धीरे-धीरे जोश कम हो जाता है! शादी पर जोक Vikcy Kaushal को पड़ा भारी, वायरल वीडियो पर भड़के लोग
विक्की कौशल का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने शादीशुदा जिंदगी को लेकर मजाक किया. इस पर सोशल मीडिया यूजर्स ने नाराजगी जताते हुए इसे पुराना और अपमानजनक बताया.
विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) को बॉलीवुड के सबसे प्यारे और रोमांटिक जोड़ों में से एक माना जाता है. दोनों की केमिस्ट्री इतनी जबरदस्त है कि वे हमेशा फैंस का दिल जीत लेते हैं. चाहे वो पब्लिक प्लेस पर साथ दिखना हो या एक-दूसरे के लिए छोटे-छोटे प्यार भरे इशारे, इस जोड़ी ने कई बार रिलेशनशिप गोल्स सेट किए हैं. लोग उन्हें देखकर कहते हैं कि ये जोड़ा सच में बहुत प्यारा है और उनका रिश्ता बहुत मजबूत है. लेकिन हाल ही में एक शादी के समारोह से विक्की कौशल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है. इस वीडियो ने लोगों का ध्यान एक अलग वजह से खींचा है, और अब इस पर काफी चर्चा हो रही है.
रेडिट पर शेयर किए गए इस वीडियो में विक्की एक शादी में नजर आ रहे हैं. वे अभी नए पिता बने हैं और अपने बेटे के साथ नई जिंदगी का मजा ले रहे हैं. वीडियो में वे दूल्हे के पिता से मजाकिया अंदाज में बात कर रहे हैं. विक्की दूल्हे से 'हाउ द जोश?' पूछने के लिए कहते हैं. जब लोग 'हाई, सर' कहकर जवाब देते हैं, तो विक्की हंसते हुए कहते हैं, 'मैंने देखा है कि कुंवारे लड़कों में जोश हमेशा बहुत ज्यादा रहता है. लेकिन हम शादीशुदा लोगों का जोश साल-दर-साल कम होता जाता है पर टेंशन मत लो, ये जोश सिर्फ चार दिनों में खत्म नहीं होता.' यानी वे मजाक में कह रहे थे कि शादी के बाद उत्साह धीरे-धीरे कम हो जाता है, लेकिन शुरुआती दिनों में सब ठीक रहता है. यहां देखें वीडियो
इंटरनेट पर लोगों की प्रतिक्रियाएं
यह मजाक सुनकर ज्यादातर लोग हंसे नहीं, बल्कि काफी नाराज हो गए. सोशल मीडिया पर, खासकर रेडिट पर, यूजर्स ने विक्की की इस टिप्पणी की खूब आलोचना की. कई लोगों ने कहा कि 2026 में भी शादी के बारे में ऐसे पुराने और बेकार मजाक करना ठीक नहीं है. कुछ कमेंट्स कुछ इस तरह थे, 'क्या सच में 2026 में भी हम ऐसे घिनौने मजाक शादी पर कर रहे हैं? इन्हें तो 2016 में कपिल शर्मा के शो में ही छोड़ देना चाहिए था.' दूसरे ने कहा, 'अगर रणबीर कपूर ने ऐसा कुछ कहा होता, तो इंटरनेट पर उनके खिलाफ हजारों पोस्ट्स, रील्स और पॉडकास्ट आ जाते सब उन्हें सबसे बुरा पति कहते.' एक ने कहा, 'मुझे बिल्कुल पसंद नहीं आता जब कोई आदमी अपनी शादी का मजाक सार्वजनिक रूप से उड़ाता है. इससे इनडायरेक्टली उसकी पत्नी का अपमान होता है. ये मजाक बिल्कुल भी मजेदार नहीं लगता.' एक यूजर ने तो लिखा, 'विक्की पिता के रूप में भी बस नाम का काम कर रहे हैं और अब पति के रूप में भी मजाक बन रहे हैं....बेहद खराब मजाक.'
विक्की और कैटरीना का रिश्ता
बता दें कि विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने अपना रिश्ता काफी प्राइवेट रखा था. दोनों ने 2021 में राजस्थान में एक छोटे और निजी समारोह में शादी की थी. शादी के बाद भी उन्होंने अपने निजी जीवन को ज्यादा सार्वजनिक नहीं किया. फिर 2025 में इस जोड़े ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया एक प्यारे बेटे का नाम विहान कौशल रखा. बच्चे के जन्म के बाद से अब तक दोनों ने सोशल मीडिया पर विहान की कोई फोटो या वीडियो शेयर नहीं किया है. वे अपने बच्चे की प्राइवेसी का बहुत ख्याल रख रहे हैं.




