नोएडा में जन्माष्टमी को लेकर इस्कॉन मंदिर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. मंदिर प्रशासन के मुताबिक इस बार भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर करीब 5 से 6 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है. श्रद्धालुओं के लिए फूल बंगला, पंचामृत अभिषेक, 108 कलश से अभिषेक, विशेष आरती और असीमित प्रसाद की व्यवस्था की गई है.