मिसाइलें हुईं हवा-हवाई, अब जमीन में 2-2 हाथ करने के मूड में ट्रंप! क्या बेकाम हो गया ईरान का सीक्रेट गिफ्ट?
हवाई लड़ाई के बाद अब अमेरिका ईरान के खिलाफ जमीन पर भी हमले की तैयारी कर रहा है. ईरान ने ड्रोन और मिसाइल हमलों के जरिए अपने दमखम का प्रदर्शन किया है, जबकि अमेरिकी सेना की घातक इकाइयां तेजी से मिडिल ईस्ट में पहुंच रही हैं.
Middle East war
Middle East war: मिडिल ईस्ट में ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच चल रही जंग अब 27वें दिन में प्रवेश कर चुकी है और तनाव चरम पर है. हवाई लड़ाई के बाद अब अमेरिका ईरान के खिलाफ जमीन पर भी हमले की तैयारी कर रहा है. ईरान ने ड्रोन और मिसाइल हमलों के जरिए अपने दमखम का प्रदर्शन किया है, जबकि अमेरिकी सेना की घातक इकाइयां तेजी से मिडिल ईस्ट में पहुंच रही हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश पर ‘82nd Airborne Division’ के 3000 पैराट्रूपर्स मिडिल ईस्ट में तैनात किए जा चुके हैं, जो दुनिया में कहीं भी 18 घंटे के भीतर ऑपरेशन करने में सक्षम हैं.
इससे पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि उनको ईरान ने एक सीक्रेट गिफ्ट दिया है, जिसको होर्मुज खोलने से जोड़कर देखा गया था, लेकिन अब जमीन पर अमेरिका की ये तैयारी देखने के बाद बड़ा सवाल ये उठ रहा है कि क्या ईरान का सीक्रेट गिफ्ट भी बेकाम हो गया है?
अमेरिका की जमीन पर कैसी है तैयारी?
वॉशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका ईरान के ‘खार्ग आइलैंड’ और हॉर्मुज जलडमरूमध्य के रणनीतिक द्वीपों पर ग्राउंड ऑपरेशन के लिए योजना बना रहा है. जिसके लिए जमीन पर अमेरिकी तैनाती में प्रमुख टुकड़ियां शामिल हैं
1. 31वीं एक्सपीडिशनरी यूनिट- लगभग 2200 मरीन कमांडो
2. 11वीं मरीन एक्सपीडिशनरी यूनिट- लगभग 2500 कमांडो
3. 82वीं एयरबोर्न डिवीजन- 3000 सैनिक
जमीन पर कितना तैयार ईरान?
ईरान ने भी मैदान में पीछे नहीं हटने का संकेत दिया है. IRGC ने 12,000 सैनिक और सुसाइड ड्रोन के साथ अमेरिका के हमले का मुकाबला करने की तैयारी कर ली है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान का यह जवाब अमेरिका के लिए गंभीर चुनौती पेश कर सकता है. डोनाल्ड ट्रंप ने हॉर्मुज स्ट्रेट खोलने के लिए ईरान को 5 दिनों की मोहलत दी है. पाकिस्तान में युद्धविराम पर बातचीत की संभावनाओं पर भी चर्चा हो रही है, लेकिन अमेरिकी सैन्य विश्लेषकों का मानना है कि ट्रंप का उद्देश्य असल में युद्ध के अगले चरण के लिए समय लेना है.
ट्रंप के लिए क्या था ईरान का सीक्रेट गिफ्ट?
ईरान के सीक्रेट गिफ्ट को लेकर डोनाल्ड ट्रंप ने ओवल ऑफिस में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा था कि "उन्होंने हमें एक तोहफा दिया है, और वह बहुत बड़ा है. इसकी कीमत बहुत ज्यादा है. यह ऑयल और गैस से जुड़ा है." ट्रंप ने ईरान के इस सीक्रेट गिफ्ट के बारे में विस्तार से कोई जानकारी नहीं दी थी.




