Begin typing your search...
सपनों की तलाश में गया था अमेरिका, घर लौटी मौत की खबर; अंशुल कुंचा की हत्या से सदमे में परिवार-Listical
हैदराबाद के 28 वर्षीय युवक अंशुल कुंचा की अमेरिका के फिलाडेल्फिया में पिज्जा डिलीवरी के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई. परिवार का आरोप है कि उन्हें सुनियोजित तरीके से जाल में फंसाया गया. बहन ने न्याय की मांग करते हुए भारत सरकार से भाई का पार्थिव शरीर जल्द वापस लाने की अपील की है.
अंशुल कंबोज
( Image Source:
Linkedin )
Anshul Kuncha shot dead in Philadelphia: हैदराबाद के 28 वर्षीय अंशुल कुंचा अपने परिवार के सपनों को पूरा करने के लिए अमेरिका गए थे. बिजनेस एनालिटिक्स में मास्टर्स करने के बाद वह पेनसिल्वेनिया में नौकरी कर रहे थे और अतिरिक्त कमाई के लिए वीकेंड में पिज्जा डिलीवरी का काम भी करते थे, लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि एक साधारण डिलीवरी उनके जीवन की आखिरी यात्रा बन जाएगी.
फिलाडेल्फिया में एक खाली पड़े घर पर पिज्जा पहुंचाने गए अंशुल की गोली मारकर हत्या कर दी गई. परिवार का आरोप है कि यह कोई लूटपाट नहीं, बल्कि सुनियोजित साजिश थी. अब बहन न्याय की मांग कर रही है और भारत सरकार से भाई के पार्थिव शरीर को जल्द वापस लाने की अपील कर रही है.
अंशुल कुंचा हत्याकांड की पूरी कहानी
- पिज्जा डिलीवरी के दौरान हुई हत्या: अंशुल कुंचा फिलाडेल्फिया में एक पिज्जा ऑर्डर डिलीवर करने गए थे. वहीं उन पर हमला हुआ और उन्हें गोली मार दी गई.
- खाली पड़े घर पर बुलाया गया था: रिपोर्ट्स के मुताबिक जिस पते पर पिज्जा ऑर्डर किया गया था, वह घर खाली पड़ा था. इसी वजह से परिवार इसे साजिश मान रहा है.
- सिर में मारी गईं गोलियां: अंशुल की बहन तन्वी के अनुसार, परिवार को बताया गया कि उनके भाई को सिर में तीन गोलियां मारी गईं और सड़क पर छोड़ दिया गया.
- CCTV में दिखे संदिग्ध: स्थानीय कैमरों में अंशुल पिज्जा लेकर जाते दिखाई दिए. फुटेज में उनके पीछे दो संदिग्ध लोग भी नजर आए, जिन्होंने काले कपड़े पहन रखे थे और उनके पास बैग थे.
- भारत से अमेरिका तक का सफर: अंशुल ने हैदराबाद के Chaitanya Bharathi Institute of Technology से केमिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी. इसके बाद वह उच्च शिक्षा के लिए अमेरिका गए.
- 2024 में पूरी की थी मास्टर्स डिग्री: अंशुल ने बिजनेस एनालिटिक्स में मास्टर्स की पढ़ाई की थी. वह पेनसिल्वेनिया में डेटा वैलिडेशन एनालिस्ट के रूप में काम कर रहे थे.
- अतिरिक्त कमाई के लिए करते थे डिलीवरी जॉब: वीकेंड में अंशुल पिज्जा डिलीवरी का काम भी करते थे. ताकि अपनी आय बढ़ा सकें और भविष्य को सुरक्षित बना सकें.
- बहन का बड़ा आरोप: बहन तन्वी का कहना है कि किसी ने जानबूझकर अंशुल को वहां बुलाया. यह एक ट्रैप था, उन्हें मारने के लिए बुलाया गया था.
- भारतीय वाणिज्य दूतावास ने जताया दुख: न्यूयॉर्क स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास (Consulate General of India in New York) ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि वह परिवार के संपर्क में है और हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है.
- बहन की भावुक अपील: अपने भाई को खो चुकी बहन ने कहा कि अंशुल अमेरिका नहीं जाना चाहते थे, लेकिन परिवार ने उन्हें बेहतर भविष्य के लिए भेजा. अब वह सिर्फ न्याय और अपने भाई को आखिरी बार घर वापस लाने की गुहार लगा रही हैं.




