क्या ट्रांसलेशन से बदल जाता है अश्लीलता का मतलब? कन्नड़ से हिंदी में बने 'Sarke Chunar' गानें ने एक्टर-डायरेक्टर पर उठाया सवाल
KD: The Devil के गाने ‘सरके चुनर तेरी सरके’ पर अश्लीलता के आरोप लग रहे हैं और NHRC ने नोटिस जारी कर दिया है. लिरिसिस्ट रकीब आलम ने सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने सिर्फ ट्रांसलेशन किया था, असली कंटेंट डायरेक्टर का था.
Sarke Chunar Teri Controversy: अभी जहां रैपर और सिंगर बादशाह के गाने 'ततेरी' को लेकर विवाद खत्म भी नहीं हुआ इसी बीच एक नया खाना विवादों का हिस्सा बन बैठा है. ये है कन्नड़ फिल्म KD: The Devil का गाना है 'सरके चुनर तेरी सरके' (Sarke Chunar Teri Sarke) जो मूल रूप से कन्नड़ में 'सरसे निन्ना सरेगा सरसे' से हिंदी में लिया गया है. इस गाने में नोरा फतेही और संजय दत्ता नजर आ रहे है. गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर तहलका मच गया. लोग इसे खुलकर अश्लील, वल्गर और डबल मीनिंग से भरा हुआ बता रहे हैं. कई यूजर्स ने तो इसे बैन करने की मांग कर दी.
लिरिक्स इतने आपत्तिजनक हैं कि ज्यादातर लोग उन्हें शेयर करने या यहां तक कि जिक्र करने से भी कतरा रहे हैं. नोरा फतेही, जिनके ज्यादातर गाने करोड़ों-करोड़ों व्यूज पाते हैं और हिट होते हैं. इस बार उसी वजह से भारी ट्रोलिंग झेल रही हैं. लोग कह रहे हैं कि ये अब एंटरटेनमेंट नहीं रहा, बल्कि सीधे-सीधे फूहड़ता और सस्तापन है. ये हिंदी म्यूजिक इंडस्ट्री के गिरते स्तर का सबसे बड़ा उदाहरण बन चुका है.
क्या बोले रकीब आलम?
अब बढ़ते विवाद को देखते हुए जब NDTV टीवी ने गीतकार से संपर्क किया तो उन्होंने इस अश्लीलता से सीधा पल्ला झाड़ लिया. रकीब आलम, जो पहले 'पुष्पा' फिल्म के गानों के हिंदी वर्जन लिख चुके हैं इस गाने को लेकर बात हुई. उन्होंने काफी कुछ साफ किया. जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने ऐसा डबल मीनिंग वाला गाना लिखने का फैसला क्यों किया, तो रकीब ने जवाब दिया, 'यह गाना असल में डायरेक्टर का वर्जन है. मैंने तो शुरू में ही इस गाने को लिखने से मना कर दिया था. मैंने उनसे हजार बार कहा कि ऐसा गाना नहीं चलेगा, यह ठीक नहीं है.'
कैसे बिना क्रेडिट दिए आया नाम?
फिर जब उनसे कहा गया कि क्रेडिट्स में तो आपका नाम ही लिखा है, तो उन्होंने बताया, 'मुझे खुद नहीं पता मेरा नाम कैसे आ गया. गाना रिलीज होने के बाद से मुझे लगातार फोन आ रहे हैं लोग ट्रोल कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर बुरी-भली बातें लिखी जा रही हैं. मैं तो परेशान हो गया हूं.' अंत में जब सीधे पूछा कि क्या गाना आपने ही लिखा था, तो रकीब ने पूरी बात खोलकर रख दी, 'नहीं, मैंने मूल गाना नहीं लिखा. मैंने सिर्फ इसका वर्ड टू वर्ड ट्रांसलेशन किया था. फिल्म के डायरेक्टर प्रेम मान ही नहीं रहे थे.
क्या पहले दी थी चेतावनी?
रकीब का कहना है, 'उन्होंने मुझसे कहा कि कन्नड़ में जो लिखा है, वैसा ही हिंदी में कर दो. मैंने ट्रांसलेट कर दिया और साथ ही चेतावनी भी दी कि ऐसा गाना सेंसर बोर्ड से पास नहीं होगा. लेकिन डायरेक्टर ने कहा कि वो खुद देख लेंगे. असल में उन्हें तो कंट्रोवर्सी चाहिए थी. उन्होंने मेरे ट्रांसलेट को ज्यों का त्यों फिल्म में डाल दिया. अब जो हो रहा है, नतीजा सबके सामने है.'
रकीब आलम ने मांगी माफी
अब रकीब आलम ने माफी मांगते हुए पोस्ट शेयर किया. उन्होंने लिखा, 'मेरे गाने 'सरके सरके' के बोल को लेकर जो भी विवाद खड़ा हुआ है, उस पर मैं अपनी तरफ से कुछ कहना चाहूंगा. सबसे पहले, मुझे यह साफ़ करना ज़रूरी लगता है कि इस गाने का हर एक शब्द, फ़िल्म के निर्देशक द्वारा लिखे गए मूल कन्नड़ बोल का ट्रांसलेशन है. इन बोलों में मेरा अपना कोई भी शब्द शामिल नहीं है; मैंने बस मूल बोलों का शब्द-दर-शब्द ट्रांसलेट किया है. फिर भी, अगर इस गाने के बोल से किसी की भी भावनाएं आहत हुई हैं, तो मैं तहे दिल से माफ़ी मांगता हूं. मेरा इरादा कभी भी किसी को दुख पहुंचाना नहीं था. आपका प्यार और समर्थन मेरे लिए बहुत मायने रखता है....'
कैसे सब रहे अनजान?
लेकिन सिर्फ इतने ही बयान से यह विवाद खत्म नहीं होता इस पर और भी कई गंभीर सवाल उठते हैं न सिर्फ कंट्रोवर्सी चाहने वाले डायरेक्टर के ऊपर बल्कि दिग्गज एक्टर संजय दत्त और लंबे समय से भारत देश में रह रही एक्ट्रेस-डांसर नोरा फतेही पर भी. जो गानें के लिरिक्स से इतना अनजान हो गई कि उन्हें यह समझ नहीं आया कि गाने के बोल किस कदर अश्लील है. संजय दत्त जो 44 साल से भारतीय सिनेमा को अपना योगदान दे रहे है आखिर उनकी अक्ल कहां गई थी जब उन्होंने इस गाने को शूट किया. नोरा भले ही कनाडा से है लेकिन पिछले 13 सालों भारतीय कल्चर को समझती हैं फिर वह कैसे इतनी बड़ी भूल कर सकती है कि उन्हें गाने के लिरिक्स समझ नहीं आए. यह विवाद अब सिर्फ गाने तक का भी नहीं रहा है. इस तरह वल्गर गाने को जानबूझकर रिलीज करना उन्हें शूट करना और किसी चेतवानी को न मानना उस दबाव की तरफ इशारा करती है जो सदियों से फिल्म इंडस्ट्री में होता आया है.




