Begin typing your search...

भारत में तेजी से बढ़ रहे H1N1 और Swine Flu के मामले, क्या हैं लक्षण और कैसे करें बचाव? जानिए सब कुछ खुद डॉक्टर की जुबानी

X
जीतेंद्र चौहान
जीतेंद्र चौहान

Updated on: 24 Aug 2026 11:11 PM IST

देश में H1N1 और अन्य फ्लू के मामले बढ़ने के बीच स्टेट मिरर हिंदी से खास बातचीत में डॉक्टर एम वली ने लोगों से कोविड के दौरान सीखी सावधानियों को फिर अपनाने की अपील की. डॉक्टर के मुताबिक मास्क पहनना, हाथ धोना और भीड़भाड़ से बचना संक्रमण के खतरे को कम करने में मदद कर सकता है. खास तौर पर बुखार, खांसी या जुकाम वाले बच्चों को स्कूल न भेजने और बीमार होने पर घर पर रहने की सलाह दी गई. बुजुर्गों, बच्चों, गर्भवती महिलाओं और डायबिटीज जैसी बीमारियों से जूझ रहे लोगों को फ्लू से बचाव के लिए अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत बताई गई. डॉक्टर ने इन्फ्लुएंजा वैक्सीन लगवाने और लक्षण दिखाई देने पर खुद से दवा लेने के बजाय डॉक्टर से सलाह लेने पर जोर दिया. उनका कहना है कि ज्यादातर मरीज ठीक हो जाते हैं, लेकिन लापरवाही की स्थिति में निमोनिया जैसी जटिलताएं हो सकती हैं, इसलिए बचाव और समय पर इलाज जरूरी है.