BLACKPINK की कोरियन स्टार Jisoo होंगी संजय लीला भंसाली की अगली एक्ट्रेस! 'Boyfriend on Demand' प्रमोशन दिया बड़ा हिंट

BLACKPINK की लोकप्रिय सदस्य Jisoo ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा कि अगर मौका मिला तो वह बॉलीवुड फिल्म में काम करना चाहेंगी. उनके इस बयान के बाद भारतीय फैंस सोशल मीडिया पर बेहद उत्साहित नजर आए.

( Image Source:  Instagram: sooyaaa__ )
By :  रूपाली राय
Updated On :

BLACKPINK ग्रुप की जिसू (Jisoo) अब बॉलीवुड में आने के लिए काफी एक्साइटेड हैं. हाल ही में अपनी नई नेटफ्लिक्स सीरीज 'Boyfriend on Demand' के प्रमोशन के दौरान, जिसू ने कहा कि अगर उन्हें मौका मिले तो वो बॉलीवुड फिल्म में जरूर काम करना चाहेंगी. उनके इस बयान ने भारतीय फैंस (खासकर देसी BLINKS) को बहुत खुशी दी है, और सोशल मीडिया पर इसकी काफी चर्चा हो रही है. 

जिसू और उनके को-स्टार Seo In-guk ने India Today से बातचीत की. इंटरव्यू में उनसे पूछा गया कि क्या वो AI रोमांस (यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर आधारित प्यार की कहानी) वाली किसी बॉलीवुड फिल्म में काम करने में इंटरेस्टेड हैं?. Seo In-guk ने तुरंत हां कहा और बोले, 'अगर मुझे मौका मिला तो मैं बहुत खुशी से करूंगा. जिसू ने भी मुस्कुराते हुए जवाब दिया, 'मुझे उम्मीद है कि आप हमें देखते रहेंगे. हम आपके साथ जरूर जुड़ेंगे. उनका ये मजेदार और प्यारा जवाब बहुत जल्दी वायरल हो गया, खासकर भारत के फैंस के बीच. 

फैंस की प्रतिक्रिया

जिसू के इस बयान के बाद फैंस ने सोशल मीडिया पर खूब पोस्ट्स किए. कई लोगों ने कहा कि जिसू की खूबसूरती, ग्रेसफुल अंदाज और एक्टिंग स्टाइल उन्हें बॉलीवुड के बड़े-बड़े डायरेक्टर्स के साथ परफेक्ट लगती है. सबसे ज्यादा नाम आया संजय लीला भंसाली का. फैंस का मानना है कि जिसू की एलिगेंट पर्सनैलिटी और स्क्रीन प्रेजेंस भंसाली की ग्रैंड, कलरफुल और इमोशनल फिल्मों में बहुत अच्छी फिट बैठेगी. एक फैन ने लिखा, 'संजय लीला भंसाली, अगर आप कभी कोई ऐसी फिल्म बनाएं जिसमें कोरियन हिस्टोरिकल बैकग्राउंड हो, तो आपको पता है किसे कास्ट करना है.' कुछ फैंस ने यश राज फिल्म्स, धर्मा प्रोडक्शंस, रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और टी-सीरीज जैसे बड़े प्रोडक्शन हाउस को टैग किया. एक फैन ने तो मजाक में एसएस राजामौली को टैग कर कहा कि शायद वही एकमात्र डायरेक्टर हैं जो इतने बड़े इंटरनेशनल स्टार को कास्ट करने का बजट रख सकते हैं. 

जिसू का एक्टिंग करियर

जिसू का एक्टिंग का सफर काफी शानदार रहा है, जिसकी वजह से फैंस को लगता है कि वो आसानी से बॉलीवुड में भी चमक सकती हैं. वो 3 जनवरी 1995 को जन्मी हैं. 2021 में आई कोरियन ड्रामा 'Snowdrop' से उन्हें बहुत पॉपुलैरिटी मिली. उनकी एक्टिंग की खूब तारीफ हुई और उन्हें Seoul International Drama Awards में बेस्ट कोरियन एक्ट्रेस का अवॉर्ड भी मिला. 2025 में उन्होंने 'Newtopia' नाम की ज़ॉम्बी थ्रिलर सीरीज में काम किया, जहां वो एक ऑफिस वर्कर की भूमिका में थी. उसी साल उन्होंने बड़ी स्क्रीन पर डेब्यू किया 'Omniscient Reader: The Prophecy' नाम की फंतासी फिल्म से. अब उनकी नई रोमांटिक कॉमेडी 'Boyfriend on Demand' नेटफ्लिक्स पर आ रही है, जिसमें वो एक वर्कहोलिक लड़की का रोल प्ले कर रही हैं जो AI ऐप से वर्चुअल बॉयफ्रेंड बनाती है. जिसू न सिर्फ गाने और डांस में माहिर हैं, बल्कि एक्टिंग में भी कमाल दिखा रही हैं. उनकी खूबसूरती, एक्सप्रेशंस और परफॉर्मेंस उन्हें बॉलीवुड के लिए एकदम सही बनाते हैं. 

Similar News