Begin typing your search...

Qaum Secret: ईरान के ‘अदृश्य किले’ में मोजतबा खामेनेई का इलाज या गुप्त ऑपरेशन, अमेरिका की रीच से बाहर क्यों है सुप्रीम लीडर?

ईरान के शहर Qaum को लेकर एक बार फिर रहस्यमयी दावे और चर्चाएं तेज हो गई हैं. इस क्षेत्र में हाई-सेक्योरिटी और अंडरग्राउंड इंफ्रास्ट्रक्चर को “अदृश्य किला” माना जाता है, जहां बेहद गोपनीय गतिविधियां होने की आशंका जताई जा रही है.

Qaum secret Iran underground city Mojtaba klhamewnei
X
( Image Source:  @rrzaidi5 )

ईरान की सत्ता का और सुरक्षा तंत्र को समझे बिना यह समझना मुश्किल है कि “जिस क़ौम (Qaum) शहर में मोजतबा खामेनेई का इलाज चल रहा है, वो अमेरिका की पहुंच से अब तक बाहर कैसे है.” दरअसल, क़ौम सिर्फ एक शहर नहीं, बल्कि शिया इस्लाम का वैचारिक और धार्मिक केंद्र है, जहां ईरान की सबसे संवेदनशील हस्तियों के लिए बहुस्तरीय सुरक्षा घेरा मौजूद रहता है. अल जजीरा और सीएनबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, यही वजह है कि इस तरह की खबरें सामने तो आती हैं, लेकिन उसे क्रॉस चेक करना बहुत मु​श्किल होता है. सात प्वाइंट में समझें, आखिर अमेरिका 'क़ौम' शहर से अब तक दूर कैसे?

1. क़ौम क्यों चुना गया, तेहरान नहीं?

क़ौम (Qaum) को 'लो प्रोफाइल, हाई सिक्योरिटी' जोन माना जाता है. यहां विदेशी गतिविधियां सीमित हैं और स्थानीय नेटवर्क पूरी तरह सत्ता समर्थक है. तेहरान से क़ौम की दूरी लगभग 150 किलोमीटर है. आईआरजीसी (IRGC) और खुफिया एजेंसियां इस शहर को एक किले की तरह इस्तेमाल करती हैं. कई धार्मिक परिसरों और सुरक्षित ठिकानों के कारण यहां किसी भी वीआईपी मूवमेंट को छिपाना आसान होता है. तेहरान के मुकाबले क़ौम में मीडिया और अंतरराष्ट्रीय निगरानी भी कम रहती है, जिससे गोपनीय इलाज संभव हो पाता है.

2. मोजतबा खामेनेई कौन हैं और इतने अहम क्यों?

मोजतबा खामेनेई, ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई के बेटे हैं और उन्हें सत्ता के अंदर 'शैडो पावर ब्रोकर' माना जाता है. कई मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि उनका प्रभाव सुरक्षा तंत्र और राजनीतिक ढांचे दोनों पर है. वह अयातुल्ला खामेनेई के निधन के बाद ईरान के सुप्रीम लीडर बनाए गए हैं. ऐसे में उनकी सेहत से जुड़ी जानकारी केवल निजी नहीं, बल्कि “राष्ट्रीय सुरक्षा” का विषय बन जाती है, जिसे पूरी तरह गोपनीय रखा जाता है.

3. क़ौम तक अमेरिका की पहुंच क्यों सीमित?

अमेरिका के पास ईरान के भीतर कोई कानूनी अधिकार क्षेत्र नहीं है. अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत वह किसी संप्रभु देश की सीमा में घुसकर किसी व्यक्ति को गिरफ्तार नहीं कर सकता. CIA जैसी एजेंसियां निगरानी कर सकती हैं, लेकिन “ऑन-ग्राउंड एक्शन” बेहद सीमित है. किसी भी तरह की सीधी कार्रवाई सैन्य टकराव को जन्म दे सकती है, जो बड़े युद्ध में बदल सकता है, इसलिए यह विकल्प व्यावहारिक नहीं होता.

4. 2019 के प्रतिबंध कितने असरदार हैं?

अमेरिका ने 2019 में मोजतबा खामेनेई पर आर्थिक प्रतिबंध लगाए थे, लेकिन इनकी सीमा स्पष्ट है. ये प्रतिबंध उनके विदेशी बैंकिंग सिस्टम, अमेरिकी वित्तीय संस्थानों और यात्रा पर असर डालते हैं. लेकिन ये किसी व्यक्ति को उसके देश के भीतर “पकड़ने” या “हिरासत में लेने” का अधिकार नहीं देते. यानी प्रतिबंध आर्थिक दबाव तो बना सकते हैं, लेकिन भौतिक पहुंच सुनिश्चित नहीं करते.

5. इंटेलिजेंस सिस्टम क्यों फेल हो जाते हैं?

इंटेलिजेंस ऑपरेशन तीन स्तर पर काम करते हैं, सैटेलाइट (IMINT), सिग्नल (SIGINT) और मानव स्रोत (HUMINT). क़ौम जैसे शहर में ये तीनों कमजोर पड़ जाते हैं. इलेक्ट्रॉनिक साइलेंस के कारण फोन और इंटरनेट ट्रैकिंग मुश्किल हो जाती है. भूमिगत या ढंके हुए परिसरों के कारण सैटेलाइट सिर्फ मूवमेंट देख पाते हैं, व्यक्ति की पहचान नहीं. वहीं विदेशी एजेंटों की एंट्री लगभग असंभव होती है, जिससे ह्यूमन इंटेलिजेंस भी सीमित हो जाता है.

6. क्या सैटेलाइट और ड्रोन बेअसर हैं?

पूरी तरह नहीं, लेकिन सीमित जरूर हैं. सैटेलाइट मूवमेंट का पैटर्न पहचान सकते हैं, जैसे किसी इलाके में अचानक सुरक्षा बढ़ना या मूवमेंट बढ़ना. ड्रोन ऑपरेशन भी संभव है, लेकिन Islamic Revolutionary Guard Corps की एयर डिफेंस क्षमताएं इसे जोखिम भरा बना देती हैं. इसके अलावा, अंडरग्राउंड सुविधाएं और कवर किए गए ढांचे इमेजिंग को भ्रमित कर देते हैं, जिससे सटीक जानकारी निकालना मुश्किल हो जाता है.

7. सिर्फ सुरक्षा मामला या पॉलिटिकल मैसेज भी?

मोजतबा खामेनेई की सुरखा यह सिर्फ सुरक्षा नहीं, बल्कि एक स्पष्ट राजनीतिक संकेत भी है. क़ौम में इलाज जारी रखना यह दिखाता है कि ईरान की सत्ता पूरी तरह नियंत्रण में है और बाहरी ताकतें, खासकर अमेरिका, इस दायरे में हस्तक्षेप नहीं कर सकता. ऐसा करना उस समय और मुश्किल हो जाता है, जब दोनों देशों के रिश्ते तनावपूर्ण होते हैं.

क़ौम में मोजतबा खामेनेई का इलाज एक साधारण मेडिकल प्रक्रिया नहीं, बल्कि बहुस्तरीय सुरक्षा और रणनीति का हिस्सा है. IRGC की सुरक्षा, सीमित विदेशी पहुंच, इंटेलिजेंस ब्लाइंड स्पॉट और अंतरराष्ट्रीय कानून, ये सभी मिलकर इसे अमेरिका की “डायरेक्ट रीच” से बाहर कर देते हैं. यही कारण है कि इस तरह की खबरें अक्सर पुष्टि से ज्यादा अटकलों और सीमित स्रोतों पर आधारित रहती हैं, जो खुद इस गोपनीय सिस्टम की ताकत को दिखाती है.

ईरान के विदेश मंत्री ने क्या कहा?

वहीं, मिडिल ईस्ट वॉर के बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई का "स्वास्थ्य अच्छा" है और वे जल्द ही पब्लिक के सामने आ सकते हैं. जबकि भारत में ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खमनेई के प्रतिनिधी डॉ. अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने लखनऊ में एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए कहा- भारत और भारतीयों का सपोर्ट सच में कमाल का है." यहां इस बात का भी जिक्र कर दें कि बाराबंकी और लखनऊ का ईरान के सुप्रीम लीडर से रहा हुआ गहरा रिश्ता.

ईरान इजरायल युद्धअमेरिका
अगला लेख