Begin typing your search...

Pakistan-Turkey Defense Deal: 60 घंटे में C-130 की कई उड़ानें, क्या पाकिस्तान पहुंचा ड्रोन और एयर डिफेंस सिस्टम?

X
सागर द्विवेदी
Edited By: सागर द्विवेदी

Updated on: 24 Aug 2026 11:00 PM IST

तुर्की के C-130 Hercules विमानों की पाकिस्तान के दो प्रमुख एयरबेस पर लगातार आवाजाही ने नई हलचल पैदा कर दी है. 19 से 21 अगस्त के बीच नूर खान और मसरूर एयरबेस पर इन सैन्य परिवहन विमानों की कई sorties सामने आने के बाद सवाल उठ रहे हैं कि आखिर पाकिस्तान को तुर्की से क्या सैन्य खेप मिली है. रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इन उड़ानों के जरिए पाकिस्तान को ड्रोन और एयर डिफेंस सिस्टम की खेप पहुंचाई जा सकती है. हालांकि, इन दावों की अभी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और आधिकारिक जानकारी का इंतजार है. ऐसे में तुर्की-पाकिस्तान के बढ़ते रक्षा सहयोग और पाकिस्तान की ड्रोन क्षमता को लेकर चर्चा तेज हो गई है.


पाकिस्तान
अगला लेख