Amitabh Bachchan ने अयोध्या में खरीदी 35 करोड़ की नई जमीन, तीसरी डील से बढ़ा रियल एस्टेट निवेश

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने अयोध्या में 35 करोड़ रुपये की नई जमीन खरीदकर अपने रियल एस्टेट निवेश को और मजबूत किया है. यह उनकी अयोध्या में तीसरी प्रॉपर्टी है और HoABL के साथ चौथा निवेश माना जा रहा है.

( Image Source:  ANI )
Edited By :  रूपाली राय
Updated On :

अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) अब अयोध्या में अपनी जमीनों का संग्रह और बढ़ा रहे हैं. बॉलीवुड के इस सुपरस्टार ने हाल ही में अयोध्या में एक और बड़ी जमीन खरीदी है. इस बार उन्होंने करीब 35 करोड़ रुपये में 2.67 एकड़ जमीन ली है. यह जानकारी 6 मार्च को हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा (HoABL) कंपनी ने जारी एक बयान में दी गई.

यह जमीन कंपनी की बड़े प्रोजेक्ट 'द सरयू' के ठीक पास स्थित है, जो 75 एकड़ में फैली हुई है. इस डील को अमिताभ बच्चन की कंपनी एबी कॉर्प लिमिटेड के प्रबंध निदेशक राजेश यादव ने पूरा किया. कंपनी के चेयरमैन अभिनंदन लोढ़ा ने इस खरीदारी पर खुशी जताई. उन्होंने कहा कि अमिताभ बच्चन का यह निवेश दिखाता है कि वे जमीन को सिर्फ पैसे कमाने का साधन नहीं, बल्कि एक लंबे समय तक चलने वाली संपत्ति और विरासत मानते हैं.

अब तक अयोध्या में तीसरी जमीन

अयोध्या में जमीन का मालिकाना हक बहुत खास है, क्योंकि यहां आस्था और संस्कृति गहराई से जुड़ी हुई हैं. अभिनंदन लोढ़ा ने आगे कहा कि अयोध्या अब तेजी से विकास हो रही है. यहां इंफ्रास्ट्रक्चर बेहतर हो रहा है. सरकार भी निवेश कर रही है, इसलिए यहां जमीन खरीदना लंबे समय के लिए फायदेमंद और वैल्यूेबल साबित हो सकता है. यह अमिताभ बच्चन की अयोध्या में तीसरी जमीन खरीद है और HoABL कंपनी के साथ उनका यह चौथा निवेश है. इससे पहले भी वे इसी कंपनी के साथ काम कर चुके हैं. 

पहले भी खरीदा 40 करोड़ का प्लॉट

इससे पहले भी वे इसी कंपनी के साथ काम कर चुके हैं. 2024 में उन्होंने 'द सरयू' प्रोजेक्ट में ही 10,000 वर्ग फुट का प्लॉट 14.5 करोड़ रुपये में लिया था. मई 2025 में उन्होंने उसी इलाके में 25,000 वर्ग फुट का प्लॉट करीब 40 करोड़ रुपये में खरीदा था. अयोध्या के अलावा, अमिताभ बच्चन ने HoABL की 'सोल दे अलीबाग' परियोजना में भी पैसा लगाया है. वहां उन्होंने 10,000 वर्ग फुट का प्लॉट 10 करोड़ रुपये में लिया. इस प्रोजेक्ट में कृति सेनन और कार्तिक आर्यन जैसे अन्य बॉलीवुड सितारे भी निवेश कर चुके हैं. 

बिग बी का वर्क फ्रंट

रियल एस्टेट के अलावा, अमिताभ बच्चन फिल्मों में भी बहुत व्यस्त हैं. खबरों के अनुसार, उन्होंने 'कल्कि 2898 ईस्वी' की शूटिंग पूरी कर ली है. हालांकि फिल्म के मेकर्स ने अभी आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की है, लेकिन रिपोर्ट्स कहती हैं कि हैदराबाद में अपना काम खत्म करके वे मुंबई लौट आए हैं. पहली फिल्म 'कल्कि 2898 AD' में अमिताभ बच्चन ने अश्वत्थामा का किरदार निभाया था, जो बहुत पॉपुलर हुआ. इस सीक्वल में वे फिर से अश्वत्थामा बनकर नजर आएंगे. खास बात यह है कि इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और कमल हासन लगभग 40 साल बाद साथ काम कर रहे हैं. आखिरी बार दोनों 1985 की फिल्म 'गिरफ्तार' में साथ दिखे थे.

काम के बाद आराम

अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग पर सेट से कुछ फोटो शेयर किए. उन्होंने लिखा कि हैदराबाद में शूटिंग की वजह से वे रविवार को अपने घर के बाहर फैंस से नहीं मिल पाए, जो वे पिछले कई सालों से हर रविवार करते आए हैं. उन्होंने फैंस से माफी मांगी और कहा, 'काम पहले, आराम बाद में.' साथ ही उन्होंने बताया कि कल्कि 2 की शूटिंग शुरू हो गई है और वे कमल हासन के साथ काम करके बहुत खुश हैं. यह फिल्म हिंदू धर्मग्रंथों से प्रेरित है और 2898 ईस्वी में काशी (वाराणसी) के भविष्य में सेट है। कहानी में प्रभास, दीपिका पादुकोण, दिशा पटानी जैसे कलाकार भी हैं. यह एक एपिक साइंस-फिक्शन फिल्म है, जिसमें विष्णु के अंतिम अवतार कल्कि के जन्म की रक्षा की लड़ाई दिखाई जाएगी. 

Similar News