पाकिस्तानी एक्ट्रेस Hania Aamir का वीडियो वायरल, किस हालत में दिखीं अभिनेत्री, जो सोशल मीडिया पर मचा बवाल
सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसक लेकर यूजर्स दावा कर रहे हैं कि हानिया नशे में हैं और उनकी आवाज भी लड़खड़ा रही है.
Hania Aamir viral video
पाकिस्तानी अभिनेत्री हानिया आमिर एक वायरल वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं. क्लिप में अभिनेत्री हैलोवीन के लिए तैयार होती दिखाई दे रही हैं। वीडियो में उनकी बातचीत और हाव-भाव को देखकर कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने दावा किया कि वह नशे की हालत में नजर आ रही हैं. हालांकि, इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और यह भी स्पष्ट नहीं है कि वायरल वीडियो हाल का है या पुराना.
वीडियो में हानिया अपने हेयरस्टाइल को लेकर स्टाइलिस्ट से बातचीत करती दिखाई देती हैं. वह अपने बालों को ठीक करने और सिर पर विग लगाने के लिए कहती हैं. बातचीत के दौरान उनकी आवाज कुछ लड़खड़ाती हुई सुनाई देती है और वह कैमरे के सामने काफी मस्ती के मूड में नजर आती हैं. इसी वजह से वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है.
वीडियो में क्या दिखा?
वायरल क्लिप में हानिया आमिर अपने हेयरस्टाइल को अंतिम रूप देती नजर आती हैं. वह स्टाइलिस्ट से अपने बाल ठीक करने और विग लगाने के लिए कहती हैं. अभिनेत्री चाहती हैं कि उनके असली बाल छिप जाएं और नकली बालों के जरिए उन्हें एक अलग और ड्रामैटिक लुक दिया जाए. वीडियो में हानिया काफी उत्साहित और मस्ती भरे अंदाज में दिखाई देती हैं. वह हैलोवीन सेलिब्रेशन के लिए तैयार हो रही होती हैं और अपने लुक को लेकर स्टाइलिस्ट को निर्देश देती नजर आती हैं.
किस बात ने खींचा लोगों का ध्यान?
वीडियो में हानिया के बोलने के तरीके ने सोशल मीडिया यूजर्स का सबसे ज्यादा ध्यान खींचा. उनकी आवाज कुछ लड़खड़ाती हुई सुनाई देती है और कई मौकों पर वह नींद में या बेहद रिलैक्स नजर आती हैं. इसी आधार पर कुछ यूजर्स ने दावा किया कि अभिनेत्री नशे में थीं. हालांकि, केवल वीडियो देखकर इस दावे की पुष्टि नहीं की जा सकती. हानिया ने खुद वीडियो में अपनी स्थिति के बारे में ऐसा कोई स्पष्ट बयान नहीं दिया है.
क्या-क्या कमेंट कर रहे यूजर्स?
हानिया के वीडियो पर तरह-तरह की कमेंट कर रहे हैं. कुछ यूजर्स ने अभिनेत्री के व्यवहार की आलोचना करते हुए उन्हें ट्रोल किया. एक यूजर ने लिखा "ये ओवरडोज का कमाल है." एक अन्य सोशल मीडिया यूजर ने लिखा "आपसे ऐसी उम्मीद नहीं थी." वायरल क्लिप को लेकर सबसे महत्वपूर्ण सवाल यह है कि यह वीडियो आखिर कब का है. फिलहाल इस बात की कोई स्पष्ट पुष्टि नहीं हुई है कि वीडियो हाल ही में रिकॉर्ड किया गया है या यह पुरानी क्लिप है.
भारत में भी है हानिया आमिर की फैन फॉलोइंग
हानिया आमिर पाकिस्तान की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में शामिल हैं और भारत में भी उनकी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है. अपनी एक्टिंग और सोशल मीडिया रील्स के कारण वह भारतीय दर्शकों के बीच भी काफी चर्चित रहती हैं. हानिया ने पंजाबी फिल्म सरदार जी 3 में अभिनेता और गायक दिलजीत दोसांझ के साथ काम किया था.




