Begin typing your search...

अग्निवीर योजना में 80 फीसदी जवानों को पक्की नौकरी और 25 लाख रुपये सेवा निधि मिलेगी? वायरल नोटिस पर PIB ने बताई पूरी सच्चाई

X
Agniveer Rules Changed? PIB Fact Check Reveals Truth Behind Viral Army Notice | Agniveer Scheme

अग्निवीर योजना में बड़े बदलाव होने का दावा करने वाला एक नोटिस सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल दस्तावेज में कहा गया कि 75-80% अग्निवीरों को स्थायी नौकरी मिलेगी और सेवा निधि पैकेज बढ़ाकर ₹25 लाख कर दिया गया है. इन दावों के बाद देशभर के लाखों रक्षा अभ्यर्थियों के बीच भ्रम की स्थिति पैदा हो गई. हालांकि, PIB Fact Check ने जांच के बाद स्पष्ट किया कि यह नोटिस पूरी तरह फर्जी है. भारतीय सेना और रक्षा मंत्रालय की ओर से अग्निवीर योजना में किसी नए बदलाव की घोषणा नहीं की गई है. ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे केवल आधिकारिक सरकारी स्रोतों और सेना की वेबसाइट पर जारी जानकारी पर ही भरोसा करें.


India News
अगला लेख