Begin typing your search...

क्या मोजतबा खामेनेई Gay हैं? US इंटेलिजेंस रिपोर्ट से मचा हड़कंप, सोशल पर ट्रंप का रिएक्शन वायरल

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, हाल ही में हुई एक गोपनीय खुफिया ब्रीफिंग के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप उस समय हैरान रह गए जब उन्हें बताया गया कि ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई Gay हैं.

Mojtaba Khamenei gay Donald Trump reactions
X

Mojtaba Khamenei-Donald Trump

( Image Source:  X/ @XSystumm, @BhaiWriter3750 )

ईरान-इजरायल के बीच जारी जंग के दौरान एक चौंकाने वाली रिपोर्ट ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हलचल मचा दी है. एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, हाल ही में हुई एक गोपनीय खुफिया ब्रीफिंग के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप उस समय हैरान रह गए जब उन्हें बताया गया कि ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई Gay हैं.

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यह ब्रीफिंग पिछले सप्ताह हुई थी और इसमें अमेरिकी खुफिया एजेंसियों द्वारा तैयार किए गए आकलन प्रस्तुत किए गए. इस दौरान सामने आई जानकारी को लेकर राष्ट्रपति की प्रतिक्रिया भी चर्चा का विषय बन गई है, जिसने इस पूरे मामले को और सुर्खियों में ला दिया है.

क्या अफवाह है ये जानकारी?

रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी खुफिया एजेंसियों का मानना है कि ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई की निजी जिंदगी से जुड़ा एक संवेदनशील पहलू सामने आया है. यह जानकारी खुफिया आकलनों के आधार पर तैयार की गई और इसे उच्च स्तर पर साझा किया गया. बताया जा रहा है कि इस जानकारी को महज अफवाह या भ्रामक सूचना नहीं माना जा रहा, बल्कि इसे विश्वसनीय स्रोतों से प्राप्त इनपुट के तौर पर देखा जा रहा है.

क्या था ट्रंप का रिएक्शन?

न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक जब डोनाल्ड ट्रंप को मोजबता खामेनेई के बारे में ये जानकारी दी गई तो वे अपनी हंसी रोक नहीं पाए. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस जानकारी को अमेरिकी खुफिया समुदाय के भीतर गंभीरता से लिया जा रहा है. न्यूयॉर्क पोस्ट ने कहा कि यह जानकारी खुफिया एजेंसियों के दो अधिकारियों और व्हाइट हाउस से जुड़े एक करीबी सूत्र द्वारा साझा की गई.

क्या है मोजबता को लेकर दावा?

रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि मोजतबा खामेनेई के एक व्यक्ति के साथ लंबे समय से संबंध हो सकते हैं, जो उनके बचपन में शिक्षक के रूप में जुड़ा था. कुछ सूत्रों के अनुसार यह संबंध कई सालों तक जारी रहा, जबकि कुछ सूत्रों के मुताबिक यह व्यक्ति पहले खामेनेई परिवार के लिए काम करता था.

हालांकि इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और इस तरह की संवेदनशील जानकारी को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सावधानी बरती जा रही है. फिलहाल इस पूरे मामले पर न तो ईरान की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया आई है और न ही अमेरिका ने सार्वजनिक रूप से इसकी पुष्टि की है.

वर्ल्‍ड न्‍यूजडोनाल्ड ट्रंप
अगला लेख