है. मेरे लिए संगीत ही मेरी सांस है…' 2024 में उन्होंने Karan Aujla के गाने 'Tauba Tauba' पर परफॉर्म करके सोशल मीडिया पर भी तहलका मचा दिया था.
अपने शानदार करियर में आशा भोसले को कई बड़े सम्मान मिले-
2 राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार
दादा साहेब फाल्के पुरस्कार (2000)
पद्म विभूषण (2008)
आशा भोसले सिर्फ एक गायिका नहीं थीं, वह एक भावना थीं- जो हर पीढ़ी के दिल में बसी रही. उनकी आवाज अब भले ही खामोश हो गई हो, लेकिन उनके गीत हमेशा अमर रहेंगे.