Vaishno Devi Yatra 2026: बिना RFID कार्ड नहीं कर पाएंगे वैष्णो देवी की यात्रा, जानें कैसे बनाएं ये जरूरी कार्ड
चैत्र नवरात्रि में वैष्णो देवी मंदिर जाने की तैयारी कर रहे हैं तो यह जरूरी खबर जान लें. अब बिना RFID कार्ड के यात्रा करना मुमकिन नहीं है और बिना इसके आपको बीच रास्ते से ही लौटाया जा सकता है. इसलिए दर्शन से पहले इस जरूरी कार्ड को बनवाना बेहद जरूरी हो गया है.
चैत्र नवरात्रि का समय नजदीक आते ही माता के भक्त वैष्णो देवी मंदिर के दर्शन की तैयारी में जुट जाते हैं. इन दिनों मां के दरबार में जाना बेहद शुभ माना जाता है, इसलिए हर साल लाखों श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं. लेकिन इस बार यात्रा से पहले एक जरूरी नियम जान लेना बेहद अहम है, वरना आपकी पूरी यात्रा बीच में ही रुक सकती है.
दरअसल, अब बिना एक RFID कार्ड के आप यात्रा शुरू ही नहीं कर पाएंगे. अगर आपने पहले से इसकी तैयारी नहीं की, तो बाणगंगा चेकपोस्ट से ही वापस लौटना पड़ सकता है. यही नहीं, नियम तोड़ने पर सख्त कार्रवाई भी हो सकती है. इसलिए दर्शन से पहले यह कार्ड बनवाना जरूरी है. चलिए जानते हैं क्या है ये कार्ड और इससे क्या होगा?
क्या है RFID कार्ड?
Vaishno Devi Temple की यात्रा को आसान और सुरक्षित बनाने के लिए श्राइन बोर्ड ने RFID कार्ड की सुविधा शुरू की है. RFID (Radio Frequency Identification) कार्ड एक इलेक्ट्रॉनिक पहचान कार्ड होता है, जिसमें हर यात्री की जरूरी जानकारी दर्ज रहती है. यह कार्ड यात्रा के दौरान आपकी पहचान के रूप में काम करता है. जब भी आप रास्ते में लगे चेकपॉइंट से गुजरते हैं, वहां मशीन के जरिए आपकी जानकारी स्कैन हो जाती है. इससे प्रशासन को यह पता रहता है कि कौन यात्री कहां तक पहुंचा है.
क्यों जरूरी है RFID कार्ड?
RFID कार्ड सिर्फ एक एंट्री पास नहीं, बल्कि आपकी सुरक्षा का एक अहम हिस्सा है. इसकी मदद से यात्रा को बेहतर तरीके से मैनेज किया जाता है. इस कार्ड के फायदे:
- यात्रियों की सही गिनती और भीड़ नियंत्रण आसान होता है
- किसी आपात स्थिति में यात्रियों को ट्रैक करना आसान होता है
- यात्रा के दौरान सुरक्षा बढ़ती है
- हर चेकपॉइंट पर एंट्री सिस्टम तेज और व्यवस्थित रहता है
- यानी यह कार्ड आपकी यात्रा को सुरक्षित, आसान और बिना परेशानी के पूरा करने में मदद करता है.
कैसे बनवाएं RFID कार्ड?
RFID कार्ड बनवाना बहुत आसान है. आप इसे ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरीके से ले सकते हैं.
- स्टेप 1: सबसे पहले श्राइन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर यत्रा पर्ची (Yatra Slip) बुक करें.
- स्टेप 2: हर यात्री के लिए एक वैध पहचान पत्र रखें, जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी या पासपोर्ट.
- स्टेप 3: अगर आपने ऑनलाइन बुकिंग की है, तो उसका प्रिंट या मोबाइल में कॉपी साथ रखें.
- स्टेप 4: कटरा में तय काउंटर पर जाकर अपनी ID और स्लिप दिखाएं, वहां से आपको RFID कार्ड मिलेगा.
- स्टेप 5: यात्रा शुरू करते समय इस कार्ड को साथ रखें और हर चेकपॉइंट पर स्कैन कराएं.
- स्टेप 6: यात्रा पूरी होने के बाद कार्ड को तय जगह पर जमा करना होता है.
RFID कार्ड नहीं हुआ तो क्या होगा?
- अगर आपके पास RFID कार्ड नहीं है, तो आपको यात्रा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी.
- बिना कार्ड के आपको बाणगंगा चेकपोस्ट से ही वापस भेज दिया जाएगा
- अगर कोई यात्री आगे रास्ते या भवन में बिना कार्ड के मिलता है, तो उसे तुरंत वापस किया जाएगा
- साथ ही, नियम तोड़ने पर कार्रवाई भी हो सकती है इसलिए यात्रा शुरू करने से पहले RFID कार्ड बनवाना बेहद जरूरी है.
RFID कार्ड वैष्णो देवी यात्रा का एक अहम हिस्सा बन चुका है. यह न सिर्फ एंट्री को आसान बनाता है, बल्कि हर यात्री की सुरक्षा भी सुनिश्चित करता है. अगर आप यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो पहले से ही यह कार्ड बनवा लें, ताकि आपकी यात्रा बिना किसी रुकावट के पूरी हो सके.




