Allu Sirish की दुल्हनिया Nayanika Reddy ने शेयर की शादी से खास तस्वीरें, मस्ती के माहौल में दिखा पूरा अल्लू परिवार

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के छोटे भाई अल्लू सिरीश आज अपनी गर्लफ्रेंड नयनिका रेड्डी से शादी करने जा रहे हैं. हैदराबाद में होने वाली इस निजी शादी में परिवार के करीबी सदस्य और फिल्म इंडस्ट्री के कुछ बड़े नाम शामिल होंगे.

( Image Source:  Instagram: nayanika_reddy )
Edited By :  रूपाली राय
Updated On : 6 March 2026 4:23 PM IST

Allu Sirish-Nayanika Wedding: सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के छोटे भाई अल्लू सिरीश (Allu Sirish) की शादी आज यानी 6 मार्च 2026 को हैदराबाद में हो रही है. वे अपनी लंबे समय से गर्लफ्रेंड नयनिका रेड्डी से पारंपरिक तेलुगु रीति-रिवाजों के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं.

यह शादी बहुत ही निजी और पारिवारिक तरीके से हो रही है, जिसमें सिर्फ परिवार के सदस्य और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल होंगे. शादी से पहले कई पारंपरिक रस्में बहुत धूमधाम से निभाई गईं. इनमें पसुपु कुंकुम (हल्दी की रस्म), मंगल स्नानम (मंगल स्नान) और मेहंदी की रस्में शामिल थीं.

ये सभी समारोह बहुत खुशहाल और भावुक भरे रहे. परिवार के लोग, भाई-बहन और चचेरे भाई-बहन सबने मिलकर इन रस्मों को और भी खास बना दिया. नयनिका रेड्डी ने सोशल मीडिया पर इन रस्मों की खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो शेयर किए.

इनमें वे सोने और लाल रंग की खूबसूरत साड़ी में पारंपरिक गहनों से सजी हुई नजर आईं. नयनिका को इस लुक में देखकर हर कोई उनकी तारीफ़ करने में जुट गया है. साउथ इंडस्ट्री से उन्हें खूब बधाई आ रही है. 

उनकी खूबसूरती और शालीनता ने सबका दिल जीत लिया. इन तस्वीरों में अल्लू अर्जुन, उनकी पत्नी स्नेहा रेड्डी और उनके प्यारे बच्चे अयान और अरहा भी दिखे. बच्चे बहुत चंचल और क्यूट लग रहे थे, जिन्होंने पूरे माहौल को और ज्यादा मजेदार बना दिया. 

दूल्हे के माता-पिता अल्लू अरविंद और निर्मला ने नयनिका को बहुत प्यार और आशीर्वाद दिया. अल्लू परिवार के कई बड़े सदस्य जैसे चिरंजीवी की पत्नी कोनिडेला सुरेखा और अन्य रिश्तेदार भी इन रस्मों में शामिल हुए. सबने मिलकर जोड़े को ढेर सारा प्यार और शुभकामनाएं दीं.

अल्लू अर्जुन और स्नेहा रेड्डी ने शादी की तैयारियों में बहुत अहम भूमिका निभाई. वे दुल्हन के घर पहुंचे और पूरे परिवार के साथ मिलकर फेस्टिवल मनाया. यह पूरा कार्यक्रम परिवार के प्यार, एकता और खुशी से भरा हुआ था.  कई हफ्तों से तैयारियां चल रही थीं, और अब शादी का दिन आ गया है. 

नयनिका रेड्डी कौन हैं?

नयनिका रेड्डी हैदराबाद की एक सफल बिजनेसवुमन हैं. वे फिल्म इंडस्ट्री से नहीं जुड़ी हैं और पहले सार्वजनिक जीवन से काफी दूर रहती थीं. सिरीश के साथ सगाई के बाद उन्हें लोगों ने जाना. वे बहुत शालीन, संस्कारी और परंपराओं का सम्मान करने वाली लड़की हैं. 

दोनों की लव स्टोरी

सिरीश और नयनिका की पहली मुलाकात 2023 में हुई थी. यह मुलाकात नितिन और उनकी पत्नी शालिनी कंदुकुरी द्वारा आयोजित एक शादी में हुई. शालिनी नयनिका की सबसे अच्छी दोस्त हैं.

वहीं सिरीश भी वहां थे धीरे-धीरे दोनों में दोस्ती हुई और फिर प्यार हो गया. अक्टूबर 2025 में उन्होंने अपनी सगाई की घोषणा की और इंस्टाग्राम पर इसे ऑफिशियल किया. सगाई भी बहुत प्राइवेट और परिवार के साथ हुई थी. 

शादी में अल्लू परिवार के कई बड़े नाम जैसे चिरंजीवी, राम चरण, उपासना कोनिडेला, वरुण तेज और साई दुर्गा तेज के शामिल होने की उम्मीद है. यह शादी तेलुगु संस्कृति, परिवार के प्यार और परंपराओं का खूबसूरत उदाहरण बनी हुई है. 

Similar News